Ind vs WI, 1st ODI: रोहित-कोहली की तूफानी पारी में उड़े कैरेबियाई गेंदबाज, भारत की 8 विकेट से जीत

India vs West Indies 1st odi: भारत और वेस्टइंडीज के बीच गुवाहाटी में खेले गये पहले वनडे का लाइव अपडेट्स और ताजातरीन जानकारी

By विनीत कुमार | Published: October 21, 2018 12:04 PM2018-10-21T12:04:27+5:302018-10-21T20:58:52+5:30

India vs West Indies 1st odi, Live updates, live score, in Guwahati | Ind vs WI, 1st ODI: रोहित-कोहली की तूफानी पारी में उड़े कैरेबियाई गेंदबाज, भारत की 8 विकेट से जीत

भारत vs वेस्टइंडीज, पहला वनडे@गुवाहाटी

googleNewsNext

भारत ने पांच वनडे मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हरा दिया है। गुवाहाटी में खेले गये इस मैच में भारत के सामने जीत के लिए 323 रनों का लक्ष्य था जिसे टीम इंडिया ने बेहद आसानी से 42.1 ओवर में 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया। भारत की ओर से कप्तान विराट कोहली (140) और रोहित शर्मा (नाबाद 152) ने दूसरे विकेट के लिए 246 रनों की ताबड़तोड़ साझेदारी करते हुए कैरेबियाई गेंदबाजों को पूरी तरह पस्त कर दिया।

कोहली ने जहां 107 गेंदों की पारी में दो छक्के और 21 चौके लगाए। वहीं, रोहित शर्मा ने भी 117 गेंदों की पारी में 8 छक्के और 15 चौके लगाए। रोहित के साथ पारी की शुरुआत करने आए शिखर धवन केवल 4 रन बनाकर आउट हुए। अंबाती रायुडू नाबाद 22 रन बनाकर लौटे।

इससे पहले टॉस हारने के बाद बैटिंग करने उतरी कैरेबियाई टीम ने 50 ओवरों में 8 विकेट खोकर 322 रन बनाए। वेस्टइंडीज के लिए सबसे दमदार पारी शिमरोन हेटमायर ने खेली। हेटमायर 78 गेंदों पर 106 रन बनाकर आउट हुए। 

हेटमायर ने अपनी पारी में 6 छक्के और 6 चौके लगाए। इसके अलावा सलामी बल्लेबाज कीरन पावेल ने भी 39 गेंदों पर दो छक्के और 6 चौकों की बदौलत 51 रनों की पारी खेली। 9वें विकेट के लिए देवेंद्र बिशू (नाबाद 22) और केमार रोच (नाबाद 26) के बीच 38 रनों की साझेदारी हुई जिसकी बदौलत कैरेबियाई टीम 300 के पार पहुंच सकी।

वहीं, भारत की ओर से लगभग सभी गेंदबाज महंगे साबित हुए। मोहम्मद शमी ने 10 ओवर में 81 रन देकर 2 विकेट झटके। वहीं, रवींद्र जडेजा ने 66 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। युजवेंद्र चहल ने सबसे अधिक तीन विकेट झकटे। उन्होंने 10 ओवरों में 41 रन दिए। वहीं खलील अहमद को एक सफलता मिली।

India Vs West Indies Live update 

- 42.1 ओवर: रोहित शर्मा (नाबाद 152) के छक्के से भारत की जीत। भारत ने दो विकेट पर 326 रन बनाते हुए 8 विकेट से पहला वनडे जीत लिया है। भारत के सामने 323 का लक्ष्य था। 


- 40 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 303/2. अंबाती रायुडू 21 गेंदों पर 19 रन और रोहित शर्मा 109 गेंदों पर 132 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत को जीत के लिए और 20 रनों की जरूरत

- 32.6 ओवर: कोहली 107 गेंदों पर 140 रन बनाकर आउट। भारत को दूसरा झटका। देवेंद्र बिशू की गेंद पर स्टंप हुए। रोहित शर्मा 107 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत का स्कोर- 256/2. अब अंबाती रायुडू बैटिंग के लिए आए हैं।

- 31.6 ओवर: एश्ले नर्स की गेंद पर चौके से रोहित शर्मा का शतक। रोहित शर्मा ने 84 गेंदों पर यह शतक जड़ा। भारत का स्कोर 248/1

- 29 ओवर के बाद भारत- 217/1. रोहित शर्मा 76 गेंदों पर 87 रन और कोहली 94 गेंदों पर 121 रन बना चुके हैं। कोहली ने एक छक्का और 19 चौके लगाए हैं। रोहित के बल्ले से 4 छक्के और 9 चौके निकले हैं। दोनों के बीच 163 गेंदों पर 200 रनों की साझेदारी पूरी हुई। पिछले तीन ओवर में 40 रन आए हैं।

- 28.1 ओवर: केमार रोच की गेंद पर कोहली के छक्के से भारत 200 के पार।

- 27 ओवर के बाद भारत- 186/1. कोहली 105 रन और रोहित शर्मा 72 रनों पर खेल रहे हैं।

- 26.5 ओवर: केमार रोच की गेंद पर चौके के साथ कोहली का शतक। कोहली का 36वां शतक। कोहली ने 88 गेंदों पर ठोका शतक। 

- 24 ओवर के बाद भारत- 157/1

- 21.3 ओवर: रोहित शर्मा के 50 रन पूरे। रोहित ने 51 गेंदों पर अर्धशतक लगाया। इस दौरान उन्होंने तीन छक्के और इतने ही चौके लगाए। रोहित की यह 37वीं फिफ्टी है। भारत का स्कोर- 143/1

- 20 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 127/1. रोहित शर्मा 45 गेंदों पर 36 रन जबकि विराट कोहली 69 गेंदों पर 84 रन बनाकर खेल रहे हैं। कोहली 14 चौके लगा चुके हैं। रोहित शर्मा के बल्ले से एक छक्का और तीन चौके निकले हैं। दोनों के बीच 117 रनों की साझेदारी हो चुकी है।

- 15.1 ओवर: भारत के 100 रन पूरे। कोहली 54 गेंदों पर 63 रन और रोहित शर्मा 31 गेंदों पर 30 रन बना चुके हैं।

- 11 ओवर के बाद भारत- 82/1.

- 10.2 ओवर: एश्ले नर्स की चौके के साथ कोहली का अर्धशतक। कोहली के वनडे करियर का ये 49वां अर्धशतक है। कोहली ने 35 गेंदों पर यह अर्धशतक लगाया। 


- 7.3 ओवर: भारत के 50 रन पूरे। कोहली (32 नाबाद) ने लगाया चौका।

- 5 ओवर के बाद भारत- 23/1. रोहित शर्मा 12 गेंदों पर 8 और कोहली 13 गेंदों पर 11 रन बनाकर खेल रहे हैं।

- 1.6 ओवर: भारत को पहला झटका। पहला इंटरनेशनल वनडे खेल रहे थॉमस ओशेन ने शिखऱ धवन (4) को बोल्ड किया। अब विराट कोहली क्रीज पर। भारत का स्कोर- 10/1

- एक ओवर के बाद भारत का स्कोर- 6/0

- भारत की बैटिंग शुरू, रोहित शर्मा और शिखर धवन क्रीज पर...केमार रोच ने डाला पहला ओवर।

- 50वें ओवर में आए 15 रन। वेस्टइंडीज ने 8 विकेट खोकर 322 रन बनाए। भारत के सामने 323 का लक्ष्य। बिशू और रोच के बीच 9वें विकेट के लिए 39 रनों की साझेदारी हुई। 


- 49 ओवर: वेस्टइंडीज का स्कोर- 307/8. बिशू 20 रन और केमार रोच 15 रन बनाकर खेल रहे हैं।

- 48.4 ओवर: बिशू के चौके से वेस्टइंडीज के 300 रन पूरे।

- 43.2 ओवर: वेस्टइंडीज को 8वां झटका। चहल की गेंद पर जेसन होल्डर (38) आउट। केमार रोच और देवेंद्र बिशू अब क्रीज पर। वेस्टइंडीज का स्कोर- 278/8

- 39.3 ओवर: वेस्टइंडीज को सातवां झटका। युजवेंद्र चहल की गेंद पर एश्ले नर्स (2) LBW आउट। स्कोर- 252/7

- 38.4 ओवर: जडेजा की गेंद पर शिमरोन (106) आउट। वेस्टइंडीज को छठा झटका। स्कोर- 248/6. एश्ले नर्स अब बैटिंग के लिए आए हैं। जेसन होल्डर 19 रनों पर खेल रहे हैं।

- 37.5 ओवर: मोहम्मद शमी की गेंद पर छक्का लगाकर शिमरोन हेटमायर ने वनडे करियर का अपना तीसरा शतक पूरा किया। शिमरोन ने 74 गेंदों पर 6 चौके और 6 छक्के लगाए हैं। वेस्टइंडीज का स्कोर- 246/5.

- 37 ओवर के बाद वेस्टइंडीज- 233/5. शिमरोन हेटमायर 71 गेंदों पर 97 रन और जेसन होल्डर 13 रनों पर खेल रहे हैं।

- 32 ओवर में वेस्टइंडीज के 200 रन पूरे।

- 31 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर- 190/5

- 30.3 ओवर: वेस्टइंडीज को पांचवां झटका। रवींद्र जडेजा की गेंद पर रोवमैन पावेल (22) बोल्ड। जेसन होल्डर अब बैटिंग के लिए आए हैं। शिमरोन हेटमायर 53 गेंदों पर 66 रन बनाकर खेल रहे हैं।

- 27 ओवर: वेस्टइंडीज का स्कोर- 158/4

- 26.4 ओवर: शिमरोन हेटमायर की 41 गेंदों पर फिफ्टी, हेटमायर का दूसरा वनडे अर्धशतक।

- 25 ओवर के बाद वेस्टइंडीज- 150/4

- 22 ओवर के बाद वेस्टइंडीज- 118/4. 

- 21.4 ओवर: वेस्टइंडीज को चौथा झटका। मोहम्मद शमी की गेंद पर शाई होप कैच (32) आउट। धोनी ने लिया कैच। होप ने 51 गेंदों पर 2 चौके लगाए। स्कोर- 114/4. रोवमैन पावेल बैटिंग के लिए आए हैं। शिमरोन हेटमायेर 22 रनों पर खेल रहे हैं।

- 15.3 ओवर: वेस्टइंडीज को तीसरा झटका। मार्लन सैमुअल्स बिना खाता खोले युजवेंद्र चहल की गेंद पर LBW आउट। सैमुअल्स का ये 200वां मैच है। वेस्टइंडीज- 86/3

- 15 ओवर के बाद वेस्टइंडीज- 85/2

- 14.5 ओवर: कीरन पावेल (51) कैच आउट। वेस्टइंडीज को दूसरा झटका। खलील अहमद की गेंद पर शिखर धवन ने लिया कैच। पावेल ने 39 गेंदों की पारी में 2 छक्के और 6 चौके लगाए। मार्लन सैमुअल्स अब बैटिंग के लिए आए हैं। शाई होप 22 रनों पर खेल रहे हैं। वेस्टइंडीज- 84/2

- 13.1 ओवर: युजवेंद्र चहल की गेंद पर कीरन पावेल की फिफ्टी, 36 गेंदों पर पावेल ने लगाया 9वां वनडे अर्धशतक। पावेल ने लगाये हैं 2 छक्के और 6 चौके। वेस्टइंडीज- 80/1

- 11 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर- 66/1. कीरन पावेल 29 गेंदों पर 39 रन और शाई होप 22 गेंदों पर 16 रन बनाकर खेल रहे हैं।

- 7 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर- 36/1. शाई होप 3 रन, कीरन पावेल 24 रनों पर खेल रहे हैं।

- 4.3 ओवर: वेस्टइंडीज को पहला झटका। मोहम्मद शमी की गेंद पर चंद्रपॉल हेमराज (9) बोल्ड। वेस्टइंडीज का स्कोर- 19/1. शाई होप अब बैटिंग के लिए आए हैं। कीरन पावेल 10 रन बनाकर खेल रहे हैं।

- वेस्टइंडीज की बैटिंग शुरू, चंद्रपॉल हेमराज और कीरन पावेल ओपनिंग करने उतरे। भारत की ओर से मोहम्मद शमी का पहला ओवर।

- भारत ने टॉस जीता, पहले गेंदबाजी का किया फैसला। 


- भारतीय समय के अनुसार दोपहर 1.30 बजे से मैच शुरू होगा।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं:

भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, अंबाती रायुडू, एमएस धोनी (विकेटकीपर), ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, उमेश यादव, मोहम्मद शमी, खलील अहमद, युजवेंद्र चहल।

विंडीज: कीरन पावेल, चंद्रपॉल हेमराज, शाई होप (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायेर, मार्लन सैमुअल्स, रोवमन पॉवेल, जेसन होल्डर (कप्तान), एश्ले नर्स, देवेंद्र बिशू, केमार रोच, ओसाने थॉमस।

Open in app