IPL 2018, MI vs KXIP: बेकार गई केएल राहुल की 94 रनों की पारी, मुंबई ने पंजाब को 3 रनों से हराया

MI vs KXIP: मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच खेले गए आईपीएल 2018 के 50वें मुकाबले का लाइव अपडेट...

By सुमित राय | Published: May 16, 2018 06:59 PM2018-05-16T18:59:19+5:302018-05-17T00:36:16+5:30

IPL 2018, MI vs KXIP Live: Mumbai Indians vs Kings XI Punjab 50th Match Live Update and Score | IPL 2018, MI vs KXIP: बेकार गई केएल राहुल की 94 रनों की पारी, मुंबई ने पंजाब को 3 रनों से हराया

IPL 2018, MI vs KXIP Live: Mumbai Indians vs Kings XI Punjab 50th Match Live Update and Score

googleNewsNext

मुंबई, 16 मई। मौजूदा विजेता मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2018 के 50वें मैच में अपने होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में किंग्स इलेवन पंजाब को तीन विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ मुंबई इंडियंस 13 मैचों में इस छठी जीत से 12 अंक लेकर चौथे स्थान पर पहुंच गई तथा प्लेऑफ में पहुंचने की दौड़ में बनी हुई है। जबकि किंग्स इलेवन पंजाब की टीम 13 मैचों में 12 अंक से छठे स्थान पर खिसक गई है।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं -

मुंबई टीम : रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, ईविन लुईस, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, क्रुणाल पंड्या, बेन कटिंग, कीरन पोलार्ड, मिशेल मैकलीनगन, मयंक मार्कंडे और जसप्रीत बुमराह।

पंजाब टीम : रविचंद्रन अश्विन (कप्तान), केएल राहुल, क्रिस गेल, एरॉन फिंच, युवराज सिंह, मनोज तिवारी, मार्कस स्टॉइनिस, अक्षर पटेल, मोहित शर्मा, एंड्रयू टाई और अंकित राजपूत।

IPL 2018, MI vs KXIP लाइव अपडेट -

- 20 ओवर में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम पांच विकेट गंवाकर 183 रन ही बना पाई और मुंबई ने 3 रनों से जीत दर्ज की। पंजाब के लिए सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल ने 60 गेंदों में 10 चौके और तीन छक्कों की मदद से 94 रन बनाए। एरॉन फिंच ने 35 गेंदों में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 46 रनों की पारी खेली। 


- 20वें ओवर की तीसरी गेंद पर मिशेल मैकलीनगन ने युवराज सिंह को आउट कर पंजाब को दिया पांचवा झटका। युवराज ने तीन गेंद में एक रन बनाकर पवेलियन लौटे।

- 19 ओवर के बाद किंग्स इलेवन पंजाब का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 170 रन। पंजाब को जीत के लिए आखिरी ओवर में चाहिए 17 रन।

- 19वें ओवर की तीसरी गेंद पर जसप्रीत बुमराह ने केएल राहुल को आउट कर पंजाब को दिया चौथा झटका। केएल राहुल 60 गेंदों में 94 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

- 17 ओवर के बाद किंग्स इलेवन पंजाब का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 149 रन।

- 17वें ओवर की पहली और पांचवीं गेंद पर जसप्रीत बुमराह ने एरॉन फिंच और मार्कस स्टॉइनिस को आउट कर मैच में मुंबई की कराई वापसी। फिंच 35 गेंदों में 46 रन और मार्कस स्टॉइनिस दो गेंद में एक रन बनाकर पवेलियन लौटे।

- 15 ओवर के बाद किंग्स इलेवन पंजाब का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 127 रन।

- 11 ओवर के बाद किंग्स इलेवन पंजाब का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 95 रन। क्रीज पर केएल राहुल (50) और एरॉन फिंच (25) मौजूद।

- 11वें ओवर की आखिरी गेंद पर केएल राहुल ने पूरा किया इस आईपीएल सीजन का छठा अर्धशतक। राहुल ने 36 गेंदों में पूरा किया पचासा।

- आठ ओवर के बाद किंग्स इलेवन पंजाब का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 73 रन। क्रीज पर केएल राहुल और एरॉन फिंच मौजूद।

- पांच ओवर के बाद किंग्स इलेवन पंजाब का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 46 रन। क्रीज पर केएल राहुल और एरॉन फिंच मौजूद।

- चौथी ओवर की पांचवीं गेंद पर मिशेल मैकलीनगन ने क्रिस गेल को आउट कर पंजाब को दिया पहला झटका। गेल 11 गेंदों में 18 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

- तीन ओवर के बाद किंग्स इलेवन पंजाब का स्कोर बिना किसी नुकसान के 28 रन। क्रीज पर क्रिस गेल और केएल राहुल मौजूद।

- किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से क्रिस गेल और केएल राहुल ने शुरू की पारी, मुंबई इंडियंस की ओर से मिशेल मैकलीनगन ने की गेंदबाजी की शुरुआत।


- 20 ओवर के बाद मुंबई ने 8 विकेट के बाद बाद बनाए 186 रन, किंग्स इलेवन पंजाब को दिया 187 रनों का लक्ष्य।

- 18वें ओवर की चौथी गेंद पर रविचंद्रन अश्विन ने बेन कटिंग को आउट कर मुंबई को दिया सातवां झटका। कटिंग ने खेली 7 गेंदों ने 4 रनों की पारी खेली।

- 16 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर छह विकेट के नुकसान पर 154 रन, क्रीज पर हार्दिक पंड्या और बेन कटिंग मौजूद।

- 16वें ओवर की तीसरी गेंद पर रविचंद्रन अश्विन ने कीरन पोलार्ड को आउट कर मुंबई को दिया छठा झटका। कीरन पोलार्ड 23 गेंदों में 50 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

- 15 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर पांच विकेट के नुकसान पर 151 रन, क्रीज पर कीरन पोलार्ड और हार्दिक पंड्या मौजूद।

- 15वें ओवर की आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर कीरन पोलार्ड ने पूरा किया अर्धशतक। पोलार्ड ने 22 गेंदों में पूरा किया पचासा।


- 15वें ओवर की दूसरी गेंद पर मार्कस स्टॉइनिस ने क्रुणाल पंड्या को आउट कर मुंबई को दिया पांचवां झटका। क्रुणाल 23 गेंदों में 32 रन बनाकर पवेलियन लौटे।


- 14 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 134 रन, क्रीज पर क्रुणाल पंड्या और कीरन पोलार्ड मौजूद।

- 11 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 85 रन, क्रीज पर क्रुणाल पंड्या और कीरन पोलार्ड मौजूद।

- 8.2 ओवर में मुंबई का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 71 रन।

- 9वें ओवर की दूसरी गेंद पर अंकित राजपूत ने रोहित शर्मा को आउट कर मुंबई इंडियंस को दिया चौथा झटका। रोहित शर्मा 10 गेंदों में सिर्फ 6 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

- सात ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 66 रन, क्रीज पर सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन मौजूद।

- छह ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 60 रन, क्रीज पर सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन मौजूद।

- छठे ओवर की तीसरी और चौथी गेंद पर एंड्रयू टाई ने ईशान किशन और सूर्यकुमार को आउट कर मुंबई को दिए बड़े झटके। ईशान किशन 12 गेंदों में 20 रन और सूर्यकुमार यादव 15 गेंदों में 27 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

- पांच ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 57 रन, क्रीज पर सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन मौजूद।

- चौथे ओवर की पहली गेंद पर एंड्रयू टाई ने ईविन लुईस को आउट कर मुंबई को दिया पहला झटका। ईविन लुईस 7 गेंदों में 9 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

- तीन ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर बिना किसी नुकसान के 37 रन, क्रीज पर ईविन लुईस और सूर्यकुमार मौजूद।

- मुंबई इंडियंस की ओर से ईविन लुईस और सूर्यकुमार यादव ने शुरू की पारी। किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से अंकित राजपूत ने की गेंदबाजी की शुरुआत।

- पंजाब ने अपनी टीम में दो बदलाव किए हैं। बल्ले से नाकाम रहने वाले मयंक अग्रवाल और करुण नायर को बाहर कर युवराज सिंह और मनोज तिवारी को मौका दिया गया है। वहीं मुंबई की टीम में कीरन पोलार्ड की वापसी हुई है, जिन्होंने जेपी डूमिनी की जगह टीम में वापसी की है।

- किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान रविचंद्रन अश्विन ने टॉस जीतकर किया गेंदबाजी करने का फैसला। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस की टीम पहले करेगी बल्लेबाजी।


- मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब की टीमों ने अब तक 12-12 मैच खेले हैं। जिसमें मुंबई के हिस्से पांच जीत और सात हार आई हैं। वहीं पंजाब के हिस्से छह में जीत और छह में हार आई हैं। पंजाब के 12 अंक हैं और वह अंकतालिका में पांचवें स्थान पर बनी हुई है, जबकि मुंबई की टीम 10 अंकों के साथ पंजाब से एक स्थान नीचे है।


- मुंबई और पंजाब के बीच यह मैच शाम 8 बजे से खेला जाएगा, जबकि इस मैच के लिए टॉस 7.30 बजे होगा।

- मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच आईपीएल 2018 का 50वां मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं -

मुंबई टीम : रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, ईविन लुईस, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, क्रुणाल पंड्या, बेन कटिंग, कीरन पोलार्ड, मिशेल मैकलीनगन, मयंक मार्कंडे और जसप्रीत बुमराह।

पंजाब टीम : रविचंद्रन अश्विन (कप्तान), केएल राहुल, क्रिस गेल, एरॉन फिंच, युवराज सिंह, मनोज तिवारी, मार्कस स्टॉइनिस, अक्षर पटेल, मोहित शर्मा, एंड्रयू टाई और अंकित राजपूत।

Open in app