स्टीव स्मिथ कम कीमत पर हुए नीलाम, अब IPL 14 से लेंगे अपना नाम वापस!

राजस्थान रॉयल्स के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ को दिल्ली कैपिटल्स ने 2 करोड़ 20 लाख रुपये खर्च करके स्मिथ को खरीदा है...

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: February 20, 2021 12:14 PM2021-02-20T12:14:54+5:302021-02-20T12:16:35+5:30

IPL 2021: Michael Clarke fears Steve Smith won't play IPL 2021 due to low auction price | स्टीव स्मिथ कम कीमत पर हुए नीलाम, अब IPL 14 से लेंगे अपना नाम वापस!

स्टीव स्मिथ इससे पहले राजस्थान राॅयल्स के लिए खेल रहे थे।

googleNewsNext

इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सत्र के लिए खिलाड़ियों की नीलामी में स्टीव स्मिथ पर 2.2 करोड़ की बोली लगी। 2 करोड़ बेस प्राइज वाले स्टीव स्मिथ पर पहली बोली बैंगलोर ने लगाई लेकिन इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स ने 2.20 करोड़ रुपये में उन्हें अपने साथ जोड़ लिया।

स्टीव स्मिथ ने बीते सीजन बनाए महज 311 रन

राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2020 के बाद स्टीव स्मिथ को टीम से रिलीज कर दिया था। बीते सीजन स्मिथ ने 14 मैचों में 25.91 की औसत से महज 311 रन ही बनाए। स्मिथ की कप्तानी वाली राजस्थान 14 में से 8 मैच गंवाकर आखिरी पायदान पर रही।

माइकल क्लार्क बोले- इस सीजन अपना नाम वापस ले सकते हैं स्टीव स्मिथ

आईपीएल नीलामी में बेहद कम दाम पर बिकने वाले स्टीव स्मिथ को लेकर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने अपनी राय जाहिर की है। क्लार्क का मानना है कि स्मिथ हैमस्ट्रिंग या किसी और इंजरी का हवाला देकर आईपीएल 14 से अपना नाम वापस ले सकते हैं।

स्मिथ को लेकर क्लार्क ने कहा, "मैं जानता हूं कि उनका पिछला आईपीएल सीजन अच्छा नहीं रहा, लेकिन मैं वह जिस राशि पर नीलाम हुए, उससे हैरान हूं। पिछले साल वह जिस कीमत पर खेल रहे थे और जिस रोल में थे ऐसे में। वह राजस्थान रॉयल्स के कप्तान थे, ऐसे में अगर भारत के लिए रवाना होने से पहले उन्हें अगर हैमस्ट्रिंग हो जाता है, तो मुझे हैरानी नहीं होगी।"

कम कीमत में बिके पांच स्टार- 

चेतेश्वर पुजारा (चेन्नई सुपरकिंग्स, 50 लाख) 

उमेश यादव (दिल्ली कॅपिटल्स, 1 करोड़) 

डेविड मलान (पंजाब किंग्ज, 1.5 करोड़)

स्टीव स्मिथ (दिल्ली कॅपिटल्स, 2.20 करोड़)

शाकिब अल हसन (कोलकाता नाइट राइडर्स, 3.2 करोड़)

स्टीव स्मिथ के प्रदर्शन पर एक नजर

दाएं हाथ के बल्लेबाज स्टीव स्मिथ के अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शन पर अगर नजर डालें, तो उन्होंने 77 टेस्ट मैचों की 139 पारियों में 17 बार नाबाद रहते हुए 7540 रन बनाए हैं। इस दौरान स्मिथ ने 27 शतक, 3 दोहरे शतक और 31 अर्धशतक जड़े। स्मिथ का टेस्ट में सर्वाधिक स्कोर 239 रहा है। वहीं 128 वनडे मुकाबलों में स्मिथ 86.5 के स्ट्राइक से 4378 रन बना चुके हैं। इस दौरान स्मिथ 11 सेंचुरी और 25 फिफ्टी लगा चुके हैं। 

बात अगर अंतर्राष्ट्रीय टी20 फॉर्मेट की करें, तो स्मिथ ने 45 मैचों में 4 अर्धशतक की मदद से 794 रन बनाए हैं। स्टीव स्मिथ ने 95 आईपीएल मैच भी खेले हैं, जिसमें उन्होंने 1 शतक और 11 अर्धशतक की मदद से 2333 रन जुटाए हैं।

Open in app