IPL 2020: 9 साल बाद अजिंक्य रहाणे छोड़ेंगे राजस्थान का साथ, अगले साल इस टीम से खेलते आएंगे नजर

अजिंक्य रहाणे को राजस्थान रॉयल्स की टीम ने साल 2011 में खरीदा था, जिसके बाद से ही वह इस टीम से जुड़े हैं।

By सुमित राय | Published: November 14, 2019 01:02 PM2019-11-14T13:02:54+5:302019-11-14T13:02:54+5:30

IPL 2020: Ajinkya Rahane to leave Rajasthan Royals after 9 seasons as trade window approaches slog overs | IPL 2020: 9 साल बाद अजिंक्य रहाणे छोड़ेंगे राजस्थान का साथ, अगले साल इस टीम से खेलते आएंगे नजर

राजस्थान की टीम ने अजिंक्य रहाणे को 4 करोड़ रुपये में रिटेन किया।

googleNewsNext
Highlightsअजिंक्य रहाणे अगले साल होने वाले आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलते दिख सकते हैं।दिल्ली कैपिटल्स की टीम ट्रेड के तहत अजिंक्य रहाणे को अपनी टीम में शामिल करेगी।

राजस्थान रॉयल्स के पूर्व कप्तान अजिंक्य रहाणे अगले साल होने वाले आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलते दिख सकते हैं। दिल्ली कैपिटल्स की टीम ट्रेड के तहत अजिंक्य रहाणे को अपनी टीम में शामिल करेगी, जबकि इसके बदले दिल्ली के दो खिलाड़ी राजस्थान रॉयल्स से जुड़ेंगे।

दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स की टीम गुरुवार को ट्रांसफर विंडो बंद होने से पहले यह डील कर लेगी। बता दें कि गुरुवार 14 नवंबर को आईपीएल की ट्रांसफर विंडो बंद हो जाएगी। इसके बाद कोई भी टीम खिलाड़ियों की अदला-बदली नहीं कर पाएंगी।

अजिंक्य रहाणे को राजस्थान रॉयल्स की टीम ने साल 2011 में खरीदा था, जिसके बाद से ही वह इस टीम से जुड़े हैं। 2018 आईपीएल के लिए हुई नीलामी से पहले राजस्थान की टीम ने अजिंक्य रहाणे को 4 करोड़ रुपये में रिटेन किया।

अजिंक्य रहाणे का आईपीएल रिकॉर्ड शानदार रहा है और अब तक उन्होंने 140 मैच खेले हैं। आईपीएलमें रहाणे ने करीब 32.93 की औसत और 121.92 की स्ट्राइक रेट से 3820 रन बनाए हैं। रहाणे ने आईपीएल में दो शतक और 27 अर्धशतक भी जमाए हैं।

Open in app