CWC ODI World Cup 2023: अय्यर ने किया कमाल, 106 मीटर सबसे लंबा छक्का, टूर्नामेंट में रिकॉर्ड, देखें वीडियो

CWC ODI World Cup 2023: श्रेयस अय्यर कई मैच से फ्लॉप हो रहे थे, लेकिन मुंबई में कमाल किया और 30 गेंद में 38 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

By सतीश कुमार सिंह | Published: November 2, 2023 05:14 PM2023-11-02T17:14:15+5:302023-11-02T17:16:10+5:30

CWC ODI World Cup 2023 SHREYAS IYER 106M SIX HIT LONGEST SIX IN WORLD CUP 2023 see video | CWC ODI World Cup 2023: अय्यर ने किया कमाल, 106 मीटर सबसे लंबा छक्का, टूर्नामेंट में रिकॉर्ड, देखें वीडियो

photo-ani

googleNewsNext
Highlights106 मीटर मारकर सभी से आगे निकल गए। सबसे ज्यादा बार 1000 रन बनाने के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। विराट कोहली ने आठवीं बार यह कारनामा किया।

CWC ODI World Cup 2023: भारतीय टीम के मध्यक्रम के खिलाड़ी श्रेयस अय्यर ने कमाल कर दिया। अय्यर ने टूर्नामेंट का सबसे लंबा छक्का लगाया। 106 मीटर मारकर सभी से आगे निकल गए। अय्यर कई मैच से फ्लॉप हो रहे थे, लेकिन मुंबई में कमाल किया और 30 गेंद में 38 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

दिग्गज भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली श्रीलंका के खिलाफ गुरुवार को विश्व कप मुकाबले में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा बार 1000 रन बनाने के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। तेंदुलकर ने  एकदिवसीय में कैलेंडर वर्ष में सात बार 1000 से अधिक रन बनाये है जबकि कोहली ने आठवीं बार यह कारनामा किया।

इस मैच से पहले कोहली के नाम इस साल 966 रन थे। वह 94 गेंद में 88 रन बनाकर आउट हुए। श्रीलंका के खिलाफ मैच में 11 ओवर में महीश तीक्षणा के खिलाफ एक रन लेकर कोहली ने मौजूदा वर्ष में 23 मैचों में 1000 रन के आंकड़े को छुआ।

तेंदुलकर ने साल 1994, 1996, 1997, 1998, 2000, 2003 और 2007 में वनडे क्रिकेट में 1000 रन से अधिक बनाये थे जबकि कोहली ने 2011, 2012, 2013, 2014, 2017, 2018, 2019 और 2023 में इस उपलब्धि को अपने नाम किया।

कोहली हालांकि एकदिवसीय में तेंदुलकर के 49 शतक के रिकॉर्ड की बराबरी करने से चूक गये। वह 94 गेंद में 88 रन बनाकर आउट हुए। उनके नाम एकदिवसीय में 288 मैचों में 48 शतक है जबकि तेंदुलकर ने 463 एकदिवसीय मैचों में 49 शतक लगाये हैं।

Open in app