ICC Under 19 Womens T20 World Cup 2023: 4,4,4,4,4,6, भारतीय कप्तान ने किया कमाल, एक ओवर में कूट डाले 26 रन

ICC Under 19 Womens T20 World Cup 2023: शेफाली वर्मा की अगुआई वाली टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना अभियान शुरू की। शेफाली के अलावा ऋचा घोष भारतीय टीम में एक और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी है।

By सतीश कुमार सिंह | Published: January 14, 2023 07:27 PM2023-01-14T19:27:19+5:302023-01-14T19:43:14+5:30

ICC Under 19 Womens T20 World Cup 2023 Shafali Verma 4-4-4-4-4-6 smashes 26 Runs in an over | ICC Under 19 Womens T20 World Cup 2023: 4,4,4,4,4,6, भारतीय कप्तान ने किया कमाल, एक ओवर में कूट डाले 26 रन

भारतीय टीम की कप्तान शेफाली वर्मा ने अंडर-19 महिला विश्व कप में कमाल कर दिया। (file photo)

googleNewsNext
Highlightsअंडर-19 महिला विश्व कप में 16 टीमें एक दूसरे के आमने-सामने होंगी। महिला क्रिकेटरों के लिये यह टूनामेंट पहली बार शनिवार से शुरू हुआ। 1988 के बाद से 14 पुरुष अंडर-19 विश्व कप आयोजित किये हैं।

ICC Under 19 Womens T20 World Cup 2023: भारतीय टीम की कप्तान शेफाली वर्मा ने अंडर-19 महिला विश्व कप में कमाल कर दिया। एक ओवर में 26 रन कूट डाले। 5 चौके और एक छक्का लगाया। वर्मा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 16 गेंद में 45 रन की पारी खेली। 

भारत को प्रारंभिक दौर में दक्षिण अफ्रीका, संयुक्त अरब अमीरात और स्कॉटलैंड का सामना करना है। ग्रुप डी में रखा गया है। शेफाली वर्मा की अगुआई वाली टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना अभियान शुरू की। शेफाली के अलावा ऋचा घोष भारतीय टीम में एक और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी है। 

U19 महिला टी20 विश्व कप 2023 में भारतीय टीम का कार्यक्रमः (Indian team's schedule at U19 Women's T20 World Cup 2023)

 14 जनवरीः भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका

16 जनवरीः भारत बनाम यूएई

18 जनवरी- भारत बनाम स्कॉटलैंड।

टीम इंडियाः शेफाली वर्मा, श्वेता सहरावत, ऋचा घोष, जी तृषा, सौम्या तिवारी, सोनिया मेहदिया, हर्ले गाला, हर्षिता बसु, सोनम यादव, मन्नत कश्यप, अर्चना देवी, पार्शवी चोपड़ा, तीता साधु , फलक नाज, शबनम स्टैंडबाय खिलाड़ी: शिखा, नजला सीएमसी, यशश्री।

अंडर-19 महिला विश्व कप में 16 टीमें एक दूसरे के आमने-सामने होंगी। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने 1988 के बाद से 14 पुरुष अंडर-19 विश्व कप आयोजित किये हैं लेकिन महिला क्रिकेटरों के लिये यह टूनामेंट पहली बार शनिवार से शुरू हुआ। पिछले पांच वर्षों में महिला क्रिकेट ने काफी विकास किया है लेकिन खेल को और लोकप्रिय बनाने के लिये और अधिक प्रतिभाओं को खोजने की जरूरत है।

बेनोनी और पोचेफस्ट्रूम में चार स्टेडियमों में कुल 41 मैच खेले जायेंगे। 16 टीमों के इस टूर्नामेंट को 2021 में शुरू किया जाना था लेकिन कोविड-19 महामारी के चलते इसे 2023 तक खिसकाना पड़ा। कुल 11 पूर्ण सदस्य देशों – आस्ट्रेलिया, बांगलादेश, इंग्लैंड, भारत, आयरलैंड, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे – की टीमों ने स्वत: टूर्नामेंट के लिये क्वालीफाई कर लिया।

उनके अलावा आईसीसी के पांच क्षेत्रों – अमेरिका, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) , रवांडा, स्कॉटलैंड और इंडोनेशिया – की एक टीम इसमें हिस्सा लेगी। भारत को ग्रुप सी में मेजबान दक्षिण अफ्रीका, स्कॉटलैंड और यूएई के साथ रखा गया है। भारत ने टूर्नामेंट की तैयारियों के लिये दक्षिण अफ्रीका से द्विपक्षीय श्रृंखला खेली।

सीनियर सर्किट पर दबदबा रखने वाली आस्ट्रेलिया के जूनियर स्तर पर भी खिताब जीतने की उम्मीद होगी। तालिबान के महिलाओं और बालिकाओं पर पांबदियों के कारण अफगानिस्तान ने पहली बार आयोजित हो रहे अंडर-19 महिला विश्व कप में अपनी टीम नहीं उतारी है। 

Open in app