IND vs SA 2022: ओवर 40, 458 रन, 6 विकेट, 40 चौके और 25 छक्के, पहली बार दक्षिण अफ्रीका को हराया, टूटे कई रिकॉर्ड...

IND vs SA 2022: डेविड मिलर की 47 गेंद में नाबाद 106 रन की पारी पर सूर्यकुमार यादव की 22 गेंद में 61 रन और लोकेश राहुल की 28 गेंद में 57 की पारियां भारी पड़ी जिससे भारत ने रनों के अंबार वाले दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में दक्षिण अफ्रीका को 16 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली।

By सतीश कुमार सिंह | Published: October 3, 2022 01:40 PM2022-10-03T13:40:29+5:302022-10-03T13:50:16+5:30

India vs South Africa, 2nd T20I overs 40, total runs 458 wickets 6 40 fours 25 sixes First bilateral series defeat South Africa in seven series David Miller  | IND vs SA 2022: ओवर 40, 458 रन, 6 विकेट, 40 चौके और 25 छक्के, पहली बार दक्षिण अफ्रीका को हराया, टूटे कई रिकॉर्ड...

 भारत ने अपनी सरजमीं पर टी20 सीरीज में पहली बार दक्षिण अफ्रीका को हराया है।

googleNewsNext
Highlights मैन ऑफ द मैच राहुल ने 28 गेंद की पारी में पांच चौके और चार छक्के की मदद से 57 रन बनाए।भारतीय टीम ने अपनी पारी में 25 चौके और 13 छक्के लगाये।अफ्रीकी टीम ने अपनी पारी में 15 चौके और 12 छक्के लगाये।

IND vs SA 2022: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में कई रिकॉर्ड बने। भारत ने अपनी सरजमीं पर टी20 सीरीज में पहली बार दक्षिण अफ्रीका को हराया है। भारतीय टीम के ओपनर कप्तान रोहित शर्मा और उप कप्तान केएल राहुल ने एक रिकॉर्ड बना डाला।

रोहित और राहुल की जोड़ी दुनिया में पहले नंबर पर आ गई है। 15 बार टी20ई में सर्वाधिक 50+ साझेदारियां की हैं। राहुल को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। भारतीय टीम ने अपनी पारी में 25 चौके और 13 छक्के लगाये। अफ्रीकी टीम ने अपनी पारी में 15 चौके और 12 छक्के लगाये।

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट पर 237 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। डेविड मिलर और क्विंटन डिकॉक (नाबाद 69) के बीच चौथे विकेट के लिए 90 गेंद में 174 रन की अटूट साझेदारी के बाद भी दक्षिण अफ्रीका की टीम तीन विकेट पर 221 रन बना सकी।

T20Is में हारे, रन का पीछा करते हुए नाबाद शतकः

110* केएल राहुल बनाम वेस्टइंडीज लॉडरहिल 2016

106* डी मिलर बनाम भारत गुवाहाटी 2022।

T20I में डेथ ओवरों (16-20) में सर्वाधिक रनः

160 भारत (82) बनाम दक्षिण अफ्रीका (78) गुवाहाटी 2022

148 पाक (73) बनाम ऑस्ट्रेलिया (75) ग्रोस आइलेट 2010

145 भारत (80) बनाम इंग्लैंड (65) डरबन 2007।

घर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत की पहली टी20 सीरीज जीतः

2015 में 2-0 से हारे

2019 में 1-1 से ड्रा

 2022 में 2-2 से ड्रा

2022 में लीड 2-0*...

डी कॉक और मिलर द्वारा साझेदारी टी20 अंतरराष्ट्रीय के इतिहास में चौथे विकेट के लिए या किसी भी टीम के लिए सबसे अधिक है।टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली टी20 करियर (घरेलू और अंतरराष्ट्रीय) में 11000 रन पूरे किये। उनके नाम अब 11030 रन है। ऐसा करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी हैं।

 टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने एक रिकॉर्ड अपने नाम किया। टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में सबसे अधिक रन और छक्का लगाने का रिकॉर्ड पहले से ही इनके नाम है। रोहित 400 टी20 (अंतरराष्ट्रीय और आईपीएल) खेलने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी हैं। पहले नंबर पर वेस्टइंडीज के किरोन पोलॉर्ड हैं। पोलॉर्ड ने 614 मैच खेले हैं। दुनिया में रोहित नौवें पायदान पर हैं।

डेविड मिलर (David Miller)- 5 या उससे कम पर बल्लेबाजी करते हुए दो टी20ई शतक बनाने वाले पहले खिलाड़ीः

101*(36) बनाम बान पोटचेफस्ट्रूम 2017

106*(47) बनाम भारत गुवाहाटी 2022।

मिलर ने अपनी नाबाद पारी में आठ चौके और सात छक्के लगाये। टी20 अंतरराष्ट्रीय उन्होंने दूसरी बार सैकड़ा जड़ा। डिकॉक ने 48 गेंद की पारी में तीन चौके और चार छक्के जड़े। यह मुकाबला पूरी तरह से बल्लेबाजों के नाम रहा जहां मैच में कुल 458 रन बने और सिर्फ छह विकेट गिरे। सूर्यकुमार ने 22 गेंद में 61 रन की पारी के दौरान पांच छक्के और इतने ही चौके जड़े।

उन्होंने 18 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया जो भारत की ओर से दूसरा सबसे तेज अर्धशतक है। उन्होंने इसके साथ ही विराट कोहली (नाबाद 49) के साथ तीसरे विकेट के लिए 43 गेंद में 102 रन की साझेदारी की। कोहली ने 28 गेंद की नाबाद पारी में सात चौके और एक छक्का लगाया। दक्षिण अफ्रीका के लिए सात सीरीज के बाद पहली द्विपक्षीय सीरीज हार है।

Open in app