नई दिल्ली, 20 जून: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने बुधवार को पांच सालों (2018-2023 ) के अपने फ्यूचर टूर प्रोग्राम (FTP) की घोषणा कर दी। इसके तहत पहले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के कार्यक्रम की भी घोषणा कर दी गई, जिसमें 9 टीमें हिस्सा लेंगी।
ये नौ टॉप टीमें दो साल के दौरान छह टेस्ट सीरीज खेलेंगी। इसमें तीन घर पर और तीन विदेश में होंगी। टेस्ट चैंपियनशिप 15 जुलाई 2019 से 30 अप्रैल 2021 के बीच खेली जाएगी। कुल नौ टीमों से टॉप दो टीमों के बीच जून- 2021 में फाइनल होगा, जो लॉर्ड्स में हो सकता है।
ये है सभी टीमों का टेस्ट चैम्पियनशिप का पूरा शेड्यूल
भारत
जुलाई-अगस्त 2019: वेस्टइंडीज में दो टेस्ट
अक्टूबर-नवंबर 2019: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घर मे तीन टेस्ट
नवंबर- 2019: बांग्लादेश के खिलाफ घर में दो टेस्ट
फरवरी 2020: न्यूजीलैंड में दो टेस्ट
दिसंबर 2020: ऑस्ट्रेलिया में चार टेस्ट
जनवरी-फरवरी 2021: इंग्लैंड के खिलाफ घर में पांच टेस्ट
दक्षिण अफ्रीका
अक्टूबर 2019: भारत में तीन टेस्ट
दिसंबर 2019- जनवरी 2020: इंग्लैंड के खिलाफ घर में चार टेस्ट
जुलाई-अगस्त 2020: वेस्टइंडीज में दो टेस्ट
जनवरी 2021: श्रीलंका के खिलाफ घर में दो टेस्ट
जनवरी-फरवरी 2021: पाकिस्तान के खिलाफ घर से बाहर दो टेस्ट
फरवरी-मार्च 2021: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घर में दो टेस्ट
ऑस्ट्रेलिया
जुलाई-अगस्त-सितंबर 2019: इंग्लैंड में एशेज सीरीज के पांच टेस्ट
नवंबर 2019: पाकिस्तान के खिलाफ घर में दो टेस्ट
दिसंबर 2019-जनवरी 2021: न्यूजीलैंड के खिलाफ घर में तीन टेस्ट
फरवरी 2020: बांग्लादेश के खिलाफ घर से बाहर दो टेस्ट
नवंबर-दिसंबर 2020: भारत के खिलाफ घर में चार टेस्ट
फरवरी-मार्च 2021: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घर से बाहर तीन टेस्ट
न्यूजीलैंड
जुलाई-अगस्त 2019: श्रीलंका के खिलाफ घर से बाहर दो टेस्ट
दिसंबर 2019- जनवरी 2020: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घर से बाहर तीन टेस्ट
फरवरी 2020: भारत के खिलाफ घर में दो टेस्ट
अगस्त-सितंबर 2020: बांग्लादेश के खिलाफ घर से बाहर दो टेस्ट
नवंबर-दिसंबर 2020: वेस्टइंडीज के खिलाफ घर में तीन टेस्ट
दिसंबर 2020: पाकिस्तान के खिलाफ घर में दो टेस्ट
इंग्लैंड:
जुलाई अगस्त 2019: घऱ में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज सीरीज के पांच टेस्ट
दिसंबर 2019-जनवरी 2020: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घर से बाहर चार टेस्ट
मार्च 2020: श्रीलंका में दो टेस्ट
जून-जुलाई 2020: वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन होम टेस्ट
जुलाई-अगस्त 2020: पाकिस्तान के खिलाफ घर में तीन टेस्ट
जनवरी-फरवरी 2021: भारत में पांच टेस्ट
श्रीलंका:
जुलाई-अगस्त 2019: न्यूजीलैंड के खिलाफ घर से बाहर दो टेस्ट
अक्टूबर 2019: पाकिस्तान के खिलाफ घर से बाहर दो टेस्ट
मार्च-अप्रैल 2020: इंग्लैंड के खिलाफ घर से बाहर दो टेस्ट
जुलाई-अगस्त 2020: बांग्लादेश के खिलाफ घर में तीन टेस्ट
जनवरी 2021: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घर से बाहर दो टेस्ट
फरवरी-मार्च 2021: वेस्टइंडीज के खिलाफ घर से बाहर दो टेस्ट
पाकिस्तान
अक्टूबर 2019: घर में श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट
नवंबर-दिसंबर 2019: ऑस्ट्रेलिया में दो टेस्ट
जनवरी-फरवरी 2020: बांग्लादेश के खिलाफ घऱ में दो टेस्ट
जुलाई-अगस्त 2020: इंग्लैंड में तीन टेस्ट
दिसंबर 2020: न्यूजीलैंड में दो टेस्ट
जनवरी-फरवरी 2021: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घर में दो टेस्ट
बांग्लादेश
नवंबर 2019: भारत में दो टेस्ट
जनवरी-फरवरी 2020: पाकिस्तान के खिलाफ घर से बाहर दो टेस्ट
फरवरी 2020: घर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो टेस्ट
जुलाई-अगस्त 2020: श्रीलंका के खिलाफ घर से बाहर तीन टेस्ट
अगस्त-सितंबर 2020: न्यूजीलैंड के खिलाफ घर में दो टेस्ट
जनवरी-फरवरी 2021: वेस्टइंडीज के खिलाफ घर में तीन टेस्ट
वेस्टइंडीज
जुलाई-अगस्त 2019: भारत के खिलाफ घर में दो टेस्ट
जून-जुलाई 2020: इंग्लैंड के खिलाफ घर से बाहर तीन टेस्ट
जुलाई-अगस्त 2020: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घर में दो टेस्ट
नवंबर-दिसंबर 2020: न्यूजीलैंड के खिलाफ घर से बाहर तीन टेस्ट
जनवरी-फरवरी 2021: बांग्लादेश के खिलाफ घर से बाहर तीन टेस्ट
फरवरी-मार्च 2021: श्रीलंका के खिलाफ घर में दो टेस्ट