इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें सीजन के सातवें मैच में मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को आखिरी गेंद पर 6 रनों से हरा दिया। इस मैच के साथ ही ऑरेंज कैप और पर्पल कैप के लिए खिलाड़ियों के बीच प्रतिस्पर्धा बढ़ती जा रही है। आईपीएल के 12वें सीजन में अब तक सात मैच खेले जा चुके हैं और सात मैचों के बाद पर्पल कैप की रेस में युजवेंद्र चहल ने धमाकेदार एंट्री मारी है, वहीं नीतीश राणा ऑरेंज कैप की रेस में टॉप पर बने हुए हैं।
आईपीएल के हर सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी को ऑरेंज कैप और सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी को पर्पल कैप दिया जाता है। सात मैचों के बाद ऑरेंज कैप की रेस में दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज रिषभ पंत दूसरे नंबर पर हैं। वहीं पर्पल कैप की रेस में चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाज इमरान ताहिर दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।
ऑरेंज कैप के लिए दावेदार
खिलाड़ी | टीम | रन | स्ट्राइक रेट |
नीतीश राणा | कोलकाता नाइट राइडर्स | 131 | 161.72 |
ऋषभ पंत | दिल्ली कैपिटल्स | 103 | 257.50 |
रॉबिन उथप्पा | कोलकाता नाइट राइडर्स | 102 | 132.46 |
क्रिस गेल | किंग्स इलेवन पंजाब | 99 | 165.00 |
आंद्रे रसेल | कोलकाता नाइट राइडर्स | 97 | 269.44 |
पर्पल कैप के लिए दावेदार
खिलाड़ी | टीम | विकेट | इकॉनमी रेट |
युजवेंद्र चहल | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | 5 | 5.50 |
इमरान ताहिर | चेन्नई सुपर किंग्स | 4 | 4.83 |
जसप्रीत बुमराह | मुंबई इंडियंस | 4 | 7.50 |
ड्वेन ब्रावो | चेन्नई सुपर किंग्स | 4 | 7.92 |
आंद्रे रसेल | कोलकाता नाइट राइडर्स | 4 | 8.83 |
दिल्ली-चेन्नई के बीच खेला जाएगा 5वां मैच
आईपीएल के 12वें सीजन का आठवां मैच सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच 29 मार्च को रात 8 बजे से हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। हैदराबाद की कप्तानी नियमित कप्तान केन विलियम्सन की गैरमौजूदगी में भुवनेश्वर कुमार संभालेंगे, तो वहीं राजस्थान टीम की कमान अजिंक्य रहाणे के हाथ में है।