David Warner IPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स कप्तान ने किया कारनामा, 165 आईपीएल मैच में 6000 रन पूरे, 4 शतक और 57 अर्धशतक अपने नाम किया, जानें चौके और छक्के की संख्या

David Warner IPL 2023: डेविड वॉर्नर ने कप्तानी में सनराइजर्स हैदराबाद को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में चैंपियन बना चुके हैं।

By सतीश कुमार सिंह | Published: April 8, 2023 08:18 PM2023-04-08T20:18:18+5:302023-04-08T20:20:32+5:30

David Warner IPL 2023 Delhi Capitals capt Milestone completes 6000 runs in 165 IPL matches scored 4 centuries and 57 half-centuries | David Warner IPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स कप्तान ने किया कारनामा, 165 आईपीएल मैच में 6000 रन पूरे, 4 शतक और 57 अर्धशतक अपने नाम किया, जानें चौके और छक्के की संख्या

22 बार नाबाद रहते हुए 599 चौके और 215 छक्के लगा चुके हैं।

googleNewsNext
Highlightsडेविड वार्नर के नाम अब 6039 रन हैं।4 शतक और 57 अर्धशतक पूरे किए हैं।22 बार नाबाद रहते हुए 599 चौके और 215 छक्के लगा चुके हैं।

David Warner IPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स कप्तान डेविड वॉर्नर ने धमाल कर दिया। 165 आईपीएल मैच में 6000 रन पूरे किए। वार्नर के नाम अब 6039 रन हैं। 4 शतक और 57 अर्धशतक पूरे किए हैं। 22 बार नाबाद रहते हुए 599 चौके और 215 छक्के लगा चुके हैं। 

डेविड वॉर्नर ने कप्तानी में सनराइजर्स हैदराबाद को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में चैंपियन बना चुके हैं। ट्रेंट बोल्ट (चार ओवर में एक मेडन) के पहले ही ओवर में दो झटकों से पस्त हुई दिल्ली कैपिटल्स कप्तान डेविड वॉर्नर (65 रन) के अर्धशतक के बावजूद निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट पर 142 रन ही बना सकी।

सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और जोस बटलर के अर्धशतकों के बाद ट्रेंट बोल्ट (29 रन देकर तीन विकेट) के पहले ओवर में दो झटकों से राजस्थान रॉयल्स ने शनिवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 57 रन से करारी शिकस्त दी।

बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद जायसवाल (60 रन) और बटलर (79 रन) ने शानदार लय जारी रखते हुए 51 गेंद में 98 रन की साझेदारी निभायी जिससे राजस्थान रॉयल्स ने चार विकेट पर 199 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। दिल्ली कैपिटल्स को फिर बल्लेबाजों ने निराश किया जिसके कारण उसे लगातार तीसरी शिकस्त का सामना करना पड़ा।

जायसवाल ने 31 गेंद की दर्शनीय पारी के दौरान 11 चौके और एक छक्का जड़ा जबकि बटलर ने 51 गेंद में 11 चौके और एक छक्का लगाया। वहीं राजस्थान के लिए शिमरोन हेटमायर ने जीवनदान का पूरा फायदा उठाते हुए आखिर में 21 गेंद में एक चौके और दो छक्के से नाबाद 39 रन बनाये। इसमें से दो छक्के अंतिम ओवर में जड़े थे।

राजस्थान रॉयल्स के लिए बोल्ट के अलावा स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने 25 रन देकर दो विकेट झटके जबकि युजवेंद्र चहल ने 27 रन देकर तीन विकेट हासिल किये। संदीप शर्मा को भी एक विकेट मिला। दिल्ली कैपिटल्स के ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ पृथ्वी साव और मनीष पांडे खाता भी नहीं खोल सके।

Open in app