आनंद महिंद्रा ने एमएस धोनी की तारीफ में किया स्पेशल ट्वीट, लिखा- 'खुशी है कि हमारे पास माही...'

महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को जीत दिलाने के लिए महेंद्र सिंह धोनी की तारीफ की। उन्होंने मैच के बाद धोनी को लेकर एक ट्वीट किया।

By मनाली रस्तोगी | Published: April 22, 2022 02:22 PM2022-04-22T14:22:15+5:302022-04-22T14:24:28+5:30

IPL 2022 Anand Mahindra lauds MS Dhoni brilliant finish against Mumbai Indians | आनंद महिंद्रा ने एमएस धोनी की तारीफ में किया स्पेशल ट्वीट, लिखा- 'खुशी है कि हमारे पास माही...'

आनंद महिंद्रा ने एमएस धोनी की तारीफ में किया स्पेशल ट्वीट, लिखा- 'खुशी है कि हमारे पास माही...'

googleNewsNext
Highlightsमहिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने धोनी की तारीफ की है। उन्होंने मैच के बाद धोनी को लेकर एक ट्वीट किया। इस मैच में मिली हार के बाद मुंबई इंडियंस की आईपीएल के इस सीजन में ये लगातार सातवीं हार है।

नवी मुंबई: महेंद्र सिंह धोनी भले ही चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ना हों, लेकिन वो अभी भी 'फिनिशर' की भूमिका बेहतरीन तरीके से निभाते हैं। कुछ ऐसा ही नजारा गुरुवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए मैच में देखने को मिला। धोनी ने फिनिशर की अपनी भूमिका शानदार तरीके से निभाते हुए इंडियन प्रीमियर लीग के रोमांचक मैच में सीएसके को तीन विकेट से जीत दिलाई, जिसकी तारीफ हर जगह हो रही है। महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने धोनी की तारीफ की है। 

उन्होंने मैच के बाद धोनी को लेकर एक ट्वीट किया। आनंद महिंद्रा ने ट्वीट करते हुए लिखा, "मैं केवल इतना कह सकता हूं कि मुझे खुशी है कि हमारे पास माही-द्रा में MAHI अक्षर है! एमएस धोनी शानदार फिनिश।" बता दें कि इस मैच में मिली हार के बाद मुंबई इंडियंस की आईपीएल के इस सीजन में ये लगातार सातवीं हार है। वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स के पक्ष में नतीजे नहीं आने के बावजूद धोनी इस सीजन में अच्छी लय में हैं। मुंबई इंडियंस के खिलाफ उन्होंने महज 13 गेंदों पर नाबाद 28 रन बनाए, जबकि वो इस मैच में 7वें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे थे। 

सीएसके को जयदेव उनादकट के आखिरी ओवर में 17 रन चाहिए थे और धोनी ने उसे आखिरी गेंद पर चार की जरूरत पर ला दिया। अंत में वह आखिरी गेंद पर बाउंड्री लगाने में कामयाब रहे। इस तरह धोनी ने अपनी स्टाइल में चेन्नई सुपर किंग्स को ये मैच जिताया। वहीं, सीएसके के कप्तान रविंद्र जडेजा की बात करें तो वह खराब क्षेत्ररक्षण की भरपायी बल्लेबाजी में भी नहीं कर सके और अगले ओवर में रिले मेरेडिथ की गेंद पर लांग ऑफ में तिलक वर्मा को कैच दे बैठे।

Open in app