ICC Women's T20 World Cup 2023: वेस्टइंडीज की कप्तान टॉस जीता, पहले बल्लेबाजी का फैसला, टीम इंडिया में दो बदलाव, देखें प्लेइंग इलेवन

ICC Women's T20 World Cup 2023:भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। भारत पहला मैच जीत चुका है। अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है। 

By सतीश कुमार सिंह | Published: February 15, 2023 06:27 PM2023-02-15T18:27:36+5:302023-02-15T18:28:26+5:30

ICC Women's T20 World Cup 2023 West Indies Women won toss opted bat Smriti Mandhana Devika Vaidya in see 11 | ICC Women's T20 World Cup 2023: वेस्टइंडीज की कप्तान टॉस जीता, पहले बल्लेबाजी का फैसला, टीम इंडिया में दो बदलाव, देखें प्लेइंग इलेवन

अंतिम एकादश में देविका वैद्य को भी जगह दी गयी है।

googleNewsNext
Highlightsभारतीय टीम में सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना की वापसी हुई है।अंतिम एकादश में देविका वैद्य को भी जगह दी गयी है। यास्तिका भाटिया और हरलीन देओल की जगह ली है।

ICC Women's T20 World Cup 2023: वेस्टइंडीज की कप्तान हेली मैथ्यूज ने महिला टी20 विश्व कप मैच में बुधवार को यहां भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। भारत पहला मैच जीत चुका है। अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है। 

भारतीय टीम में सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना की वापसी हुई है जबकि अंतिम एकादश में देविका वैद्य को भी जगह दी गयी है। इन दोनों खिलाड़ियों ने यास्तिका भाटिया और हरलीन देओल की जगह ली है। वेस्टइंडीज ने भी एक बदलाव कर करिश्मा रामहैरक को मौका दिया है। 

टीमें:

भारत महिला (प्लेइंग इलेवन): स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर, ऋचा घोष, दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्राकर, देविका वैद्य, राधा यादव, राजेश्वरी गायकवाड़, रेणुका ठाकुर सिंह।

वेस्टइंडीज महिला (प्लेइंग इलेवन): हेली मैथ्यूज, स्टैफनी टेलर, शेमेन कैंपबेल, शबिका गजनबी, चिनले हेनरी, चेडियन नेशन, अफी फ्लेचर, शामिलिया कॉनेल, रशादा विलियम्स, करिश्मा रामहरैक, शकीरा सेलमैन।

Open in app