IND Vs NZ: रोहित शर्मा का कमाल, सबसे ज्यादा छक्कों के मामले में धोनी की कर ली बराबरी

रोहित शर्मा के वनडे करियर में अब 215 छक्के हो गये हैं। धोनी के नाम भी इतने ही छक्के हैं।

By विनीत कुमार | Published: January 28, 2019 02:58 PM2019-01-28T14:58:46+5:302019-01-28T14:58:46+5:30

india vs new zealand 3rd odi rohit sharma equals ms dhoni record of most sixes for india | IND Vs NZ: रोहित शर्मा का कमाल, सबसे ज्यादा छक्कों के मामले में धोनी की कर ली बराबरी

रोहित शर्मा (फाइल फोटो)

googleNewsNext

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में 62 रन बनाकर आइट होने वाले रोहित शर्मा ने एक दिलचस्प रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने वनडे करियर में भारत के लिए सबसे अधिक छक्के लगाने के मामले में महेंद्र सिंह धोनी की बराबरी कर ली है।

रोहित शर्मा ने अपनी इस पारी में तीन चौके और दो छक्के लगाये। रोहित की शानदार पारी की बदौलत ही भारतीय टीम तीसरे वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराकर सीरीज जीतने में कामयाब रही।

भारत के सामने 244 रनों का लक्ष्य था और टीम ने 43 ओवर में इसे हासिल कर लिया। भारत की ओर से रोहित शर्मा के अलावा विराट कोहली ने 60 रन बनाये। वहीं, अंबाती रायुडू ने 40 रनों की नाबाद पारी खेली। दिनेश कार्तिक ने भी नाबाद 38 रन बनाये। 

भारत के लिए वनडे में सबसे ज्यादा छक्के 

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे मैच में भी अर्धशतक जमाने वाले रोहित शर्मा ने तीसरे मुकाबले में दो छक्के जड़े और धोनी की बराबरी की। रोहित के वनडे करियर में अब 215 छक्के हो गये हैं। धोनी के नाम भी इतने ही छक्के हैं जबकि इस मामले में तीसरे नंबर दिग्गज सचिन तेंदुलकर हैं। सचिन के नाम वनडे में 195 छक्के हैं।  

रोहित शर्मा के लिस्ट-ए में 10 हजार रन

रोहित अपनी इस पारी के दौरान लिस्ट-ए में 10 हजार रन बनाने वाले 10वें भारतीय बल्लेबाज भी बन गये। साथ ही वह ऐसा करने वाले चौथे सबसे तेज भारतीय बल्लेबाज भी बने हैं। रोहित ने नेपियर में खेले गये पहले वनडे में भले ही केवल 11 रन बना सके थे लेकिन इसके बाद अगले दोनों मैचों में उन्होंने अर्धशतक जमाया है।

लिस्ट-ए में सबसे तेज 10 हजार रनों का रिकॉर्ड

विराट कोहली- 219 पारी
सौरव गांगुली- 252 पारी
सचिन तेंदुलकर- 257 पारी
रोहित शर्मा- 260 पारी 

बता दें कि न्यूजीलैंड की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 49 ओवरों में 243 रनों पर सिमट गई। इस मैच में भारत की ओर से मोहम्मद शमी ने 3 विकेट झटके जबकि भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल और निलंबन हटने के बाद वापसी कर रहे हार्दिक पंड्या ने दो-दो विकेट झटके।

Open in app