ICC World Cup 2019: धोनी के आलोचकों को कपिल देव ने लताड़ा, दिया ये करारा जवाब

ICC World Cup 2019: आलोचकों के मुताबिक धोनी को सर्वकालिक महान कहना गलत है। इसे लेकर कपिल देव ने आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा...

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: July 10, 2019 03:09 PM2019-07-10T15:09:44+5:302019-07-10T15:09:44+5:30

ICC World Cup 2019: It's quite unfair to criticise Dhoni, says Kapil Dev | ICC World Cup 2019: धोनी के आलोचकों को कपिल देव ने लताड़ा, दिया ये करारा जवाब

ICC World Cup 2019: धोनी के आलोचकों को कपिल देव ने लताड़ा, दिया ये करारा जवाब

googleNewsNext

1983 विश्व कप विजेता टीम के कप्तान कपिल देव ने विकेटकीपर-बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी का बचाव किया है। विश्व कप में धोनी की बल्लेबाजी की जमकर आलोचना की जा रही है, ऐसे में कपिल देव ने धोनी को सपोर्ट करते हुए फैंस को लताड़ा है।

आलोचकों के मुताबिक धोनी को सर्वकालिक महान कहना गलत है। इसे लेकर कपिल देव ने आपत्ति जताई और कहा, "धोनी की आलोचना करना बहुत गलत है। जो सर्वकालिक महान क्रिकेटर कहलाते हैं, ऐसा उनके साथ होता है। वह दोबारा कभी 20 साल का नहीं हो पाएगा। जहां तक टीम की बात है तो सबसे महत्‍वपूर्ण बात यह है कि एमएस धोनी ने अब तक अच्‍छा प्रदर्शन किया है। वह लोगों की उम्‍मीदों पर खरे नहीं उतरे। सबसे बड़ी परेशानी यह है कि हम अपने हीरो से बहुत उम्‍मीदें लगा लेते हैं। धोनी ने टीम के लिए शानदार काम किया है और वह थिंकटैंक के अतुल्‍नीय सदस्‍य हैं।"

कपिल देव ने आगे कहा, "विराट कोहली जैसे आक्रामक कप्‍तान के रहते धोनी जैसे शांत व्‍यक्तित्‍व वाले क्रिकेटर का होना आदर्श स्थिति है। उनकी विकेटकीपिंग शानदार हैं। जैसा कि मैंने कहा, वह अब उतना अच्‍छा नहीं हो सकता जैसा 20 से 23 साल की उम्र में खेलता था।"

विकेटकीपर-बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी 90 टेस्ट की 144 पारियों में 16 बार नाबाद रहते 4876 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 6 शतक, 33 अर्धशतक और 1 दोहरा शतक जड़ा है। बात अगर 350 वनडे मैचों की करें, तो इसमें 84 बार नाबाद रहते हुए धोनी 10723 रन बना चुके हैं। एकदिवसीय मैचों में माही 10 सेंचुरी और 72 फिफ्टी लगा चुके हैं। वहीं टी20 के 98 मुकाबलों में 2 अर्धशतक की मदद से 1617 रन बना चुके हैं। धोनी का प्रदर्शन आईपीएल में भी शानदार रहा है। इसके 190 मैचों में उन्होंने 65 बार नाबाद रहते हुए 23 अर्धशतक की मदद से 4432 रन बनाए हैं।

Open in app