IPL 2021: आईपीएल इतिहास में रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, किसी भी टीम के खिलाफ 1000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज

MI vs KKR IPL 2021: बई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने आईपीएल 2021 के मैच 34 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की।

By सतीश कुमार सिंह | Published: September 23, 2021 08:09 PM2021-09-23T20:09:22+5:302021-09-23T20:10:31+5:30

IPL 2021 MI vs KKR Rohit sharma becomes first player score 1000 runs against single opposition | IPL 2021: आईपीएल इतिहास में रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, किसी भी टीम के खिलाफ 1000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज

रोहित शर्मा ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। 

googleNewsNext
Highlightsकोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 1000 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए।डेविड वार्नर उनके करीबी एकमात्र खिलाड़ी हैं। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 943 रन बनाए हैं।

MI vs KKR IPL 2021: मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। रोहित शर्मा ने गुरुवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 1000 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। केवल 18 रन की जरूरत थी। 

मुंबई के कप्तान ने आईपीएल 2021 के मैच 34 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की। रोहित अब कोलकाता के खिलाफ 1000 से अधिक रनों के साथ सूची में सबसे ऊपर हैं। डेविड वार्नर उनके करीबी एकमात्र खिलाड़ी हैं। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 943 रन और कोलकाता के खिलाफ 915 रन हैं।

आईपीएल में एक टीम बनाम सर्वाधिक रन:

1004* रोहित शर्मा बनाम केकेआर

943 डेविड वार्नर बनाम पीबीकेएस

915 डेविड वार्नर बनाम केकेआर

909 विराट कोहली बनाम डीसी।

Open in app