CPL 2021: लंबे ब्रेक के बाद मैदान में वापसी को तैयार धोनी के साथी खिलाड़ी, प्रीति जिंटा टीम के लिए लगाएंगे चौके और छक्के

CPL 2021: फाफ डु प्लेसिस अब सेंट लूसिया किंग्स के लिए मैदान पर वापस आने के लिए आश्वस्त हैं।

By सतीश कुमार सिंह | Published: August 27, 2021 01:52 PM2021-08-27T13:52:44+5:302021-08-27T13:54:16+5:30

CPL 2021 ms dhoni friend Faf du Plessis all set to return to action after tough 3 months due to concussion | CPL 2021: लंबे ब्रेक के बाद मैदान में वापसी को तैयार धोनी के साथी खिलाड़ी, प्रीति जिंटा टीम के लिए लगाएंगे चौके और छक्के

ब्रिटेन में पहली बार हुए इस टूर्नामेंट के लिए पूर्ण फिटनेस हासिल नहीं कर पाए।

googleNewsNext
Highlightsट्वेंटी 20 कैरेबियन प्रीमियर लीग में कप्तानी करेंगे।आईपीएल फ्रेंचाइजी पंजाब किंग्स (प्रीति जिंटा टीम) का भी स्वामित्व है। डुप्लेसिस को कनकशन के कारण तीन महीने क्रिकेट से दूर रहना पड़ा।

CPL 2021: दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस मैदान पर वापसी करने के लिए तैयार है। चेन्नई सुपर किंग्स में महेंद्र सिंह धोनी के साथी खिलाड़ी फाफ डु प्लेसिस  कैरेबियाई प्रीमियर लीग (सीपीएल) में चौके और छक्के लगाने के लिए तैयार है। 

डुप्लेसिस सीपीएल में सेंट लूसिया किंग्स की अगुआई करेंगे। सेंट लूसिया किंग्स का स्वामित्व उस समूह के पास है जिसके पास आईपीएल फ्रेंचाइजी पंजाब किंग्स (प्रीति जिंटा टीम) का भी स्वामित्व है। फाफ डुप्लेसिस को कनकशन (सिर में चोट लगने से बेहोशी जैसी स्थिति) से उबरने में उम्मीद से अधिक समय लग गया और दक्षिण अफ्रीका का यह पूर्व कप्तान कैरेबियाई प्रीमियर लीग (सीपीएल) के साथ मैदान पर वापसी करने के लिए बेताब है।

डुप्लेसिस को कनकशन के कारण तीन महीने क्रिकेट से दूर रहना पड़ा। टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा करने वाले डुप्लेसिस को जून में पाकिस्तान सुपर लीग के दौरान सिर में चोट लगी थी। उन्हें इस महीने समाप्त हुए द हंड्रेड टूर्नामेंट के साथ वापसी करनी थी लेकिन वह ब्रिटेन में पहली बार हुए इस टूर्नामेंट के लिए पूर्ण फिटनेस हासिल नहीं कर पाए।

डुप्लेसिस ने टीम की जर्सी के लांच के मौके पर कहा, ‘‘मैं निजी तौर पर क्रिकेट के मैदान पर दोबारा उतरने के लिए बेताब हूं। मेरे लिए यह लंबा समय रहा, मैं तीन महीने नहीं खेल पाया, इसलिए मैदान पर उतरने के लिए बेताब हूं और वह काम करना चाहूंगा जो मुझे करना पसंद है। मैंने सोचा था कि मैं एक महीने में उबर जाऊंगा लेकिन इससे तीन गुना समय लग गया।’’

Open in app