एबी डिविलियर्स की दमदार पारी की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने आईपीएल 2019 में बुधवार (24 अप्रैल) को खेले गए मैच में किंग्स इलेवन पंजाब को 17 रन से हराते हुए 11 मैचों में अपनी चौथी दर्ज की और प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद बरकरार रखी है।
इस जीत के साथ ही बैंगलोर की टीम पहली बार पॉइंट्स टेबल में सबसे निचले पायदान से ऊपर सातवें स्थान पर पहुंची है। इस सीजन में लगातार छह मैच हारने के बाद आरसीबी की टीम अपने पिछले पांच में से चार मैच जीते हैं और इनमें से तीन मैचों में तो उसने लगातार जीत दर्ज की है।
पॉइंट्स टेबल में कौन हैं कहां, जानिए
चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम 8 जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है और प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। 7 जीत के साथ दिल्ली कैपिटल्स दूसरे नंबर पर, मुंबई इंडियंस 6 जीत के साथ तीसरे, सनराइजर्स हैदराबाद 5 जीत के साथ चौथे, किंग्स इलेवन पंजाब 5 जीत के साथ पांचवें, कोलकाता नाइट राइडर्स 4 जीत के सात छठे, आरसीबी इतनी ही जीत के साथ सातवें और राजस्थान रॉयल्स तीन जीत के साथ आखिरी पायदान पर है।
टीम | मैच | जीत | हार | टाई | परिणाम नहीं | अंक | नेट रनरेट |
चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) | 11 | 8 | 3 | 0 | 0 | 16 | +0.091 |
दिल्ली कैपिटल्स | 11 | 7 | 4 | 0 | 0 | 14 | +0.181 |
मुंबई इंडियंस (MI) | 10 | 6 | 4 | 0 | 0 | 12 | +0.357 |
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) | 10 | 5 | 5 | 0 | 0 | 10 | +0.654 |
किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) | 11 | 5 | 6 | o | 0 | 10 | -0.117 |
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) | 10 | 4 | 6 | 0 | 0 | 8 | -0.013 |
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) | 11 | 4 | 7 | 0 | 0 | 8 | -0.683 |
राजस्थान रॉयल्स (RR) | 10 | 3 | 7 | 0 | 0 | 6 | -0.836 |
ऑरैंज कैप की रेस में कौन से बल्लेबाज हैं आगे
इस सीजन में ऑरेंज कैप की रेस में पहले दो स्थानों पर सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजों का कब्जा है। डेविड वॉर्नर 574 रन के साथ पहले और जॉनी बेयरस्टो 445 रन के साथ दूसरे नंबर पर हैं। इसके बाद क्रिस गेल (444) और केएल राहुल (441) का नंबर है। एबी डिविलियर्स 414 रन बनाकर पांचवें नंबर पर हैं।
IPL 2019: ऑरेंज कैप की दौड़ में टॉप-5 बल्लेबाज
1.डेविड वॉर्नर (SRH)-10 मैच-574 रन
2.जॉनी बेयरस्टो (SRH)-10 मैच-445 रन
3.क्रिस गेल (KXIP)-10 मैच-444 रन
4.केएल राहुल (KXIP) -11 मैच-441 रन
4.एबी डिविलियर्स (RCB)-10 मैच-414 रन
पर्पल कैप की रेस में किन गेंदबाजों के बीच है टक्कर
आईपीएल 2019 में पर्पल कैप की रेस में दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज कगीसो रबादा ने अपने प्रतिद्वंदवियों पर बड़ी बढ़त बना ली है। रबादा ने 11 मैचों में 23 विकेट के साथ फिलहाल पहले नंबर पर हैं। दूसरे नंबर पर मौजूद इमरान ताहिर ने 11 मैचों में 16 विकेट झटके हैं। इसके बाद 14 विकेट के साथ दीपक चाहर तीसरे, 14 विकेट के ही साथ युजवेंद्र चहल चौथे और इतने ही विकेट के साथ मोहम्मद शमी पांचवें नंबर पर हैं।
IPL 2019: पर्पल कैप की रेस में टॉप-5 गेंदबाज
1.कगीसो रबादा (DC)-11 मैच-23 विकेट
2.इमरान ताहिर (CSK)-11 मैच-16 विकेट
3.दीपक चाहर (CSK)-11 मैच-14 विकेट
4.युजवेंद्र चहल (RCB)-11 मैच-14 विकेट
5.मोहम्मद शमी (KXIP)-11 मैच-14 विकेट