युवराज सिंह के पिता योगराज ने एक बार फिर धोनी पर साधा निशाना, कहा- उनकी जैसी गंदगी हमेशा नहीं रहेगी

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी हमेशा से युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह के निशाने पर रहते हैं और एक बार फिर योगराज सिंह ने धोनी को निशाना बनाया है।

By सुमित राय | Published: July 9, 2019 10:13 PM2019-07-09T22:13:53+5:302019-07-09T22:13:53+5:30

Filthy people like MS Dhoni will not remain forever, says Yograj Singh on Ambati Rayudu’s retirement | युवराज सिंह के पिता योगराज ने एक बार फिर धोनी पर साधा निशाना, कहा- उनकी जैसी गंदगी हमेशा नहीं रहेगी

युवराज सिंह के पिता योगराज ने एक बार फिर धोनी पर साधा निशाना, कहा- उनकी जैसी गंदगी हमेशा नहीं रहेगी

googleNewsNext
Highlightsयुवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने धोनी को निशाना बनाया है।योगराज सिंह ने अंबाती रायुडू के संन्‍यास का कारण धोनी को बताया है।योगराज सिंह ने कहा एमएस धोनी जैसे लोग हमेशा नहीं रहते।

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी हमेशा से युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह के निशाने पर रहते हैं और एक बार फिर योगराज सिंह ने धोनी को निशाना बनाया है। उन्‍होंने अंबाती रायुडू के संन्‍यास का कारण धोनी को बताया है और कहा कि धोनी जैसी गंदगी हमेशा टीम में नहीं रहेगी।

योगराज सिंह ने कहा कि अंबाती रायुडू ने यह फैसला जल्दबाजी में लिया है और मैं उनसे अपील करता हूं कि वे अपने फैसले को वापस लें और घरेलू क्रिकेट में रन बनाकर चयनकर्ताओं को गलत साबित करें। योगराज सिंह ने धोनी की तुलना गांगुली के साथ करते हुए कहा कि वो युवाओं को मौका देते थे, लेकिन धोनी ने ऐसा नहीं किया।

बता दें कि अंबाती रायुडू ने भारत की वर्ल्ड कप टीम ने जगह नहीं मिलने के बाद क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था। अंबाती रायुडू की जगह विजय शंकर को तरजीह देते हुए टीम में शामिल किया गया था। इसके बाद विजय शंकर के चोटिल होने के बाद भी रायुडू की अनदेखी की गई और ऋषभ पंत को टीम में शामिल कर लिया गया।

योगराज सिंह ने कहा, 'रायडू को खेलते रहना चाहिए था। उसे रणजी ट्रॉफी, ईरानी ट्रॉफी, दलीप ट्रॉफी खेलते हुए 100, 200 और 300 नाबाद बनाने चाहिए थे। उसमें अभी भी काफी क्रिकेट बाकी है। रायडू मेरे बच्‍चे तुमने जल्‍दबाजी में फैसला लिया है। संन्‍यास से वापस आओ और उन्‍हें अपनी काबिलियत दिखाओ। एमएस धोनी जैसे लोग हमेशा नहीं रहते। उसके जैसी गंदगी हमेशा नहीं रहेगी।'

Open in app