ENG vs NZ: बेन स्टोक्स ने 124 गेंदों में 182 रन की पारी खेली, दोहरे शतक से चूके लेकिन रच दिया इतिहास

बेन स्टोक्स ने न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रृंखला के तीसरे मैच में 124 गेंद में 182 रन की पारी खेली जिससे वह इंग्लैंड के लिए एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय में सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी बन गये।

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: September 13, 2023 10:03 PM2023-09-13T22:03:42+5:302023-09-13T22:05:19+5:30

Ben Stokes slammed 182 off just 124 during 3rd ODI match between England and New Zealand | ENG vs NZ: बेन स्टोक्स ने 124 गेंदों में 182 रन की पारी खेली, दोहरे शतक से चूके लेकिन रच दिया इतिहास

बेन स्टोक्स ने 124 गेंदों में 182 रन की पारी खेली

googleNewsNext
Highlights बेन स्टोक्स ने 124 गेंदों में 182 रन की पारी खेलीउन्होंने 15 चौके ठोके और 9 सिक्स उड़ाएइंग्लैंड के लिए वनडे अंतरराष्ट्रीय में सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी बने

Ben Stokes in ENG vs NZ 3rd ODI: बेन स्टोक्स ने न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रृंखला के तीसरे मैच में 124 गेंद में 182 रन की पारी खेली जिससे वह इंग्लैंड के लिए एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय में सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी बन गये। इंग्लैंड की टीम ने 48.1 ओवर में 368 रन बनाए और न्यूजीलैंड को 369 रन का लक्ष्य दिया। स्टोक्स इंग्लैंड की ओर से पहली वनडे डबल सेंचुरी जड़ने से महज 18 रन चूक गए। स्टोक्स भले ही दोहरा शतक कंप्लीट नहीं कर पाए लेकिन उन्होंने एक बड़ा इतिहास रच डाला।

स्टोक्स से पहले इंग्लैंड के लिए सर्वाधिक स्कोर जेसन रॉय के नाम था जिन्होंने 2018 में मेलबर्न में आस्ट्रेलिया के खिलाफ 180 रन बनाये थे। स्टोक्स ने 50 ओवर के प्रारूप में 24वां सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर भी बनाया। उनकी पारी में नौ छक्के और 15 चौके जड़े थे। इससे पता चलता है कि इंग्लैंड अगले महीने भारत में शुरु होने वाले आईसीसी वनडे विश्व कप से पहले स्टोक्स को वनडे संन्यास से बाहर क्यों लाना चाहता था।

इंग्लैंड ने 13 रन पर दो विकेट गंवा दिये थे। ट्रेंट बोल्ट ने जॉनी बेयरस्टो को खाता भी नहीं खोलने दिया और पहली ही गेंद पर पवेलियन भेज दिया और फिर जो रूट को आउट किया। लेकिन स्टोक्स और डेविड मलान (95 गेंद में 96 रन) ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों के खिलाफ मैदान के चारों ओर शॉट लगाते हुए तीसरे विकेट के लिए 199 रन की साझेदारी निभायी।

मलान अपने पांचवें वनडे शतक से चार रन से चूक गये और बोल्ट का तीसरा शिकार बने। स्टोक्स ने 93 पारियों में अपना चौथा शतक जड़ा, उन्होंने वनडे में अपने पिछले 102 रन के सर्वश्रेष्ठ स्कोर को पीछे छोड़ा। बेन लिस्टर की फुल टॉस गेंद पर स्टोक्स स्क्वायर लेग में विल यंग को कैच देकर आउट हुए जिससे इंग्लैंड ने 348 पर छठा विकेट खोया। इसके बाद पूरी टीम 20 रन जोड़कर आउट हो गयी। बोल्ट ने 51 रन देकर पांच विकेट झटके। श्रृंखला अभी 1-1 की बराबरी पर है।

Open in app