IND vs AUS, 2nd ODI: ऑस्ट्रेलिया को सपोर्ट कर रही थी लड़की, भारतीय मूल के लड़के ने कर दिया प्रपोज, देखें वीडियो

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच क्रिकेट मैदान पर भले ही जंग जारी थी, लेकिन दोनों मुल्कों के इन युवाओं के बीच ऐसा बिल्कुल नहीं था...

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: November 29, 2020 03:48 PM2020-11-29T15:48:51+5:302020-11-29T17:37:45+5:30

Boy Propose Girl during Australia vs India, 2nd ODI, video goes viral | IND vs AUS, 2nd ODI: ऑस्ट्रेलिया को सपोर्ट कर रही थी लड़की, भारतीय मूल के लड़के ने कर दिया प्रपोज, देखें वीडियो

भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच के दौरान गर्लफ्रेंड को प्रपोज करता युवक।

googleNewsNext
Highlightsभारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में दूसरा वनडे मैच।मुकाबले के दौरान भारतीय मूल के लड़के ने किया लड़की को प्रपोज।मैदान पर मौजूद ग्लेन मैक्सवेल ने बजाई तालियां।

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में 29 नवंबर को भले ही दो देशों के बीच खेल के मैदान पर आपसी भिड़ंत दिखी, लेकिन इसी बीच इन दो मुल्कों के फैन प्रेम बंधन में बंधकर एक हो गए।

मैच के बीच में युवक ने किया गर्लफ्रेंड को प्रपोज

मुकाबले के दौरान एक लड़के ने अपनी गर्लफ्रेंड को उस वक्त प्रपोज किया, जब वह येलो जर्सी में ऑस्ट्रेलिया को सपोर्ट कर रही थी। उस वक्त इस लड़के ने भारत की जर्सी पहन रखी थी। दो अलग-अलग देशों के इस कपल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

ग्लेन मैक्सवेल ने बजाई ताली

वीडियो में दिख रहा है कि लड़का अपनी जगह से उठकर घुटनों के बल बैठता है और रिंग सामने कर लड़की को प्रपोज करता है। लड़की खुशी के मारे अपने मुंह पर हाथ रख लेती और 'हां' में सिर हिलाती है। इसके बाद दोनों एक-दूसरे को गले लगा लेते हैं। स्क्रीन पर ये सब मैदान पर मौजूद ग्लेन मैक्सवेल भी देख रहे थे। उन्होंने भी ताली के साथ दोनों को बधाई दी।

ऑस्ट्रेलिया ने भारत को जीत के लिए दिया विशाल टारगेट

शानदार फॉर्म में चल रहे स्टीव स्मिथ के 64 गेंद में बनाए गए शतक की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे वनडे में चार विकेट पर 389 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। ऑस्ट्रेलियाई ‘रन मशीन’ स्मिथ का यह भारत के खिलाफ 50 ओवरों के प्रारूप में पांचवां शतक है और उन्होंने सीरीज के शुरुआती मैच में सैकड़े के बाद लगातार दूसरा शतक जमाया।

स्टीव स्मिथ की 104 रन की पारी के अलावा विस्फोटक सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने 77 गेंद में 83 रन बनाए, जबकि कप्तान आरोन फिंच ने पहले विकेट के लिए 23 ओवर में 142 रन की साझेदारी के दौरान 60 रन का योगदान दिया। भारत की तरफ से मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पंड्या को 1-1 विकेट हाथ लगा।

Open in app