IPL 2020, KKR vs MI: रोहित शर्मा बने आईपीएल इतिहास में 200 छक्के लगाने वाले चौथे बल्लेबाज

केकेआर ने मुंबई इंडियन्स के खिलाफ बुधवार को टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया और...

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: September 23, 2020 09:25 PM2020-09-23T21:25:51+5:302020-09-23T21:51:37+5:30

IPL 2020, Kolkata Knight Riders vs Mumbai Indians: Most sixes in IPL | IPL 2020, KKR vs MI: रोहित शर्मा बने आईपीएल इतिहास में 200 छक्के लगाने वाले चौथे बल्लेबाज

IPL 2020, KKR vs MI: रोहित शर्मा बने आईपीएल इतिहास में 200 छक्के लगाने वाले चौथे बल्लेबाज

googleNewsNext

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने 54 गेंदों में 80 रन की पारी खेली। इस दौरान रोहित शर्मा ने 6 छक्के और 3 चौके जड़े। रोहित अब आईपीएल इतिहास में 200 छक्के लगाने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामले में क्रिस गेल टॉप पर हैं, जिन्होंने इस लीग में अब तक कुल 326 सिक्स लगाए हैं।

आईपीएल में सर्वाधिक छक्के

326 क्रिस गेल
214 एबी डिविलियर्स
212 महेंद्र सिंह धोनी
200 रोहित शर्मा
194 सुरेश रैना

रोहित शर्मा-सूर्यकुमार यादव के बीच शानदार साझेदारी, केकेआर को विशाल टारगेट

मुकाबले में टॉस पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने निर्धारित 20 ओवरों में  5 विकेट के नुकसान पर 195 रन बनाए। मुंबई को महज 8 के स्कोर पर सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक (1) के रूप में पहला झटका लगा। इसके बाद कप्तान रोहित शर्मा ने सूर्यकुमार यादव के साथ दूसरे विकेट के लिए 89 रन की साझेदारी की। सूर्यकुमार यादव 28 गेंदों में 5 बाउंड्री की मदद से 47 रन बनाकर आउट हुए।

इसके बाद रोहित शर्मा ने मोर्चा संभाला और 54 गेंदों में 6 छक्कों और 3 चौकों की मदद से 80 रन बनाए। उनके अलावा सौरभ तिवारी ने 21, जबकि हार्दिक पंड्या ने 18 रन टीम के लिए जुटाए। विपक्षी टीम की ओर से शिवम मावी ने 2, जबकि सुनील नरेन और आंद्रे रसेल ने 1-1 शिकार किए।

मुंबई ने नहीं किया कोई बदलाव, केकेआर के पास आंद्रे रसेल

मुंबई ने चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ अपने पिछले मैच में हार झेलने वाली टीम में कोई बदलाव नहीं किया है। कोलकाता का यह पहला मैच है। उसने इयोन मोर्गन, आंद्रे रसेल, पैट कमिन्स और सुनील नारायण के रूप में चार विदेशी खिलाड़ी अपनी अंतिम एकादश में शामिल किये हैं।

Open in app