Ind Vs Eng: 557 का पहाड़ नहीं चढ़ पाए अंग्रेज, भारत ने जीता तीसरा टेस्ट, सीरीज में 2-1 से आगे

Ind Vs Eng: राजकोट में अंग्रेजों ने भारतीय गेंदबाजों के सामने घुटने टेक दिए हैं। भारत ने तीसरा टेस्ट मैच 434 रनों से जीत लिया है। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में भारत2-1 से आगे भी हो गया है।

By धीरज मिश्रा | Published: February 18, 2024 04:34 PM2024-02-18T16:34:41+5:302024-02-18T17:04:12+5:30

india wins third test match rajkot Ind Vs Eng all out | Ind Vs Eng: 557 का पहाड़ नहीं चढ़ पाए अंग्रेज, भारत ने जीता तीसरा टेस्ट, सीरीज में 2-1 से आगे

Photo credit twitter

googleNewsNext
Highlightsभारत ने अपने नाम किया राजकोट टेस्ट मैच भारत ने इंग्लैंड को 434 रनों से दी मात 557 रनों का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम 122 पर ऑल आउट हुई

Ind Vs Eng: राजकोट में अंग्रेजों ने भारतीय गेंदबाजों के सामने घुटने टेक दिए हैं। भारत ने तीसरा टेस्ट मैच 434 रनों से जीत लिया है। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में भारत 2-1 से आगे भी हो गया है। तीसरे टेस्ट मैच में भारत ने इंग्लैंड को जीतने के लिए चौथे दिन 557 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य दिया। जवाब में इंग्लैंड की पूरी टीम ऑल आउट हो गई।

दूसरी पारी में इंग्लैंड की पूरी टीम 122 रनों पर ऑल आउट हो गई। भारत की ओर से 557 रनों का लक्ष्य का पीछा करने के लिए उतरी इंग्लैंड की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। तीसरे टेस्ट मैच में पहली बारी में 150 रन बनाने वाले ओपनर बेन डकेट महज चार रनों पर रन आउट हो गए। इंग्लैंड को पहला झटका इन्हीं के रूप में लगा। 15 रनों पर पहला विकेट खोने के बाद इंग्लिश बल्लेबाज वापसी नहीं कर पाए।

18 रन पर इंग्लैंड को दूसरा झटका लगा। देखते ही देखते 50 रनों के भीतर आधी इंग्लैंड की टीम पवेलियन लौट चुकी थी। 39.4 ओवर के खेल में इंग्लैंड की पूरी टीम 122 रनों पर सिमट गई। टीम इंडिया ने 434 रनों से यह मैच जीत लिया। इंग्लैंड की तरफ से मार्क वुड ने सबसे अधिक 33 रन बनाए। उन्होंने महज 15 गेंद खेली। इस दौरान 6 चौके और एक छक्का भी लगाया। कप्तान बेन स्टोक्स 39 गेंदों पर 16 रन बनाने में कामयाब हुए। उन्होंने इस दौरान अपनी पारी में दो चौके लगाए। जो रूट महज सात बनाकर आउट हुए।

भारत ने राजकोट टेस्ट मैच में कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। भारत ने पहली पारी में 445 रन बनाए। कप्तान रोहित शर्मा और रविंद्र जडेजा ने शतक लगाया। वहीं इंग्लैंड ने पहली पारी में 319 रन बनाए। भारत को 100 से अधिक रनों की बढ़त मिली। भारत ने दूसरी पारी में 430 रनों पर पारी घोषित की। इंग्लैंड को 557 रनों का लक्ष्य मिला। दूसरी पारी में इंग्लैंड सत्र खत्म होने तक पूरी टीम 122 रनों पर ऑल आउट हुई।

Open in app