IPL 2019, CSK vs RR: धोनी ने खेली कप्तानी पारी, चेन्नई ने राजस्थान को 8 रन से हराया

IPL 2019, CSK vs RR: कठिन पिच पर राजस्थान रॉयल्स की अनुशासित गेंदबाजी के सामने महेंद्र सिंह धोनी ने 46 गेंद में नाबाद 75 रन बनाकर चेन्नई सुपर किंग्स को पांच विकेट पर 175 रन तक पहुंचाया।

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: April 1, 2019 12:20 AM2019-04-01T00:20:59+5:302019-04-01T07:29:10+5:30

IPL 2019, CSK vs RR: Chennai won by 8 runs, Dhoni hit 75 runs | IPL 2019, CSK vs RR: धोनी ने खेली कप्तानी पारी, चेन्नई ने राजस्थान को 8 रन से हराया

(Photo Courtesy: Twitter/IPL)

googleNewsNext

इंडियन प्रीमियर लीग सीजन-12 में रविवार (31 मार्च) को चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया, जिसमें चेन्नई ने 8 रन से जीत दर्ज की। मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए। टारगेट का पीछा करते हुए राजस्थान ने 8 विकेट के नुकसान पर 167 रन ही बना सका।

धोनी के दम चेन्नई ने बनाए 175 रन: कठिन पिच पर राजस्थान रॉयल्स की अनुशासित गेंदबाजी के सामने महेंद्र सिंह धोनी ने 46 गेंद में नाबाद 75 रन बनाकर चेन्नई सुपर किंग्स को पांच विकेट पर 175 रन तक पहुंचाया। पिछले मैच में यहां टर्निंग पिच थी लेकिन यह बल्लेबाजों के लिये अलग तरह की चुनौती साबित हुई। इस पर शुरूआत में तेज गेंदबाजों को मदद मिली और स्ट्रोक्स खेलना आसान नहीं था।

पहले 10 ओवर में सिर्फ 55 रन: दस ओवर में चेन्नई का स्कोर सिर्फ 55 रन था और सात ही चौके लगे थे। इसके बाद रैना और धोनी ने हाथ खोले और टीम को संकट से निकाला। रैना को उनादकट ने पवेलियन भेजा।

आखिरी ओवर में पिटे उनादकट: धोनी ने जयदेव उनादकट के आखिरी ओवर में 28 रन लिए, जो आईपीएल के इतिहास का तीसरा सबसे महंगा ओवर था। चेन्नई ने आखिरी तीन ओवर में 60 रन बनाए। धोनी ने अपनी पारी में चार चौके और चार छक्के जड़े और ये सभी छक्के उनादकट के आखिरी ओवर में पड़े। इससे पहले सुरेश रैना (36) और धोनी ने चौथे विकेट के लिये 61 रन की साझेदारी की। धोनी ने वेस्टइंडीज के ड्वेन ब्रावो के साथ भी 56 रन जोड़े। 

आर्चर को 2 विकेट: रॉयल्स के तेज गेंदबाजों की तिकड़ी जोफ्रा आर्चर, धवल कुलकर्णी और बेन स्टोक्स ने अनुशासित गेंदबाजी की। उन्होंने पावरप्ले में सिर्फ 29 रन देकर चेन्नई के शीर्ष तीन बल्लेबाजों को आउट किया। राजस्थान की ओर से जोफ्रा आर्चर को 2 विकेट हाथ लगे। उनके अलावा जयदेव उनादकट और धवल कुलकर्णी को 1-1 सफलता प्राप्त हुई।

राजस्थान की खराब शुरुआत: राजस्थान की शुरुआत बेहद खराब रही और बगैर खाता खोले ही कप्तान रहाणे (0) पवेलियन लौट गए। उनके बाद संजू सैमसन (8) और जोस बटलर (6) भी कुछ खास नहीं कर सके। टीम 14 रन तक अपने 3 विकेट खो चुकी थी। 

बेन स्टोक्स की मेहनत पर फिरा पानी: राहुल त्रिपाठी और स्टीवन स्मिथ ने चौथे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी कर राजस्थान को संभाल लिया। त्रिपाठी 24 गेंदों में 39 रन बनाकर पवेलियन लौटे। हालांकि बेन स्टोक्स दूसरे छोर पर टिके गए और मैच को रोमांचक मोड़ पर ला दिया, लेकिन अंत चेन्नई की जीत के साथ ही हुआ। स्टोक्स ने 26 गेंदों में 46, जबकि जोफ्रा आर्चर ने 11 गेंदों में 24 रन की पारी खेली। चेन्नई की ओर से दीपक चहर, शार्दुल ठाकुर, इमरान ताहिर और ड्वेन ब्रावो ने 2-2 सफलता हासिल की।

Open in app