आईपीएल के 12वें सीजन की शुरुआत चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच हुई और अब तक तीन मैच खेले जा चुके हैं। पहले मैच में चेन्नई ने बैंगलोर को हराकर पहली जीत दर्ज की, वहीं दूसरे मैच में कोलकाता ने हैदराबाद रोमांचक जीत दर्ज की और तीसरे मैच में दिल्ली ने मुंबई को आसानी से हरा दिया।
आईपीएल 2019 के अभी तीन मैच ही खेले गए हैं, लेकिन अभी से ही ऑरेंज कैप और पर्पल कैप के लिए बल्लेबाजों और गेंदबाजों में होड़ लगना शुरू हो गई है। आईपीएल के हर सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी को ऑरेंज कैप और सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी को पर्पल कैप दिया जाता है।
तीन मैचों के बाद ऑरेंज कैप की रेस में सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज डेविड वॉर्नर हैं, जिन्होंने बॉल टैम्परिंग के आरोप में एक साल के बैन से वापसी करते हुए कोलकाता के खिलाफ 85 रनों की पारी खेली। वहीं पर्पल कैप की रेस में चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाज इमरान ताहिर हैं, जिन्होंने बैंगलोर के खिलाफ तीन महत्वपूर्ण विकेट लिए थे।
ऑरेंज कैप के लिए दावेदार
खिलाड़ी | टीम | रन | स्ट्राइक रेट |
डेविड वॉर्नर | सनराइजर्स हैदराबाद | 85 | 160.37 |
ऋषभ पंत | दिल्ली कैपिटल्स | 78 | 288.88 |
नीतीश राणा | कोलकाता नाइट राइडर्स | 68 | 144.68 |
युवराज सिंह | मुंबई इंडियंस | 53 | 151.42 |
आंद्रे रसेल | कोलकाता नाइट राइडर्स | 49 | 257.89 |
पर्पल कैप के लिए दावेदार
खिलाड़ी | टीम | विकेट | इकॉनमी रेट |
इमरान ताहिर | चेन्नई सुपर किंग्स | 3 | 2.25 |
हरभजन सिंह | चेन्नई सुपर किंग्स | 3 | 5.00 |
मिशेल मैक्लेंघन | मुंबई इंडियंस | 3 | 10.00 |
कागीसो रबादा | दिल्ली कैपिटल्स | 2 | 5.75 |
रवींद्र जडेजा | चेन्नई सुपर किंग्स | 2 | 7.50 |
राजस्थान-पंजाब के बीच खेला जाएगा चौथा मैच
आईपीएल के 12वें सीजन का चौथा मैच राजस्थान रॉयल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच 25 मार्च को रात 8 बजे से जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा। राजस्थान की कप्तानी अजिंक्य रहाणे कर रहे हैं, वहीं पंजाब टीम की कमान रविचंद्रन अश्विन के हाथ में है।