IPL 2022: 40 ओवर, 409 रन, 13 विकेट और इस टीम ने दर्ज की पहली जीत, 200वें आईपीएल में दुबे और उथप्पा का धमाका, 74 बॉल, 165 रन

IPL 2022: शिवम दुबे और रॉबिन उथप्पा की आक्रामक पारियों के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल के मैच में चार विकेट पर 216 रन बनाये।

By सतीश कुमार सिंह | Published: April 12, 2022 11:29 PM2022-04-12T23:29:50+5:302022-04-12T23:30:56+5:30

IPL 2022 Chennai Super Kings won 23 runs 40 overs, 409 runs,13 wickets first win shivam Dubey and robin Uthappa blast 200th IPL match,74 balls,165 runs | IPL 2022: 40 ओवर, 409 रन, 13 विकेट और इस टीम ने दर्ज की पहली जीत, 200वें आईपीएल में दुबे और उथप्पा का धमाका, 74 बॉल, 165 रन

उथप्पा और दुबे ने आरसीबी के गेंदबाजों को मैदान के चारों ओर धुना।

googleNewsNext
Highlightsचेन्नई के लिये उथप्पा ने 50 गेंद में 88 और दुबे ने 46 गेंद में 95 रन बनाये।तीसरे विकेट के लिये 74 गेंद में 165 रन की साझेदारी की।अपने 200वें आईपीएल मैच में चेन्नई ने दो विकेट 36 रन पर गंवा दिये थे।

IPL 2022: चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2022 में पहली जीत दर्ज की। चेन्नई ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को 23 रन से हराया। दोनों टीम ने 40 ओवर की बल्लेबाजी की। चेन्नई के 4 और बेंगलोर के 9 विकेट गिरे। दोनों टीम ने 409 रन बनाए।

शिवम दुबे और रॉबिन उथप्पा की आक्रामक पारियों के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल के मैच में चार विकेट पर 216 रन बनाये। पहले बल्लेबाजी के लिये भेजी गई चेन्नई के लिये उथप्पा ने 50 गेंद में 88 और दुबे ने 46 गेंद में 95 रन बनाये।

दोनों ने तीसरे विकेट के लिये 74 गेंद में 165 रन की साझेदारी की, जो इस सत्र की सर्वोच्च साझेदारी है। इससे पहले अपने 200वें आईपीएल मैच में चेन्नई ने दो विकेट 36 रन पर गंवा दिये थे। उथप्पा और दुबे ने आरसीबी के गेंदबाजों को मैदान के चारों ओर धुना। उथप्पा ने अपनी पारी में नौ छक्के और चार चौके लगाये जबकि दुबे ने आठ छक्के और पांच चौके जड़े।

दोनों ने लीग में अपना व्यक्तिगत सर्वोच्च स्कोर भी बनाया। गत चैम्पियन चेन्नई को लगातार चार हार के बाद एक जीत की सख्त जरूरत है । उथप्पा को जमने में समय लगा और पांचवें ओवर में उन्होंने अपना पहला चौका मोहम्मद सिराज को लगाया। इसके बाद अगले ओवर में आकाश दीप को छक्का जड़ा।

उथप्पा और दुबे ने अगले ओवर में आकाश को एक एक चौका लगाया और दुबे ने लांग आन में ग्लेन मैक्सवेल को पहला छक्का लगाया । दोनों ने 11वें ओवर से हाथ खोलने शुरू किये और 15वें ओवर में चेन्नई को दो विकेट पर 133 रन तक ले गए । आखिरी पांच ओवर में 73 रन बने।

दुबे ने 11वें ओवर में वानिंदु हसरंगा की जमकर धुनाई करते हुए 13 रन निकाले। वहीं 13वें ओर में दोनों ने मैक्सवेल पर दबाव बनाकर 19 रन बनाये । उथप्पा ने 17वें ओवर में सिराज को दो छक्के और एक चौका लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया।

दुबे ने अगले ओवर में आकाश दीप को दो छक्के और एक चौका लगाया। इस ओवर में 24 रन बने। उथप्पा शतक से चूक गए और 19वें ओवर में अपना विकेट गंवा बैठे। दुबे ने आखिरी ओवर में दो छक्के लगाये । इससे पहले चेन्नई ने रूतुराज गायकवाड़ (17) और मोईन अली (तीन) के विकेट जल्दी गंवाये। रविंद्र जडेजा खाता भी नहीं खोल सके।

Open in app