INDvSA: पांचवें वनडे में भारत की 73 रन से जीत, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज 4-1 से जीती

भारत ने पांचवें वनडे में 73 रन से जीत हासिल करते हुए दक्षिण अफ्रीका की धरती पर जीती पहली सीरीज

By अभिषेक पाण्डेय | Published: February 13, 2018 01:48 PM2018-02-13T13:48:45+5:302018-02-14T00:08:36+5:30

India Vs South Africa, 5th ODI: Live Cricket Score and Live Updates, Port Elizabeth | INDvSA: पांचवें वनडे में भारत की 73 रन से जीत, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज 4-1 से जीती

भारत vs दक्षिण अफ्रीका, पांचवां वनडे

googleNewsNext

भारत ने दक्षिण अफ्रीका को पोर्ट एलिजाबेथ में मंगवार को खेले गए पांचवें वनडे में 73 रन से हराते हुए 6 वनडे मैचों की सीरीज पर 4-1 से कब्जा जमा लिया। ये भारत की दक्षिण अफ्रीका की धरती पर पहली सीरीज जीत है। भारत ने पहले बैटिंग करते हुए रोहित (115) के शतक की बदौलत 50 ओवर में 7 विकेट पर 274 रन बनाए, जिसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 42.2 ओवर में 201 रन पर सिमट गई। भारत के लिए कुलदीप ने 4 और चहल और पंड्या ने 2-2 विकेट झटकेय़

भारत ने पांचवां वनडे 73 रन से जीता, 4-1 से जीती सीरीज


-42.2 ओवर: दक्षिण अफ्रीका 201 रन पर ऑल आउट। चहल ने मोर्कल (1) को किया आउट। भारत ने पांचवां वनडे 73 रन से जीतते हुए 6 मैचों की वनडे सीरीज 4-1 से जीती। दक्षिण अफ्रीका की धरती  पर भारत की पहली सीरीज जीत।

-41.5ओवर: कुलदीप ने इस ओवर में झटका तीसरा विकेट, दक्षिण अफ्रीका को 197 पर नौवां झटका, शम्सी जीरो पर आउट, भारत दक्षिण अफ्रीका की धरती पर पहली सीरीज जीत के करीब।

-41.4 ओवर: कुलदीप यादव ने दिए दो लगातार झटके, दक्षिण अफ्रीका को 197 पर लगा आठवां झटका, रबादा 3 और क्लासेन 39 रन बनाकर आउट। दक्षिण अफ्रीका को अभी चाहिए 50 गेंदों में 78 रन।

-40 ओवर: दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 192/6, क्लासेन 37 और रबादा 1 रन पर नाबाद। दक्षिण अफ्रीका को अब चाहिए 60 गेंदों में 83 रन।

-39 ओवर: दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 189/6, क्लासेन 34 और रबादा 1 रन पर नाबाद। दक्षिण अफ्रीका को अब चाहिए 66 गेंदों में 86 रन, क्या क्लासेन चौथे वनडे की तरह फिर चमत्कार करेंगे!

-38 ओवर: दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 187/6, क्लासेन 33 और रबादा (0) क्रीज पर। कुलदीप यादव के इस ओवर में क्लासेन ने दो छक्के और एक चौके समेत बटोरे 16 रन, क्लासेन जब तक क्रीज पर दक्षिण अफ्रीका की उम्मीदें जिंदा हैं! दक्षिण अफ्रीका को चाहिए 72 गेंदों में 88 रन।

-35.3 ओवर: दक्षिण अफ्रीका को छठा झटका, फेहलुकवायो जीरो पर आउट, कुलदीप ने किया बोल्ड, 168/6 के साथ दक्षिण अफ्रीका हार की ओर!

-34.3 ओवर: हाशिम अमला 71 रन बनाकर रन आउट, दक्षिण अफ्रीका को 167 रन पर पांचवां झटका। 

-32 ओवरः दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 154/4, अमला 62 और क्लासेन 10 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए चाहिए 108 गेंदों में 121 रन। ये दोनों पांचवें विकेट के लिए 32 गेंदों में 27 रन जोड़ चुके हैं।

-31 ओवरः दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 148/4, अमला 57 और क्लासेन 9 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

-29 ओवरः दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 134/4, अमला ने पूरा किया 72 गेंदों में अपना अर्धशतक, क्लासेन 2 पर नाबाद। दक्षिण अफ्रीका को 126 गेंदों में चाहिए 141 रन।

-26.4 ओवर: दक्षिण अफ्रीका को 127 पर लगा चौथा झटका, चहल ने डेविड मिलर को किया बोल्ड, मिलर 36 रन बनाकर आउट।

-26 ओवर: दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 122/3, जीत के लिए चाहिए 153 गेंदों में 144 रन, अमला 40 और मिलर 36 रन पर नाबाद।


-23 ओवर: दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 110/3, जीत के लिए चाहिए 162 गेंदों में 165 रन, अमला 34 और मिलर 32 रन पर नाबाद।

-21 ओवर: दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 102/3, जीत के लिए चाहिए 174 गेंदों में 173 रन, अमला 30 और मिलर 28 रन पर नाबाद।

-18 ओवर: दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 87/3, जीत के लिए चाहिए 198 गेंदों में 188 रन, अमला 27 और मिलर 17 रन पर नाबाद।

-12.5 ओवर: एबी डिविलियर्स आउट!!! हार्दिक पंड्या ने लगातार दूसरे मैच में डिविलियर्स को किया आउट, 65 रन पर गिरा दक्षिण अफ्रीका का तीसरा विकेट, डिविलियर्स 6 रन बनाकर आउट, दक्षिण अफ्रीका अभी जीत से 210 रन दूर।


-11 ओवर: दक्षिण अफ्रीका को 55 रन पर लगा दूसरा झटका, जेपी डुमिनी 1 रन बनाकर पंड्या की गेंद पर आउट।

-10 ओवर: दक्षिण अफ्रीका को 52 रन पर लगा पहला झटका, मार्कराम 32 रन बनाकर बुमराह की गेंद पर आउट। दक्षिण अफ्रीका को अभी चाहिए 240 गेंदों में 223 रन।

-5 ओवर: दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 23/0, अमला 11 और मार्कराम 9 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए चाहिए 270 गेंदों में 252 रन। 

-2.0 ओवर: दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 9/0, अमला (9) और मार्कराम (0) नाबाद। जीत के लिए दक्षिण अफ्रीका को चाहिए 288 गेंदों में 268 रन।

-1.0 ओवर: भारत से मिले 275 रन के जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने पहले ओवर में बनाए 5/0, अमला (5) और मार्कराम (0) क्रीज पर।

भारत ने 50 ओवर में बनाए 274/7, रोहित का शतक

-50 ओवर: भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 50 ओवर में बनाए 7 विकेट पर 274 रन, भुवी 19 और कुलदीप 2 रन बनाकर रहे नाबाद। भारत के लिए रोहित शर्मा ने 115 रन की शानदार पारी खेली। इसके अलावा कोहली ने 36, धवन ने 34 और श्रेयस ने 30 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका के लिए लुंगी एंगीडी ने झटके 4 विकेट।


-49 ओवर: भारत का स्कोर 269/7, भुवनेश्वर कुमार 16 और कुलदीप यादव 1 रन बनाकर नाबाद।

-48.2 ओवर: धोनी आउट! लुंगी एंगीडी ने झटका अपना चौथा विकेट, धोनी 13 रन रन बनाकर आउट। भारत को 265 पर लगा सातवां झटका।

-45 ओवर: श्रेयस अय्यर आउट! लुंगी एंगीडी ने लिया तीसरा विकेट, भारत को 238 पर लगा छठा झटका। अय्यर 30 रन बनाकर आउट।

-42.3 ओवर: लुंगी एंगीडी ने लगातार दो गेंदों पर रोहित और हार्दिक पंड्या को किया आउट। भारत को 236 पर पांचवां झटका। रोहित 115 रन बनाकर और पंड्या जीरो पर आउट।

-42 ओवर: भारत का स्कोर 236/3, रोहित शर्मा 115 और श्रेयस अय्यर 29 रन बनाकर क्रीज पर हैं। ये दोनों अब तक 61 गेंदों में 60 रन जोड़ चुके हैं।

-36 ओवर: रोहित शर्मा ने ठोका अपना 17वां वनडे शतक, 107 गेंदों में 10 चौकों और 2 छक्कों की मदद से पूरा किया अपना शतक। भारत का स्कोर 203/2, अय्यर 12 पर नाबाद।


-32 ओवरः रहाणे रन आउट! भारत को 176 पर लगा तीसरा झटका, रहाणे 18 गेंदों में 8 रन बनाकर हुए आउट। रोहित शर्मा 90 पर नाबाद। बैटिंग के लिए आए हैं श्रेयस अय्यर।

-30 ओवरः भारत का स्कोर 171/2, रोहित 87 और रहाणे 6 रन बनाकर क्रीज पर हैं। रोहित शर्मा तेजी से अपने 17वें वनडे शतक की तरफ बढ़ रहे हैं।

(पढ़ें: IndvSA: फॉर्म में लौटे रोहित शर्मा, दक्षिण अफ्रीका में पहली बार जमाई वनडे हाफ सेंचुरी)

-29 ओवरः भारत का स्कोर 164/2, रोहित 82 और रहाणे 4 रन बनाकर क्रीज पर हैं। भारत का रन रेट है-5.66

-ये सातवीं बार है जब रोहित-कोहली की साझेदारी का अंत रन आउट के रूप में हुआ है। इसमें से 5 बार कोहली और 2 बार रोहित रन आउट हुए हैं।

-25.3 ओवर: विराट कोहली आउट! भारत को 153 पर लगा दूसरा झटका, कोहली 54 गेंदों में 36 रन बनाकर हुए आउट, भारत को लगा बड़ा झटका, रोहित शर्मा 75 रन बनाकर नाबाद हैं। कोहली-रोहित ने दूसरे विकेट के लिए की 105 रन की साझेदारी।

-24 ओवर: भारत का स्कोर 140/1, रोहित 68 और कोहली 30 रन बनाकर नाबाद। ये दोनों दूसरे विकेट के लिए अब तक 92 रन जोड़ चुके हैं।

-23 ओवर: भारत का स्कोर 133/1, रोहित 63 और कोहली 29 रन बनाकर नाबाद। शम्सी की गेंद पर कोहली के खिलाफ स्टंप आउट की जोरदार अपील हुई थी लेकिन थर्ड अंपायर ने दिया नॉट आउट।

19 ओवर: रोहित की फिफ्टी! 51 गेंदों पर 6 चौकों और 2 चौकों की मदद से पूरी की अपनी 35वीं वनडे हाफ सेंचुरी, दक्षिण अफ्रीका दौरे पर ये रोहित की पहली फिफ्टी है। भारत का स्कोर 113/1, कोहली 22 पर नाबाद हैं।


-18 ओवर: भारत का स्कोर 111/1, रोहित शर्मा 49 और विराट कोहली 21 रन बनाकर क्रीज पर हैं। ये दोनों दूसरे विकेट के लिए 64 गेंदों में 63 रन जोड़ चुके हैं। भारत का रन रेट है: 6.17, टीम इंडिया की जोरदार शुरुआत!

-15 ओवरः भारत का स्कोर 90/1, रोहित शर्मा 34 और विराट कोहली 16 रन बनाकर क्रीज पर हैं। टीम इंडिया का रन रेट है 6, रोहित अब तक 3 चौके और 2 छक्के जड़ चुके हैं जबकि कोहली ने एक चौका जड़ा है। ये दोनों दूसरे विकेट के लिए अब तक 46 गेंदों में 42 रन जोड़ चुके हैं।

-12 ओवर के बाद भारत का स्कोर 71/1, रोहित शर्मा 26 और विराट कोहली 11 रन बनाकर क्रीज पर हैं। भारत का रन रेट 6 से करीब का है। इस ओवर में कोहली ने फेहलुकवायो के खिलाफ चौका जड़ा, जबकि रोहित ने लुंगी के खिलाफ उसके पिछले ओवर में छक्का जड़ा था। 

-10 ओवर के बाद भारत का स्कोर 61/1, रोहित 18 और कोहली 3 रन बनाकर क्रीज पर हैं। शिखर धवन 34 रन बनाकर रबादा का शिकार बने। भारत का रन रेट है 6.1

-7.2 ओवर: धवन आउट!!! भारत को 48 रन पर लगा पहला झटका। रबादा की गेंद पर फेहलुकवायो ने पकड़ा कैच, धवन 23 गेंदों पर 34 रन बनाकर आउट,  अब बैटिंग के लिए आए हैं कोहली।

-7 ओवर के बाद भारत का स्कोर 43/0, धवन 30 और रोहित 13 रन बनाकर क्रीज पर हैं। मोर्ने मोर्कल के इस ओवर में शिखर धवन ने तीन चौके जड़ते हुए 13 रन बटोरे।

-5 ओवर के बाद भारत का स्कोर 17/0, धवन 12 और रोहित 5 रन बनाकर क्रीज पर हैं। भारत का रन रेट है 3.20, धीमी शुरुआत की है टीम इंडिया ने।

-2 ओवर के बाद भारत का स्कोर 5/0, धवन 4 और रोहित शर्मा 1 रन बनाकर क्रीज पर हैं। रबादा के इस ओवर में बने 5 रन।

-पहले ओवर में भारतीय टीम कोई रन नहीं बना सकी। स्कोर 0/0, रोहित और धवन क्रीज पर है। मोर्ने मोर्कल के पहले ओवर की 6 गेंदों पर कोई रन नहीं बना पाए धवन।

-पोर्ट एलिजाबेथ में अब तक खेले गए 15 वनडे में पहले बैटिंग करने वाली टीम 8 बार और बाद में बैटिंग करने वाली टीम 6 बार जीती है, जबकि एक मैच का कोई परिणाम नहीं निकला।

-पांचवें वनडे के लिए भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है, जबकि दक्षिण अफ्रीकी टीम में क्रिस मॉरिस की जगह तबरेज शम्सी को शामिल किया गया है।


-दक्षिण अफ्रीकी कप्तान ऐडेन मार्कराम ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर किया पहले गेंदबाजी का फैसला।


- भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांचवें मैच के लिए 4 बजे होगा टॉस।

- मौसम विभाग ने मंगलवार को पोर्ट एलिजाबेथ शहर में बारिश होने का अनुमान लगाया है। चौथा वनडे भी बारिश के कारण प्रभावित हुआ था और दक्षिण अफ्रीका ने भारत को डकवर्थ लुईस नियम से 5 विकेट से हराया था।


- इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच पांचवां वनडे शाम 4.30 बजे से मैच पोर्ट एलिजाबेथ के सेंट जॉर्ज पार्क में खेला जाएगा।

- इस मैदान पर अब तक खेले गए कुल 39 मैचों में से 18 में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम विजयी रही है जबकि 21 मैचों में रनों का पीछा करने वाली टीम के हाथ जीत लगी है।


- पोर्ट एलिजाबेथ के सेंट जॉर्ज पार्क में अगर पिछले 25 सालों का रिकॉर्ड देखें तो इस ग्राउंड पर भारतीय टीम कभी जीत नहीं सकी है।

-भारतीय टीम ने इस ग्राउंड पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 5 मैच खेले हैं, लेकिन पांचों मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा है।

- साल 2001 में टीम इंडिया को इस ग्राउंड पर केन्या के हाथों 70 रन से हार का सामना करना पड़ा था।


पांचवें वनडे के लिए दोनों टीमें इस प्रकार हैं:

भारत: रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली (कप्तान), अंजिक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर, एमएस धोनी (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह।

दक्षिण अफ्रीका: ऐडेन मार्कराम (कप्तान), हाशिम अमला, जेपी डुमिनी, एबी डिविलियर्स, डेविड मिलकर, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), एंदिले फेहलुकवायो, कगीसो रबादा, लुंगी एंगीडी, मोर्ने मोर्कल, तबरेज शम्सी।

Open in app