ICC World Cup 2019, IND vs ENG: रॉय-बेयरस्टो ने रच दिया इतिहास, विश्व कप में कभी ना हुआ था ऐसा

ICC World Cup 2019, IND vs ENG: इस विश्व कप ये भारत के खिलाफ 100 या उससे अधिक रन बनाने वाली पहली जोड़ी है। इससे पहले डेविड वॉर्नर और आरोन फिंच ने ऑस्ट्रेलिया की ओर से टीम इंडिया के खिलाफ पहले विकेट के लिए 61 रन जोड़े थे।

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: June 30, 2019 04:55 PM2019-06-30T16:55:03+5:302019-06-30T16:55:22+5:30

ICC World Cup 2019, IND vs ENG: Highest opening partnership against India in World Cup history | ICC World Cup 2019, IND vs ENG: रॉय-बेयरस्टो ने रच दिया इतिहास, विश्व कप में कभी ना हुआ था ऐसा

ICC World Cup 2019, IND vs ENG: रॉय-बेयरस्टो ने रच दिया इतिहास, विश्व कप में कभी ना हुआ था ऐसा

googleNewsNext

भारत के खिलाफ 30 जून को बर्मिंघम में विश्व कप-2019 के 38वें मैच में जॉनी बेयरस्टो और जेसन रॉय ने इतिहास रच डाला। दोनों खिलाड़ियों ने बतौर सलामी बल्लेबाज भारत के खिलाफ विश्व कप इतिहास में सबसे लंबी ओपनिंग साझेदारी का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉय-बेयरस्टो ने पहले विकेट के लिए 160 रन जोड़े, जिसने इंग्लैंड को मजबूत शुरुआत दिलाई। रॉय 57 गेंदों में 66 रन बनाकर पवेलियन लौटे। वहीं बेयरस्टो ने 111 रन की पारी खेली।

इस विश्व कप ये भारत के खिलाफ 100 या उससे अधिक रन बनाने वाली पहली जोड़ी है। इससे पहले डेविड वॉर्नर और आरोन फिंच ने ऑस्ट्रेलिया की ओर से टीम इंडिया के खिलाफ पहले विकेट के लिए 61 रन जोड़े थे।

इस विश्व कप भारत के खिलाफ सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी:
160 जॉनी बेयरस्टो - जेसन रॉय
61 डेविड वॉर्नर - आरोन फिंच
20 हशमतुल्लाह जजई - गुलबदीन नाईब
13 इमाम उल हक - फखर जमां
11 हाशिम अमला - क्विंटन डी कॉक
10 क्रिस गेल - सुनील एमब्रिस

इस मुकाबले में भारतीय टीम में चोटिल विजय शंकर की जगह ऋषभ पंत को अंतिम 11 में शामिल किया गया है। वहीं जेसन रॉय की वापसी के अलावा लियाम प्लंकेट को मोईन अली के स्थान पर मौका दिया गया है। 

Open in app