IND Vs Eng 1st ODI: रोहित के शतक से भारत ने इंग्लैंड को हराया, कुलदीप यादव ने लिए 6 विकेट

IND Vs Eng 1st ODI: भारत और इंग्लैंड के बीच नॉटिंगम के ट्रेंटब्रिज मैदान में खेले गए पहले वनडे मैच का लाइव अपडेट...

By सुमित राय | Published: July 12, 2018 04:26 PM2018-07-12T16:26:44+5:302018-07-13T00:04:32+5:30

IND Vs Eng 1st ODI: India vs England First One Day live update and live score | IND Vs Eng 1st ODI: रोहित के शतक से भारत ने इंग्लैंड को हराया, कुलदीप यादव ने लिए 6 विकेट

IND Vs Eng 1st ODI: India vs England First One Day live update and live score

googleNewsNext

नॉटिंगम (इंग्लैंड), 13 जुलाई। भारतीय क्रिकेट टीम ने कुलदीप यादव (6 विकेट) की घातक गेंदबाजी के बाद रोहित शर्मा (नाबाद 137) और विराट कोहली (75) की धमाकेदार बल्लेबाज की बदौलत इंग्लैंड को पहले वनडे में आठ विकेट से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम 49.5 विकेट में 268 रन बनाकर ऑल आउट हो गई थी। इसके बाद टीम इंडिया ने दो विकेट गंवाकर 40.1 ओवर में 269 रनों के लक्ष्य को हासिल कर लिया।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं:

भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, केएल राहुल, शिखर धवन, सुरेश रैना, एमएस धोनी (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, सिद्धार्थ कौल, उमेश यादव, कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल। 

इंग्लैंड: इयोन मोर्गन (कप्तान), जेसन रॉय, जॉनी बेयरोस्टो, जो रूट, बेन स्टोक्स, जोस बटलर, मोइन अली, डेविड विली, लियाम प्लंकेट, आदिल राशिद और मार्क वुड।

IND Vs Eng 1st ODI: India vs England लाइव अपडेट -

- 269 रनों के लक्ष्य को भारतीय टीम ने 40.1 ओवर में दो विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। भारत की ओर से रोहित शर्मा ने नाबाद 137, विराट कोहली ने 75, शिखर धवन ने 40 और केएल राहुल ने 9 रनों की नाबाद पारी खेली।

- 38 ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 249 रन। क्रीज पर रोहित शर्मा (126) और केएल राहुल (6) मौजूद।

- 33 ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 226 रन। क्रीज पर रोहित शर्मा (109) और केएल राहुल (0) मौजूद।

- 33वें ओवर की आखिरी गेंद पर आदिल राशिद ने कप्तान विराट कोहली को आउट कर टीम इंडिया को दिया दूसरा झटका। कोहली 82 गेंदों में 7 चौके की मदद से 75 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

- 32 ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 224 रन। क्रीज पर रोहित शर्मा (108) और विराट कोहली (74) मौजूद।

- 31वें ओवर की चौथी गेंद पर छक्का लगाकर रोहित शर्मा ने पूरा किया शतक। रोहित ने अपने वनडे करियर का 18वां शतक पूरा करने के लिए खेली 82 गेंदें।

- 29 ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 205 रन। क्रीज पर रोहित शर्मा (93) और विराट कोहली (70) मौजूद।

- 25 ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 169 रन। क्रीज पर रोहित शर्मा (75) और विराट कोहली (52) मौजूद।

- 25वें ओवर की पहली गेंद पर टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने चौका लगाकर 45 गेंदों में पूरा किया अर्धशतक।

- 24 ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 154 रन। क्रीज पर रोहित शर्मा (66) और विराट कोहली (46) मौजूद।

- 22वें ओवर की चौथी गेंद पर रोहित शर्मा ने चौका लगाकर पूरा किया अर्धशतक। इसके लिए रोहित ने खेले 54 गेंद।

- 20 ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 128 रन। क्रीज पर रोहित शर्मा (48) और विराट कोहली (38) मौजूद।

- 15 ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 104 रन। क्रीज पर रोहित शर्मा (42) और विराट कोहली (21) मौजूद।

- 10 ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 74 रन। क्रीज पर रोहित शर्मा और विराट कोहली मौजूद।

- शिखर धवन के आउट होने के बाद विराट कोहली क्रीज पर आए।

- 8वें ओवर की पांचवीं गेंद पर मोइन अली ने शिखर धवन को आउट कर भारत को दिया पहला झटका। शिखर धवन 27 गेंदों में 8 चौके की मदद से 40 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

- पांच ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर बिना किसी नुकसान के 45 रन, क्रीज पर शिखर धवन और रोहित शर्मा मौजूद।

- भारत की ओर से शिखर धवन और रोहित शर्मा ने शुरू की पारी, इंग्लैंड की ओर से मार्क वुड की गेंदबाजी की शुरुआत।


- इंग्लैंड की टीम 49.5 ओवर में 268 रन बनाकर ऑलआउट। भारत को जीत के लिए 269 रनों का लक्ष्य। भारत की ओर से कुलदीप यादव ने 6 विकेट अपने नाम किए। वहीं उमेश यादव को 2 और युजवेंद्र चहल को 1 सफलता मिली।

- 50वें ओवर की दूसरी गेंद पर उमेश यादव ने आदिल राशिद को आउट कर इंग्लैंड को दिया नौवां झटका। आदिल 16 गेंदों में 1 चौके और 1 छक्के की मदद से 22 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

- 48 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर आठ विकेट के नुकसान पर 246 रन। क्रीज पर आदिल राशिद (14) और लियाम प्लंकेट (0) मौजूद।

- 48वें ओवर की चौथी गेंद पर उमेश यादव ने मोइन अली को आउट कर इंग्लैंड को दिया आठवां झटका। मोइन अली  23 गेंदों में 2 चौके और 1 छक्के की मदद से 24 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

- 45 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर सात विकेट के नुकसान पर 216 रन। क्रीज पर मोइन अली (8) और आदिल राशिद (0) मौजूद।

- 45वें ओवर की आखिरी गेंद पर कुलदीप यादव ने डेविड विली को आउट कर इंग्लैंड को दिया सातवां झटका। विली 4 गेंदों में 1 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

- 45वें ओवर की पहली गेंद पर कुलदीप यादव ने बेन स्टोक्स को आउट कर इंग्लैंड को दिया छठा झटका। स्टोक्स 103 गेंदों में 2 चौके की मदद से 50 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

- 39वें ओवर की आखिरी गेंद पर कुलदीप यादव ने जोस बटलर को आउट कर इंग्लैंड को दिया पांचवां झटका। बटलर 51 गेंदों में 5 चौके की मदद से 53 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

- 36वें ओवर की आखिरी गेंद पर जोस बटलर ने एक लेकर अर्धशतक पूरा किया। पचास रन पूरा करने के लिए बटलर ने खेली 45 गेंदें।

- 33 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 172 रन। क्रीज पर बेन स्टोक्स (33) और जोस बटलर (38) मौजूद।

- 28 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 153 रन। क्रीज पर बेन स्टोक्स (25) और जोस बटलर (27) मौजूद।

- 23 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 116 रन। क्रीज पर बेन स्टोक्स (13) और जोस बटलर (2) मौजूद।

- 20वें ओवर की दूसरी गेंद पर युजवेंद्र चहल ने इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन को आउट कर भारत को दिलाई चौथी सफलता। मोर्गन 20 गेंदों में 2 चौके और 1 छक्के की मदद से 19 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

- 14 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 82 रन। क्रीज पर इयोन मोर्गन (1) और बेन स्टोक्स (0) मौजूद।

- 13वें ओवर की पांचवीं गेंद पर कुलदीप यादव ने जॉनी बेयरोस्टो को आउट कर इंग्लैंड की टीम को दिया तीसरा झटका। बेयरोस्टो 35 गेंदों में 5 चौके और 1 छक्के की मदद से 38 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

- 13वें ओवर की पहली गेंद पर कुलदीप यादव ने जो रूट को आउट कर भारत को दिलाई दूसरी सफलता। रूट 6 गेंदों में 3 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

- 11 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 77 रन। क्रीज पर जॉनी बेयरोस्टो और जो रूट मौजूद।

- 11वें ओवर की दूसरी गेंद पर कुलदीप यादव ने जेसन रॉय को आउट कर भारत को दिलाई पहली सफलता। जेसन 35 गेंदों में 6 चौके की मदद से 38 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

- सात ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर बिना किसी नुकसान के 47 रन, क्रीज पर जेसन रॉय (23) और जॉनी बेयरोस्टो (22) मौजूद।

- दो ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर बिना किसी नुकसान के 11 रन, क्रीज पर जेसन रॉय और जॉनी बेयरोस्टो मौजूद।

- इंग्लैड की ओर से जेसन रॉय और जॉनी बेयरोस्टो की शुरू की पारी। भारत की ओर से उमेश यादव ने की गेंदबाजी की शुरुआत।

- भारतीय टीम की ओर सिद्धार्थ कौल वनडे में डेब्यू कर रहे हैं। वहीं चोट के कारण भुवनेश्वर कुमार को टीम में शामिल नहीं किया गया हैं। वहीं, इंग्लैंड की टीम को बड़ा झटका लगा है। एलेक्स हेल्स चोट के कारण इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। 

- टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर किया गेंदबाजी करने का फैसला, इयोन मोर्गन की कप्तानी वाली इंग्लैंड की टीम पहले करेगी बल्लेबाजी।


- इंग्लैंड वनडे में अपने घर में भारत पर भारी पड़ा है। अब तक इन दोनों के बीच इंग्लैंड में खेले गए 38 मैचों में से इंग्लैंड ने 19 जबकि भारत ने 15 मैच जीते हैं, तीन मैचों का कोई परिणाम नहीं निकला जबकि एक मैच टाई रहा।

- वनडे में जब जंग की बात आती है तो भारत इंग्लैंड पर भारी पड़ता आया है। इन दोनों के बीच अब तक खेले गए कुल 96 वनडे मैचों में से भारत ने 52 जबकि इंग्लैंड ने 39 मैच जीते हैं, दो मैच टाई रहे हैं जबकि तीन मैचों का कोई परिणाम नहीं निकला है। 

- भारत और इंग्लैंड के बीच यह मैच भारतीय समय के अनुसार शाम 5 बजे से खेला जाएगा, जबकि इसके लिए टॉस 4 बजकर 30 मिनट पर होगा।

- भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच नॉटिंगम के ट्रेंटब्रिज मैदान में खेला जाएगा।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं:

भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, केएल राहुल, शिखर धवन, सुरेश रैना, एमएस धोनी (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, सिद्धार्थ कौल, उमेश यादव, कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल। 

इंग्लैंड: इयोन मोर्गन (कप्तान), जेसन रॉय, जॉनी बेयरोस्टो, जो रूट, बेन स्टोक्स, जोस बटलर, मोइन अली, डेविड विली, लियाम प्लंकेट, आदिल राशिद और मार्क वुड।

Open in app