Rishabh Pant: ऋषभ पंत के दाएं घुटने के लिगमेंट का ऑपरेशन सफल, तेजी से रिकवर हो रहे हैं क्रिकेटर

Rishabh Pant:  भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत की मुंबई के एक अस्पताल में हुई घुटने की सर्जरी सफल रही। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) से जुड़े सूत्रों ने यह जानकारी दी।

By सतीश कुमार सिंह | Published: January 7, 2023 02:28 PM2023-01-07T14:28:49+5:302023-01-07T14:29:33+5:30

India cricketer Rishabh Pant knee surgery successful undergone Mumbai Hospital cricketer recovering fast | Rishabh Pant: ऋषभ पंत के दाएं घुटने के लिगमेंट का ऑपरेशन सफल, तेजी से रिकवर हो रहे हैं क्रिकेटर

गत 30 दिसंबर को भयानक कार दुर्घटना में बाल-बाल बच गए थे।

googleNewsNext
Highlightsआर पंत के घुटने की सर्जरी सफल हुई है। क्रिकेटर तेजी से रिकवर हो रहे हैं। गत 30 दिसंबर को भयानक कार दुर्घटना में बाल-बाल बच गए थे।

Rishabh Pant: भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के दाएं घुटने के लिगमेंट का ऑपरेशन किया गया है। पंत के घुटने की सर्जरी सफल हुई है। क्रिकेटर तेजी से रिकवर हो रहे हैं। पंत गत 30 दिसंबर को भयानक कार दुर्घटना में बाल-बाल बच गए थे।

पंत पिछले सप्ताह भीषण कार दुर्घटना में से चमत्कारिक रूप से बच गए थे। बीसीसीआई के कहा, ‘‘ ऋषभ पंत की घुटने की ‘लिगामेंट’ की सर्जरी शुक्रवार को की गयी। यह सर्जरी सफल रही। वह चिकित्सकों की निगरानी में रहेंगे।’’ पंत 30 दिसंबर को हुई कार दुर्घटना में बाल बाल बच गए। दिल्ली से रुड़की जाते समय उनकी कार एनएच 58 पर डिवाइडर से टकरा गई थी। 

यह सर्जरी मुंबई के अंधेरी वेस्ट स्थित कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में ‘सेंटर फॉर स्पोर्ट्स मेडिसिन’ के प्रमुख और ‘आर्थ्रोस्कोपी एंड शोल्डर सर्विस’ के निदेशक डॉ परदीवाला की देखरेख में हुई। पंत को देहरादून से एयर एंबुलेंस द्वारा मुंबई ले जाया गया क्योंकि वह आम विमान से उड़ान भरने की स्थिति में नहीं थे।

Open in app