Haryana Assembly Election 2019: टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली नहीं डाल पाएंगे वोट, जानिए क्या है कारण

हरियाणा विधानसभा के लिए हो रही वोटिंग में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं कर पाएंगे।

By सुमित राय | Published: October 21, 2019 08:48 AM2019-10-21T08:48:29+5:302019-10-21T08:53:26+5:30

Haryana Assembly Election 2019: Virat Kohli will not to vote in Haryana Assembly Election on Gurgaon Seat | Haryana Assembly Election 2019: टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली नहीं डाल पाएंगे वोट, जानिए क्या है कारण

Haryana Assembly Election 2019: टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली नहीं डाल पाएंगे वोट

googleNewsNext
Highlightsविराट कोहली हरियाणा में हो रहे विधानसभा चुनाव में वोट नहीं डाल पाएंगे। विराट कोहली हरियाणा के गुरुग्राम विधानसभा सीट के मतदाता हैं।

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली हरियाणा में हो रहे विधानसभा चुनाव में वोट नहीं डाल पाएंगे। टीम इंडिया के कप्तान साउथ अफ्रीका के साथ जारी तीसरे टेस्ट के लिए रांची में मौजूद हैं और इस कारण वो अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं कर पाएंगे।

बता दें कि हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर आज (21 अक्टूबर) वोटिंग हो रही है। विराट कोहली हरियाणा के गुरुग्राम विधानसभा सीट के मतदाता हैं, लेकिन वह इस बार वोट नहीं कर पाएंगे। 

कोहली ने इस साल मई में हुए विधानसभा चुनाव में गुड़गांव लोकसभा सीट के लिए मतदान किया था। सुबह सात बजे वोटिंग शुरू होने के साथ ही कोहली पोलिंग बूथ पर पहुंच गए थे और एक आम वोटर की तरह ही कतार में खड़े होकर मतदान किया था। 

बता दें कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ रांची में खेले जा रहे टेस्ट मैच में भारतीय टीम काफी मजबूत स्थिति में है। भारतीय टीम ने अपनी पारी 9 विकेट के नुकसान पर 497 रन बनाकर घोषित कर दी थी। इसके बाद दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय गेंदबाजों ने महज 9 के स्कोर पर साउथ अफ्रीका के दो विकेट चटका दिए थे।

Open in app