इंग्लैंड के खिलाफ कोहली ने हासिल की यह उपलब्धि, एबी डिविलियर्स को पीछे छोड़ा

IND Vs Eng 3rd ODI: इंग्लैंड के खिलाफ भी विराट कोहली ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया और एबी डिविलियर्स को पीछे छोड़ दिया।

By सुमित राय | Published: July 17, 2018 06:19 PM2018-07-17T18:19:29+5:302018-07-17T18:19:29+5:30

IND Vs Eng: Virat Kohli crossed the 3000-run mark as captain of the Indian team and smashes AB de Villiers | इंग्लैंड के खिलाफ कोहली ने हासिल की यह उपलब्धि, एबी डिविलियर्स को पीछे छोड़ा

IND Vs Eng: Virat Kohli crossed the 3000-run mark as captain of the Indian team and smashes AB de Villiers

googleNewsNext

लीड्स, 17 जुलाई। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली जब भी ग्राउंड पर उतरते हैं, ज्यादातर मौकों पर यह होता है कि क्रिकेट के रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज कराते हैं। इंग्लैंड के खिलाफ भी उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया और दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स को पीछे छोड़ दिया। कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ 15 रन बनाने के साथ ही कप्तान के रूप में वनडे मैचों में 3000 रन पूरे कर लिए।

विराट कोहली ने टीम इंडिया के कप्तान के रूप में वनडे मैचों में 3000 रन बनाने के लिए 52 मैच खेले हैं और इस दौरान उनका औसत 89 का रहा है। जबकि इतने ही रन बनाने के लिए एबी डिविलियर्स ने 60 पारियां खेली थी। वहीं टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 70 पारियों में वनडे मैचों में 3000 रनों का आंकड़ा छूआ था।

कप्तान के रूप में 3000 रन बनाने वाले बल्लेबाज

एबी डिविलियर्स (दक्षिण अफ्रीका) - कप्तान के रूप में सबसे तेजी से 3000 रन पूरा करने का रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स के नाम है। उन्होंने तीन हजार रनों का आंकड़ा 60 मैचों में पूरा किया था। डिविलियर्स को साल 2013 में ग्रीम स्मिथ के रिटायर होने के बाद कप्तानी सौंपी गई थी, लेकिन इस साल जून में उन्होंने क्रिकेट से सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया।

महेंद्र सिंह धोनी (भारत) - टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने तीन हजार रन 70 पारियों में पूरे किए थे। साल 2007 में धोनी को टीम इंडिया की कप्तानी सौंपी गई थी, लेकिन 2016 में उन्होंने भारतीय टीम की कप्तानी छोड़ दी थी।

सौरव गांगुली (भारत) - टीम इंडिया के दादा ने 74 वनडे पारियों में ही यह लक्ष्य हासिल कर लिया था। साल 2000 में दक्षिण अफ्रीका से सीरीज हारने के बाद सचिन तेंदुलकर ने कप्तानी छोड़ दी थी, तब दादा को कमान सौंपी गई थी।

ग्रीम स्मिथ (दक्षिण अफ्रीका) - दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ ने 83 पारियों में तीन हजार रन पूरे किए थे। वे पारी की शुरुआत करते थे। 2003 के विश्व कप के बाद शॉन पोलाक की विदाई हुई तो स्मिथ को कप्तान बनाया गया था।

सर विवियन रिचर्ड्स (वेस्टइंडीज) - महानतम बल्लेबाजों में से एक सर विवियन रिचर्ड्स ने क्लाइव लॉयड के रिटायर होने के बाद 1985 में कप्तानी संभाली थी। उन्होंने 90 पारियों में 3000 रन बनाए थे।

Open in app