IPL 2021: रोहित शर्मा, महेंद्र सिंह धोनी से लेकर ऋषभ पंत तक, यहां जानें कितनी है टीमों के कप्तानों की सैलरी

IPL 2021 Salary How Much Salary Of Captains : आईपीएल में खिलाड़ियों को खेलने के लिए सबसे अधिक पैसे दिए जाते हैं। यही वजह है कि पूरी दुनिया में इस टूर्नामेंट को लेकर खिलाड़ियों में सबसे अधिक क्रेज देखने को मिलता है।

By अमित कुमार | Published: April 9, 2021 04:06 PM2021-04-09T16:06:09+5:302021-04-09T18:55:23+5:30

IPL 2021 Salary How Much Salary Of Captains Of All Teams Are know all details here | IPL 2021: रोहित शर्मा, महेंद्र सिंह धोनी से लेकर ऋषभ पंत तक, यहां जानें कितनी है टीमों के कप्तानों की सैलरी

(फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

googleNewsNext
Highlightsइस सीजन एक बार फिर आरसीबी के विराट कोहली सबसे महंगे कप्तान होंगे।इंग्लैंड के इयोन मॉर्गन बतौर कप्तान सबसे कम पैसे पाने वाले खिलाड़ी हैं।राजस्थान के लिए इस साल क्रिस मॉरिस खेलेंगे, जिन्हें 16 करोड़ में खरीदा गया था।

IPL 2021 Salary How Much Salary Of Captains : आईपीएल का आगाज आज से होने जा रहा है। भारत में पिछले कुछ समय में कोरोना वायरस के मामलों में इजाफा हुआ और रोजाना लगभग एक लाख नए मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में दर्शकों के बिना पहले मैच में रोहित शर्मा अपनी विरासत को बरकरार रखने के इरादे से उतरेंगे जबकि विराट कोहली नई विरासत तैयार करना चाहेंगे। 

पांच खिताब के साथ आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तान रोहित छठी ट्रॉफी के साथ लीग में पहली खिताबी हैट्रिक बनाना चाहेंगे। रोहित अगर बल्लेबाजी में विफल रहते हैं तो क्विंटन डिकॉक सफलता हासिल करने को तैयार होंगे। अगर ये दोनों ही विफल रहेंगे तो फिर इशान किशन और सूर्य कुमार यादव जैसे बल्लेबाजों पर जिम्मेदारी होगी। मुंबई एक बार फिर सबसे मजबूत टीम दिखाई पड़ रही है। 

वहीं विराट कोहली इस टूर्नामेंट के जरिए विश्व कप के अपने संभावित खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर नजर रखने को कोशिश करेंगे जबकि इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन और कीरोन पोलार्ड की नजरें भी अपनी संबंधित फ्रेंचाइजियों की ओर से खेलते हुए अपने देश के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर टिकी होंगी। आइए एक नजर डालते है आईपीएल में कप्तानी कर रहे खिलाड़ियों की सैलरी पर...

      टीम            कप्तान                   सैलरी
मुंबई इंडियंस     रोहित शर्मा          15 करोड़ रुपये
आरसीबी           विराट कोहली      17 करोड़ रुपये 
राजस्थान          संजू सैमसन          आठ करोड़ रुपये
दिल्ली               ऋषभ पंत              आठ करोड़ रुपये
केकेआर           इयोन मॉर्गन           5.25 करोड़ रुपये
एसआरएच       डेविड वॉर्नर            12.50 करोड़ रुपये
पंजाब               केएल राहुल           11 करोड़ रुपये
चेन्नई                 महेंद्र सिंह धोनी      15 करोड़ रुपये

Open in app