IND vs SA, 3rd T20: इस मामले में संयुक्त रूप से नंबर-1 बने रोहित शर्मा, कर ली महेंद्र सिंह धोनी की बराबरी

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने चिन्नास्वामी स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया।

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: September 22, 2019 06:51 PM2019-09-22T18:51:17+5:302019-09-22T18:51:17+5:30

India vs South Africa, 3 T20: MS Dhoni and Rohit Sharma Most T20I appearances for India | IND vs SA, 3rd T20: इस मामले में संयुक्त रूप से नंबर-1 बने रोहित शर्मा, कर ली महेंद्र सिंह धोनी की बराबरी

IND vs SA, 3rd T20: इस मामले में संयुक्त रूप से नंबर-1 बने रोहित शर्मा, कर ली महेंद्र सिंह धोनी की बराबरी

googleNewsNext

टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा भारत की ओर से सर्वाधिक टी20 अंतर्राष्ट्रीय खेलने का संयुक्त रूप से नंबर-1 क्रिकेटर बन चुके हैं। रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी ने अब तक 98-98 टी20 मुकाबले भारत के लिए खेले हैं। वहीं सुरेश रैना के नाम 78 मैच हैं।

भारत की ओर से सर्वाधिक टी20 अंतर्राष्ट्रीय खेलने वाले:
98 महेंद्र सिंह धोनी/रोहित शर्मा
78 सुरेश रैना
72 विराट कोहली
58 युवराज सिंह
55 शिखर धवन

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने चिन्नास्वामी स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। भारतीय टीम ने अंतिम एकादश में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं दक्षिण अफ्रीका ने एक बदलाव करते हुए एनरिच नार्ट्जे की जगह ब्यूरान हेंड्रिक्स को अंतिम एकादश में शामिल किया है।

दोनों टीमों के बीच धर्मशाला में पहला टी20 मैच भी बारिश की वजह से रद्द हो गया था। उस दौरान टॉस तक ना हो सका था। इसके बाद दूसरे मुकाबले में भारत ने 7 विकेट से जीत दर्ज की थी। ऐसे में टीम इंडिया इस मुकाबले में जीत दर्ज कर सीरीज अपने नाम करने उतरी है

Open in app