IPL 2021: यशस्वी जयसवाल ने जड़ा छक्का तो राहुल चाहर ने दी गाली, फिर आउट करने के बाद गुस्से में मैदान पर किया यह काम

MI vs RR, 24th Match, Indian Premier League 2021: सोशल मीडिया पर राहुल चाहर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में राहुल चाहर गाली देते हुए दिखाई दे रहे हैं।

By अमित कुमार | Published: April 29, 2021 05:47 PM2021-04-29T17:47:07+5:302021-04-29T17:50:24+5:30

IPL 2021 Rahul Chahar giving Jaiswal unnecessary send-off after dismissing the youngster | IPL 2021: यशस्वी जयसवाल ने जड़ा छक्का तो राहुल चाहर ने दी गाली, फिर आउट करने के बाद गुस्से में मैदान पर किया यह काम

(फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

googleNewsNext
Highlightsराहुल चाहर की गेंद पर यशस्वी जयसवाल ने जोरदार छक्का लगाया।अगली ही गेंद पर छक्का लगाने के बाद जयसवाल आउट हो गए।सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

MI vs RR, 24th Match, Indian Premier League 2021: मुंबई इंडियंस के युवा गेंदबाज राहुल चाहर मैदान पर विकेट लेने के बाद अक्सर जोश में दिखाई देते हैं। राजस्थान के खिलाफ मैच के दौरान यशस्वी जयसवाल का विकेट गिरा तो मुंबई इंडियंस के स्पिनर राहुल चाहर गाली देते हुए भी देखे गए। जयसवाल ने चार की गेंद पर छक्का लगाया था।

शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों के उम्दा प्रदर्शन के बावजूद राजस्थान रॉयल्स की टीम मुंबई इंडियंस के खिलाफ चार विकेट पर 171 रन ही बना सकी। रॉयल्स की ओर से कप्तान संजू सैमसन (42), जोस बटलर (41), शिवम दुबे (35) और यशस्वी जायसवाल (32) ने उपयोगी पारियां खेली जिससे टीम चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा करने में सफल रही। मुंबई की ओर से राहुल चाहर (33 रन पर दो विकेट) सबसे सफल गेंदबाज रहे जबकि जसप्रीत बुमराह ने चार ओवर में सिर्फ 15 रन देकर एक विकेट चटकाया। 

अंतिम चार ओवर में रॉयल्स की टीम सिर्फ 31 रन ही बना सकी। मुंबई इंडियन्स के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बटलर ने ट्रेंट बोल्ट की पहली गेंद पर चौके से खाता खोला और फिर बुमराह पर भी चौका जड़ा। बटलर पांचवें ओवर में 12 रन के निजी स्कोर पर जयंत यादव की गेंद पर भाग्यशाली रहे जब प्वाइंट पर चाहर उनका कैच लपकने में नाकाम रहे। बटलर ने इस आफ स्पिनर की लगातार गेंदों पर चौका और छक्का जड़ा। जायसवाल ने अगले ओवर में नाथन कोल्टर नाइल का स्वागत लगातार गेंदों पर चौके और छक्के के साथ किया जिससे टीम पावर प्ले में बिना विकेट खोए 47 रन बनाने में सफल रही। 

बटलर ने चाहर का स्वागत छक्के के साथ किया लेकिन इस लेग स्पिनर ने अगली गेंद पर उन्हें क्विंटन डिकॉक के हाथों स्टंप करा दिया जिससे जायसवाल के साथ उनकी 66 रन की साझेदारी का अंत हुआ। बटलर ने 32 गेंद में तीन छक्कों और तीन चौकों से 41 रन बनाए। सैमसन ने चाहर पर चौके से खाता खोला और फिर कृणाल पंड्या पर भी दो चौके मारे। जायसवाल ने भी चाहर पर छक्का मारा लेकिन इस लेग स्पिनर को उन्हीं की गेंद पर कैच दे बैठे। जायसवाल ने 20 गेंद में दो चौकों और दो छक्कों की मदद से 32 रन बनाए। रॉयल्स के रनों का शतक 12वें ओवर में पूरा हुआ। 

बोल्ट ने कोल्टर नाइल की गेंद पर दुबे को जीवनदान दिया। दुबे ने जयंत पर छक्का जड़ा जबकि सैमसन ने बोल्ट पर लगातार दो चौकों के साथ रन गति बढ़ाने का प्रयास किया। बोल्ट ने 17वें ओवर में सैमसन को बोल्ड करके रॉयल्स को बड़ा झटका दिया। उन्होंने 27 गेंद की अपनी पारी में पांच चौके मारे। बुमराह ने इसके बाद दुबे को अपनी ही गेंद पर लपका। उन्होंने 31 गेंद का सामना करते हुए दो छक्के और दो चौके मारे। 
 

Open in app