Highlightsविराट कोहली की आरसीबी की टीम ने तीन लगातार मैचों में जीत हासिल की है।दिल्ली, चेन्नई, मुंबई ने दो-दो मुकाबले अपने नाम किए।वहीं पंजाब किंग्स, केकेआर और राजस्थान को एक-एक मैच में जीत मिला है।
IPL 2021 Points Table, After CSK vs RR Match 12: मोईन अली और रविंद्र जडेजा के फिरकी के जादू से चेन्नई सुपरकिंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग में सोमवार को राजस्थान रॉयल्स को 45 रन से हराया। सुपरकिंग्स के 189 रन के लक्ष्य का पीछा करती हुई रॉयल्स की टीम मोईन (सात रन पर तीन विकेट) और जडेजा (28 रन पर दो विकेट) की बलखाती गेंदों के अलावा सैम कुरेन (24 रन पर दो विकेट) की उम्दा गेंदबाजी के सामने नौ विकेट पर 143 रन ही बना सकी।
रॉयल्स की ओर से सलामी बल्लेबाज जोस बटलर ने सर्वाधिक 49 रन बनाए। उनके अलावा राहुल तेवतिया (20) और जयदेव उनादकट (24) ही 20 रन के आंकड़े को छू पाए। चेन्नई सुपरकिंग्स ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए लेकिन चेतन सकारिया (36 रन तीन विकेट) और क्रिस मौरिस (33 रन पर दो विकेट) की धारदार गेंदबाजी के बावजूद नौ विकेट पर 188 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया।
सुपरकिंग्स का कोई बल्लेबाज अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल पाया। फाफ डु प्लेसिस 33 रन बनाकर टीम के शीर्ष स्कोरर रहे जबकि अंबाती रायुडू (27) और मोईन (26) भी अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा पाए। ड्वेन ब्रावो ने अंत में नाबाद 20 रन बनाए। रॉयल्स ने लक्ष्य का पीछा करते हुए मनन वोहरा का विकेट जल्द गंवा दिया जिन्होंने सैम कुरेन की गेंद पर रविंद्र जडेजा को कैच थमाया। इसके बाद राजस्थान की टीम 143 रन ही बना सकी।
आइए एक नजर डालते हैं प्वॉइंट्स टेबल में टीमों के स्थान पर
क्रम | टीम | मैच | जीत | हार | बेनतीजा | नेट रन रेट | अंक |
1 | RCB | 3 | 3 | 0 | 0 | +0.750 | 6 |
2 | CSK | 3 | 2 | 1 | 0 | +1.194 | 4 |
3 | DC | 3 | 2 | 1 | 0 | +0.453 | 4 |
4 | MI | 3 | 2 | 1 | 0 | +0.367 | 4 |
5 | KKR | 3 | 1 | 2 | 0 | -0.633 | 2 |
6 | RR | 3 | 1 | 2 | 0 | -0.719 | 2 |
7 | PBKS | 3 | 1 | 2 | 0 | -0.967 | 2 |
8 | SRH | 3 | 0 | 3 | 0 | -0.483 | 0 |