Ind Vs Eng: चेतेश्वर पुजारा के रन आउट में क्या कोहली की थी गलती? देखें वीडियो

चेतेश्वर पुजारा 9वें ओवर में बारिश से खेल रोके जाने के ठीक पहले दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हुए।

By विनीत कुमार | Published: August 10, 2018 10:07 PM2018-08-10T22:07:22+5:302018-08-10T22:08:11+5:30

india vs england twitter slams virat kohli on cheteshwar pujara run out | Ind Vs Eng: चेतेश्वर पुजारा के रन आउट में क्या कोहली की थी गलती? देखें वीडियो

जब पुजारा हुए रन आउट

googleNewsNext

लंदन, 10 अगस्त: भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स के मैदान पर जारी दूसरे टेस्ट में भारत की शुरुआत बेहद खराब रही। भारत को दो शुरुआती झटके मुरली विजय और केएल राहुल के तौर पर लगे। इसके थोड़ी देर बाद चेतेश्वर पुजारा भी रन आउट होकर पविलियन लौट गये। मुरली विजय (0) और राहुल (8) जेम्स एंडरसन का शिकार हुए जबकि चेतेश्वर पुजारा 9वें ओवर में बारिश से खेल रोके जाने के ठीक पहले दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हुए।

पुजारा को पहला टेस्ट खेल रहे ओली पोप ने रन आउट किया। हालांकि, पुजारा के आउट होते ही सोशल मीडिया पर कई लोगों ने कहा कि इसमें विराट कोहली की गलती थी। देखिए, वो वीडियो जब पुजारा रन आउट हुए...


पुजारा के आउट होते ही कई फैंस ने इस विकेट के लिए भारतीय कप्तान कोहली को जिम्मेदार ठहराया। आनंद वासू ने लिखा, 'पहले ये आपको नजरअंदाज करते हैं, फिर चयन करते हैं और फिर आपको रन आउट कराते हैं।'  


वहीं, एक यूजर ने लिखा, 'विराट कोहली धवन को इतना चाहते हैं कि उन्होंने सुनिश्चित करने की पूरी कोशिश की अगले मैच में धवन वापस आ जाएं।'







खेल जगत से जुड़ी हिंदी खबरों और देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें। यूट्यूब चैनल यहां सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट।

Open in app