CSK VS MI IPL 2023: 50 लाख में खरीदा, 19 गेंद में फिफ्टी जड़ा, देखें मुंबई इंडियंस के खिलाफ सबसे तेज आईपीएल अर्धशतक

CSK VS MI IPL 2023: बाएं हाथ के स्पिनरों रविंद्र जडेजा और मिशेल सेंटनर की फिरकी के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टी20 मुकाबले में शनिवार को यहां मुंबई इंडियन्स को उनके घरेलू मैदान पर आठ विकेट पर 157 रन पर रोक दिया।

By सतीश कुमार सिंह | Published: April 8, 2023 10:06 PM2023-04-08T22:06:58+5:302023-04-08T22:09:11+5:30

CSK VS MI IPL 2023 Fastest IPL fifties for CSK by balls faced 16 Suresh Raina 19 Ajinkya Rahane 19 Moeen Ali 20 MS Dhoni 20 Ambati Rayudu see list  | CSK VS MI IPL 2023: 50 लाख में खरीदा, 19 गेंद में फिफ्टी जड़ा, देखें मुंबई इंडियंस के खिलाफ सबसे तेज आईपीएल अर्धशतक

रहाणे ने 27 गेंद में 61 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 3 छक्के शामिल हैं।

googleNewsNext
Highlightsचेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने रहाणे को मात्र 50 लाख में खरीदा था। चेन्नई को मैच के शुरुआती ओवर में मुख्य तेज गेंदबाज दीपक चाहर के चोटिल होने से झटका लगा।जडेजा ने चार ओवर में 20 रन देकर तीन और सेंटनर ने इतने ही ओवर में 28 रन देकर दो सफलता हासिल की।

CSK VS MI IPL 2023: भारतीय टीम से बाहर चल रहे अजिंक्य रहाणे ने बीसीसीआई को करारा जवाब दिया। मात्र 19 गेंद में फिफ्टी पूरे किए। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टी20 मुकाबले में शनिवार को मुंबई इंडियन्स के खिलाफ करारा हमला किया। 

चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने रहाणे को मात्र 50 लाख में खरीदा था। रहाणे ने 27 गेंद में 61 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 3 छक्के शामिल हैं। रविंद्र जडेजा और मिशेल सेंटनर की फिरकी के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टी20 मुकाबले में शनिवार को यहां मुंबई इंडियन्स को उनके घरेलू मैदान पर आठ विकेट पर 157 रन पर रोक दिया।

मुंबई इंडियंस के खिलाफ सबसे तेज आईपीएल अर्धशतक (गेंदों का सामना करके):

14 - पैट कमिंस (केकेआर), पुणे, 2022

18 - ऋषभ पंत (डीसी), मुंबई, 2019

19 - अजिंक्य रहाणे (CSK), मुंबई, 2023

सीएसके के लिए सबसे तेज आईपीएल अर्द्धशतक (गेंदों का सामना करके):

16 - सुरेश रैना बनाम पीबीकेएस, मुंबई, 2014

19 - अजिंक्य रहाणे बनाम एमआई, मुंबई, 2023

19 - मोइन अली बनाम आरआर, ब्रेबॉर्न, 2022

20 - एमएस धोनी बनाम एमआई, बैंगलोर, 2012

20 - अंबाती रायडू बनाम मुंबई इंडियंस, दिल्ली, 2022।

चेन्नई को मैच के शुरुआती ओवर में मुख्य तेज गेंदबाज दीपक चाहर के चोटिल होने से झटका लगा लेकिन जडेजा और सेंटनर ने बीच के ओवरों में कसी हुई गेंदबाजी करने के साथ आपस में पांच विकेट साझा कर मुंबई को बैकफुट पर धकेल दिया। जडेजा ने चार ओवर में 20 रन देकर तीन और सेंटनर ने इतने ही ओवर में 28 रन देकर दो सफलता हासिल की।

तुषार देशपांडे (तीन ओवर में 31 रन) ने दो और आईपीएल में पदार्पण कर रहे सिसंडा मगाला (चार ओवर में 37 रन) ने एक विकेट लिये। मुंबई के लिए इशान किशन ने 21 गेंद में सबसे ज्यादा 32 जबकि टिम डेविड ने 22 गेंद में 31 रन बनाये। आईपीएल इतिहास के 1000वें मैच में कप्तान रोहित शर्मा और किशन ने शुरुआती चार ओवर में 38 रन की साझेदारी कर मुंबई इंडियंस को आक्रामक शुरुआत दिलायी।

रोहित (13 गेंद में 21 रन) ने शुरुआती दो ओवरों में दीपक और  देशपांडे के खिलाफ कुल तीन चौके लगाये जबकि किशन ने मगाला का स्वागत तीसरे ओवर में तीन चौके से किया। रोहित ने देशपांडे के खिलाफ चौथे ओवर में पारी का पहला छक्का लगाया लेकिन इस गेंदबाज ने ओवर की आखिरी गेंद पर उन्हें बोल्ड कर टीम को पहली सफलता दिलायी।

इस विकेट के बाद भी किशन का अंदाज नहीं बदला। उन्होंने छठे ओवर में मगाला के खिलाफ दो और चौके लगाये, जिससे पावर प्ले के बाद मुंबई का स्कोर एक विकेट पर 61 रन था। महेंद्र सिंह धोनी ने सातवें ओवर में गेंद  जडेजा को थमाई और इस अनुभवी गेंदबाज ने किशन को प्रिटोरियस के हाथों कैच कराया।

अगले ओवर में मिशेल सेंटनर की गेंद पर धोनी ने शानदार कैच लपककर सूर्यकुमार यादव की खराब लय को जारी रखा।  मैदानी अंपायर ने इसे वाइड करार दिया था लेकिन धोनी ने डीआरस लिया और रीप्ले में गेंद सूर्या के दस्तानों में लगती हुई दिखी। जडेजा ने इसके बाद अपनी गेंद पर कैमरून ग्रीन (11 गेंद में 12 रन) का बेहतरीन कैच पकड़ा तो वही सेंटनर ने अरशद खान को पगबाधा किया।

मुंबई ने इस तरह 12 रन के अंदर चार विकेट गंवा दिये। पिछले मैच में मुंबई के लिए अर्धशतक लगाने वाले तिलक वर्मा ने 13वें ओवर में जडेजा के खिलाफ छक्का लगा टीम के रनों का सैकड़ा पूरा किया लेकिन अगली गेंद पर पगबाधा हो गये जडेजा का तीसरा शिकार बने। ट्रिस्टन स्टब्स (10 गेंद में पांच रन) 16वें ओवर में मगाला का आईपीएल में पहला शिकार बने।

टिम डेविड (22 गेंद में 31) ने अगले ओवर में देशपांडे के खिलाफ दो छक्के और चौका लगाकर मुंबई की वापसी की कोशिश की लेकिन एक और बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में अजिंक्य रहाणे को कैच दे बैठे। आखिरी ओवर में ऋतिक शौकिन (12 गेंद में नाबाद 18) ने प्रिटोरियस के खिलाफ  तीन चौके लगाकर मुंबई के स्कोर को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

Open in app