Highlightsटेस्ट करियर में रोहित शर्मा ने पूरे किए 4 हजार रन रांची टेस्ट की दूसरी पारी में 4 चौके की मदद से 24 रन बना चुके हैंपहली पारी में महज दो रन पर आउट हुए थे रोहित
INDIA vs ENGLAND: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने रांची टेस्ट के तीसरे दिन के तीसरे सेशन में एक नया कीर्तिमान अपने नाम किया है। रोहित 17वें भारतीय बल्लेबाज बने हैं जिन्होंने भारत के लिए खेलते हुए टेस्ट क्रिकेट में 4 हजार रन पूरे किए। रोहित ने इसी के साथ ही इंग्लैंड के खिलाफ 1 हजार रन भी पूरे कर लिए। मालूम हो कि रांची टेस्ट की पहली पारी में रोहित सस्ते में आउट हुए थे।
रोहित महज दो रन पर आउट हुए। हालांकि, तीसरे दिन के तीसरे सेशन में वह अच्छे लय में नजर आ रहे हैं। रोहित के बल्ले से 4 चौके आए हैं। गौर करने वाली बात यह है कि इंग्लैंड ने रांची टेस्ट में टॉस जीता। कप्तान बेन स्टोक्स ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 104.5 ओवर में 10 विकेट खोकर 353 रन बनाए।
वहीं भारत ने अपनी पहली पारी में 103.2 ओवर में 10 विकेट खोकर 307 रन बनाए। भारत एक वक्त मुश्किल में था। लेकिन, ध्रुव जुरेल और कुलदीप यादव की शानदार बल्लेबाजी के दम पर भारत ने खुद को मैच में बनाए रखा। इंग्लैंड को दूसरी पारी में 46 रनों की बढ़त मिली थी। लेकिन इंग्लैंड ने दूसरी पारी में भारतीय गेंदबाजों के सामने सरेंडर कर दिया। इंग्लैंड की पूरी टीम 145 रनों पर ऑल आउट हो गई। भारत को जीत के लिए 192 रन चाहिए।
एक नजर रोहित के टेस्ट करियर पर
कप्तान रोहित शर्मा ने 58 टेस्ट मैच की 100 पारियों में 4004 रन बनाए हैं। रोहित का उच्चतम स्कोर 212 है। टेस्ट में रोहित की 44.99 की एवरेज है। रोहित ने अब तक 7035 गेंद फेस की हैं। स्ट्राइक रेट 56.92 का रहा है। रोहित के नाम टेस्ट में 11 शतक, 1 दोहरा शतक, 16 हाफ सेंचुरी है। रोहित ने टेस्ट करियर में 438 चौके और 80 छक्के जड़े हैं।