IND v AFG: रोहित शर्मा ने जड़ा शानदार शतक, भारत ने दिया 213 रनों का लक्ष्य, रिंकू सिंह ने जड़ी फिफ्टी

रोहित शर्मा ने शानदार शतक जड़ा। ये रोहित का टी20 इंटरनेशनल में पांचवा शतक था। रिंकू सिंह ने कप्तान का अच्छा साथ निभाया और फिफ्टी जड़ी। इस तरह टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को 213 रनों का लक्ष्य दिया। रोहित ने नाबाद 120 रन बनाए।

By शिवेन्द्र कुमार राय | Published: January 17, 2024 08:48 PM2024-01-17T20:48:48+5:302024-01-17T20:52:22+5:30

IND v AFG Rohit Sharma scored century India set target of 213 runs Rinku Singh scored a fifty | IND v AFG: रोहित शर्मा ने जड़ा शानदार शतक, भारत ने दिया 213 रनों का लक्ष्य, रिंकू सिंह ने जड़ी फिफ्टी

रोहित ने नाबाद 121 रन बनाए

googleNewsNext
Highlights पारी को कप्तान रोहित और रिंकू ने संभाला।रोहित शर्मा ने शानदार शतक जड़ारोहित ने नाबाद 121 रन बनाए

IND v AFG: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने बुधवार को बेंगलुरू में तीन मैच की श्रृंखला के तीसरे और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में अफगानिस्तान के खिलाफ टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया। हालांकि कप्तान का फैसला गलत होता नजर आया। भारत ने जायसवाल, कोहली, शिवम दुबे और सैमसन के विकेट बहुत जल्दी गंवा दिए। पारी को कप्तान रोहित और रिंकू ने संभाला। रोहित शर्मा ने शानदार शतक जड़ा। ये रोहित का टी20 इंटरनेशनल में पांचवा शतक था। रिंकू सिंह ने कप्तान का अच्छा साथ निभाया और फिफ्टी जड़ी। इस तरह टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को 213 रनों का लक्ष्य दिया। रोहित ने नाबाद 121 रन बनाए।

एक समय भारत के 4 विकेट केवल 22 रन पर गिर गए थे। तीसरे ओवर में 18 के स्कोर पर भारत को लगातार दो गेंद पर दो झटके लगे। यशस्वी जायसवाल  छह गेंद पर चार रन बना कर आउट हुए। अगली ही गेंद पर विराट कोहली आउट हुए। दोनों को फरीद खान ने आउट किया। भारत को 21 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा। अजमतुल्लाह ओमरजई ने शिवम दुबे को वापस भेजा। वह 1 रन बना सके। संजू सैमसन गोल्डन डक का शिकार हुए।

भारत ने अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह और जितेश शर्मा की जगह आवेश खान, संजू सैमसन और कुलदीप यादव को अंतिम एकादश में शामिल किया है। अफगानिस्तान ने पिछले मैच की अंतिम एकादश में चार बदलाव किये हैं। भारतीय टीम पहले दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच जीतकर श्रृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त बनाये है। 

ऐसी है टीम

भारत: यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, शिवम दुबे, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, मुकेश कुमार, कुलदीप यादव, आवेश खान।

अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान (कप्तान), गुलबदीन नायब, अजमतुल्लाह ओमरजई, मोहम्मद नबी, नजीबुल्लाह जादरान, करीम जनत, शराफुद्दीन अशरफ, कैस अहमद, मोहम्मद सलीम सफी, फरीद अहमद मलिक।

Open in app