IND vs SL: श्रीलंकाई गेंदबाजों के आगे भारत ने किया संघर्ष, जीत के लिए दिया 214 रनों का लक्ष्य, वेल्लालागे ने चटकाए 5 विकेट

श्रीलंका के स्पिन गेंदबाज वेल्लालागे ने भारतीय शीर्ष क्रम को नेस्तनाबूत कर दिया। उन्होंने 10 ओवर में 40 रन देकर 5 विकेट चटकाए। 

By रुस्तम राणा | Published: September 12, 2023 07:41 PM2023-09-12T19:41:10+5:302023-09-12T20:24:07+5:30

IND vs SL: India struggled against Sri Lankan bowlers, set a target of 214 runs to win, Vellalage took 5 wickets | IND vs SL: श्रीलंकाई गेंदबाजों के आगे भारत ने किया संघर्ष, जीत के लिए दिया 214 रनों का लक्ष्य, वेल्लालागे ने चटकाए 5 विकेट

IND vs SL: श्रीलंकाई गेंदबाजों के आगे भारत ने किया संघर्ष, जीत के लिए दिया 214 रनों का लक्ष्य, वेल्लालागे ने चटकाए 5 विकेट

googleNewsNext

Asia Cup 2023: एशिया कप के चौथे सुपर फोर मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को जीत के लिए 214 रनों का आसान लक्ष्य दिया है। भारतीय बल्लेबाजी श्रीलंकाई स्पिन गेंदबाजों के सामने संघर्ष करती दिखी। हालांकि शुरूआत सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने पहले विकेट के लिए 80 रनों की साझेदारी की। 

रोहित शर्मा भारत की तरफ से सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बने। उन्होंने 48 गेंदों का सामना करते हुए 7 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 53 रनों की पारी खेली। एशिया कप में यह लगातार उनका तीसरा अर्धशतक था। 

गिल के आउट के आउट होने के बाद भारतीय पारी श्रीलंका के स्पिन गेंदबाजों के जाल में फंस गई। वेल्लालागे ने भारती शीर्ष क्रम को नेस्तनाबूत कर दिया। उन्होंने 10 ओवर में 40 रन देकर 5 विकेट चटकाए। उनके अलावा असलंका ने 9 ओवर में 18 रन देकर 4 विकेट लिए। जबकि महीश तीक्षणा ने 1 विकेट लिया। यानी खेल में भारत के सभी विकेट श्रीलंकाई स्पिनर्स ने ही लिए। 

इस मुकाबले में भारत ने टॉस जीतर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। लेकिन भारतीय बल्लेबाजों ने निराश किया। टीम इंडिया पूरे 50 ओवर में खेलन में असफल रहा। पूरी टीम 49.1 ओवर 213 रनों पर ढेर हो गई। रोहित के अलावा केएल राहुल ने 39 रनों का योगदान दिया। जबकि ईशान किशन ने 33 रन जोड़े। दोनों बल्लेबाजों ने 63 रनों की साझेदारी निभाई। 
 

Open in app