ICC World Cup 2019: 45 मैचों के बाद किसने लगाए हैं सबसे ज्यादा छक्के, किसने जड़े सबसे ज्यादा चौके, जानिए टॉप-10 लिस्ट

ICC World Cup 2019: Most sixes, Most fours: आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 में अब तक खेले गए 45 मैचों के बाद किसने लगाए हैं सबसे ज्यादा छक्के, जानिए

By अभिषेक पाण्डेय | Published: July 9, 2019 01:55 PM2019-07-09T13:55:05+5:302019-07-09T13:57:24+5:30

ICC World Cup 2019: Most sixes, Most fours, list updated after India vs Sri Lanka, AUS vs SA match | ICC World Cup 2019: 45 मैचों के बाद किसने लगाए हैं सबसे ज्यादा छक्के, किसने जड़े सबसे ज्यादा चौके, जानिए टॉप-10 लिस्ट

आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 में सबसे ज्यादा छक्के और चौके लगाने में भारत-इंग्लैंड का है जलवा

googleNewsNext

आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 में 45 लीग मैचों का दौर 6 जुलाई को खत्म हो गया। अब 9 जुलाई और 11 जुलाई को दो सेमीफाइनल में खेलने के लिए भारत-न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड की टीमें तैयार हैं। 

पहले सेमीफाइनल में 9 जुलाई को मैनचेस्टर में भारत का सामना न्यूजीलैंड से तो दूसरे सेमीफाइनल में 11 जुलाई को ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीमें बर्मिंघम में भिड़ेंगी। 

ICC वर्ल्ड कप: अब तक किसने लगाएं हैं सर्वाधिक छक्के

अब तक इस वर्ल्ड कप में कई बल्लेबाजों ने अपने दमदार खेल से छाप छो़ड़ी है। टॉप-10 बल्लेबाजों में रोहित शर्मा, डेविड वॉर्नर, शाकिब अल हसन, एरॉन फिंच और विराट कोहली जैसे बल्लेबाजों की धूम रही हैं।

क्या आप जानते हैं कि वर्ल्ड कप के 45 लीग मैचों के बाद किस बल्लेबाज ने सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं। इस लिस्ट में अब तक इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन पहले नंबर पर हैं, जिन्होंने 22 छक्के लगाए हैं। 

दूसरे नंबर पर 18 छक्के लगाने वाले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरॉन फिंच हैं। इस वर्ल्ड कप में अब तक सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे भारत के रोहित शर्मा (647) 14 छक्कों के साथ तीसरे नंबर पर हैं। वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल 12 छक्कों के साथ चौथे और इंग्लैंड के जॉनी बेयरस्टो 11 छक्कों के साथ पांचवें स्थान पर हैं।

टॉप-10 सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

1.इयोन मोर्गन (इंग्लैंड)-22 छक्के
2.एरॉन फिंच (ऑस्ट्रेलिया)-18 छक्के
3.रोहित शर्मा (भारत)-14 छक्के
4.क्रिस गेल (वेस्टइंडीज)-12 छक्के
5.जॉनी बेयरस्टो (इंग्लैंड)-11 छक्के
6.रासी वॉन डुसेन (दक्षिण अफ्रीका)-10 छक्के
7.निकोलस पूरन (वेस्टइंडीज)-10 छक्के
8.बेन स्टोक्स (इंग्लैंड)-9 छक्के
9.कार्लोस ब्रेथवेट (वेस्टइंडीज)-8 छक्के
10.जेसन होल्डर (वेस्टइंडीज)-8 छक्के

टॉप-10 सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाज

आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 में सबसे ज्यादा चौके लगाने के मामले में रोहित शर्मा 67 चौकों के साथ पहले नंबर पर हैं। डेविड वॉर्नर 64 चौकों के साथ दूसरे, शाकिब अल हसन 60 चौकों के साथ तीसरे, जॉनी बेयरस्टो 55 चौकों के साथ चौथे, जबकि बाबर आजम 50 चौकों के साथ पांचवें स्थान पर हैं।

रोहित शर्मा (भारत)-67
डेविड वॉर्नर (ऑस्ट्रेलिया)-64
शाकिब अल हसन (बांग्लादेश)-60
जॉनी बेयरस्टो (इंग्लैंड)-55
बाबर आजम (पाकिस्तान)-50
एरॉन फिंच (ऑस्ट्रेलिया)-47
केन विलियम्सन (न्यूजीलैंड)-42
एलेक्स कैरी (ऑस्ट्रेलिया)-42
जो रूट (इंग्लैंड)-40
जेसन रॉय (इंग्लैंड)-39

आईसीसी वर्ल्ड कप 2019: टॉप-10 बल्लेबाज   

1.रोहित शर्मा-647 रन
2.डेविड वॉर्नर-638 रन
3.शाकिब अल हसन-606 रन
4.एरॉन फिंच-507 रन
5.जो रूट-500 रन
6.केन विलियम्सन-481 रन
7.बाबर आजम-474 रन
8.जॉनी बेयरस्टो-462 रन
9.विराट कोहली-442 रन
10.फाफ डु प्लेसिस-387 रन

Open in app