IND vs ENG Score: बांह में काली पट्टी बांधकर मैदान में उतरे भारतीय खिलाड़ी, आखिर क्या है वजह

IND vs ENG Live Score Updates, 3rd Test Day 3: भारत के सबसे उम्रदराज टेस्ट क्रिकेटर और पूर्व कप्तान दत्ताजीराव गायकवाड़ का उम्र संबंधी बीमारियों के कारण मंगलवार को निधन हो गया था।

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: February 17, 2024 11:44 AM2024-02-17T11:44:42+5:302024-02-17T11:48:53+5:30

IND vs ENG Live Score Updates, 3rd Test Day 3 Indian team wore black armband in memory of former captain Dattajirao Gaekwad | IND vs ENG Score: बांह में काली पट्टी बांधकर मैदान में उतरे भारतीय खिलाड़ी, आखिर क्या है वजह

photo-ani

googleNewsNext
Highlightsपूर्व सलामी बल्लेबाज और राष्ट्रीय कोच अंशुमान गायकवाड़ के पिता थे। जिंदगी और मौत से जूझने के बाद आज सुबह अंतिम सांस ली।1952 और 1961 के बीच भारत के लिए 11 टेस्ट खेले थे।

IND vs ENG Live Score Updates, 3rd Test Day 3: भारतीय खिलाड़ियों ने शनिवार को यहां इंग्लैंड के खिलाफ चल रहे तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन पूर्व कप्तान दत्ताजीराव गायकवाड़ की याद में बांह में काली पट्टी बांधी। भारत के लिए 1951 से 1962 के बीच 11 टेस्ट खेलने वाले दत्ताजीराव का 13 फरवरी को निधन हो गया था। वह भारत के सबसे उम्रदराज टेस्ट क्रिकेटर थे। दत्ताजीराव पूर्व भारतीय बल्लेबाज और कोच अंशुमन गायकवाड़ के पिता थे। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने तीसरे दिन का खेल शुरू होने से पहले एक बयान में कहा, ‘‘टीम इंडिया भारत के पूर्व कप्तान और देश के सबसे उम्रदराज टेस्ट क्रिकेटर की याद में बांह पर काली पट्टी पहनेगी जिनका हाल में निधन हो गया था। ’’

इंग्लैंड ने शनिवार को यहां भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन लंच तक पांच विकेट गंवाकर 290 रन बना लिये और पहली पारी के हिसाब से अभी वह 155 रन से पीछे चल रही है। बेन स्टोक्स 39 और बेन फोक्स छह रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

इंग्लैंड ने सुबह दो विकेट पर 207 रन से खेलना शुरू किया। बेन डकेट ने रात के 133 रन को 153 रन में तब्दील किया और जो रूट रात के स्कोर में नौ रन जोड़कर 18 रन बनाकर आउट हो गये। भारत ने पहली पारी में 445 रन बनाए थे।

भारत के सबसे उम्रदराज टेस्ट क्रिकेटर और पूर्व कप्तान दत्ताजीराव गायकवाड़ का उम्र संबंधी बीमारियों के कारण मंगलवार को निधन हो गया था। वह भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज और राष्ट्रीय कोच अंशुमान गायकवाड़ के पिता थे। वह 95 वर्ष के थे। उन्होंने पिछले 12 दिनों से बड़ौदा के एक अस्पताल के आईसीयू (गहन चिकित्सा कक्ष) में जिंदगी और मौत से जूझने के बाद आज सुबह अंतिम सांस ली।

उन्होंने 1952 और 1961 के बीच भारत के लिए 11 टेस्ट खेले थे। उन्होंने 1959 में इंग्लैंड दौरे पर राष्ट्रीय टीम की कप्तानी भी की थी। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 1952 में लीड्स में इंग्लैंड के खिलाफ पदार्पण किया और उनका अंतिम अंतरराष्ट्रीय मैच 1961 में चेन्नई में पाकिस्तान के खिलाफ था। गायकवाड़ ने रणजी ट्रॉफी में 1947 से 1961 तक बड़ौदा का प्रतिनिधित्व किया।

उन्होंने 47.56 की औसत से 3139 रन बनाए, जिसमें 14 शतक शामिल थे। उनका सर्वोच्च स्कोर 1959-60 सत्र में महाराष्ट्र के खिलाफ नाबाद 249 रन था। वह 2016 में भारत के सबसे उम्रदराज टेस्ट क्रिकेटर बने थे। उनसे पहले पहले दीपक शोधन भारत के सबसे अधिक उम्र वाले टेस्ट क्रिकेट थे। पूर्व बल्लेबाज शोधन का 87 वर्ष की आयु अहमदाबाद में निधन हुआ था।

Open in app