किसान आंदोलन को लेकर रिहाना के ट्वीट पर प्रज्ञान ओझा का जवाब, कही ये बात

प्रज्ञान ओझा ने भारत में चल रहे किसान आंदोलन को लेकर इंटरनेशनल स्टार रिहाना के ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि किसी बाहरी को भारत के मामलों में दखल देने की जरूरत नहीं है।

By विनीत कुमार | Published: February 3, 2021 02:00 PM2021-02-03T14:00:49+5:302021-02-03T14:00:49+5:30

Farmers Protest Pragyan Ojha responds to Rihanna's tweet kisan Andolan | किसान आंदोलन को लेकर रिहाना के ट्वीट पर प्रज्ञान ओझा का जवाब, कही ये बात

रिहाना के ट्वीट पर प्रज्ञान ओझा ने दिया जवाब (फाइल फोटो)

googleNewsNext
Highlightsप्रज्ञान ओझा ने रिहाना के ट्वीट पर कहा कि किसी को भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने की जरूरत नहीं हैप्रज्ञान ओझा ने साथ ही लिखा- देश अपने किसानों पर गर्व करता है और मुद्दा जल्द सुलझ जाएगाप्रज्ञान ओझा ने पिछले साल की शुरुआत में रिटायरमेंट की घोषणा कर दी थी

कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली के बॉर्डर पर जारी किसान आंदोलन को लेकर पॉप स्टार रिहाना के ट्वीट पर क्रिकेटर प्रज्ञान ओझा ने जवाब दिया है। प्रज्ञान ओझा ने ट्वीट कर रिहाना को भारत के आंतरिक मामलों में दखल नहीं देने की नसीहत दी है।

दरअसल, रिहाना ने CNN की एक रिपोर्ट शेयर करते हुए ट्वीट कर पूछा था कि हम इस बारे में बात क्यों नहीं कर रहे हैं। रिहाना के इस ट्वीट के बाद दुनिया भर के कई सेलिब्रिटिज अपनी राय भारत में जारी किसान आंदोलन पर रख रहे हैं। 

रिहाना के ट्विटर पर 10 करोड़ से अधिक फॉलोअर हैं। जाहिर है ऐसे में कई भारतीय भी उन्हें फॉलो करते हैं। रिहाना का ट्वीट चर्चा में है। प्रज्ञान ओझा ने भी उनके ट्वीट पर जवाब दिया है।

प्रज्ञान ओझा ने रिहाना के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है, 'मेरा देश हमारे किसानों पर गर्व करता है और जानता है कि वे कितने महत्वपूर्ण हैं। मुझे विश्वास है कि जल्द इस मुद्दे का हल निकलेगा। हमें किसी बाहरी की जरूरत नहीं है जो हमारे आंतरिक मामलों में अपनी नाक घुसाए।'

बता दें कि ओडिशा के प्रज्ञान ओझा भारत के लिए लेफ्ट आर्म स्पिनर रहे हैं। उन्हें भारत के लिए 24 टेस्ट सहित 18 वनडे और 6 टी20 मैच खेले हैं। टेस्ट मैचों में उनके नाम जहां 113 विकेट दर्ज हैं तो वहीं वनडे में भी उन्होंने 21 विकेट हासिल किए हैं। 

इंटरनेशन टी20 में प्रज्ञान ओझा ने 10 विकेट झटके हैं। प्रज्ञान ओझा इसके अलावा आईपीएल में डेक्कन चार्जर्स और मुंबई इंडियंस की टीम में शामिल रहे हैं।

बताते चलें कि रिहाना के अलावा पर्यावरण एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग, मॉडल और एक्ट्रेस अमांडा सर्नी, जैसे कई विदेशी सिलेब्रिटीज ने भी किसान आंदोलन को लेकर ट्वीट किए हैं। इसके अलावा मिया खलीफा ने भी किसान आंदोलन का समर्थन किया है।

Open in app