BCCI की नई कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट जारी, कोहली टॉप तो धोनी ए ग्रेड में, धवन और भुवनेश्वर को झटका

BCCI Annual Player Contracts 2018-19:: सीनियर ओपनर शिखर धवन को टॉप ग्रेड से बाहर कर दिया गया है। विकेटकीपर ऋषभ पंत के लिए ये लिस्ट अच्छी साबित हुई है, उन्हें 'ए' ग्रेड में रखा गया है।

By पल्लवी कुमारी | Published: March 8, 2019 01:23 AM2019-03-08T01:23:28+5:302019-03-08T10:38:23+5:30

BCCI Annual Player Retainership 2018-19: Kohli in A-plus, Dhawan, Bhuvneshwar lose top category | BCCI की नई कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट जारी, कोहली टॉप तो धोनी ए ग्रेड में, धवन और भुवनेश्वर को झटका

BCCI की नई कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट जारी, कोहली टॉप तो धोनी ए ग्रेड में, धवन और भुवनेश्वर को झटका

googleNewsNext

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने क्रिकेटरों का नया सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट 2018-19 जारी कर दिया है। सीनियर ओपनर शिखर धवन को टॉप ग्रेड से बाहर कर दिया गया है। विकेटकीपर ऋषभ पंत के लिए ये लिस्ट अच्छी साबित हुई है, उन्हें 'ए' ग्रेड में रखा गया है। वहीं, अपने फॉर्म से खराब चल रहे भुवनेश्वर कुमार को भी टॉप ग्रेड से बाहर रखा गया है। BCCI ने 2018-19 के लिए  खिलाड़ियों के रिटेनरशिप का ऐलान सात मार्च को किया। 

A+(7 करोड़) में तीन खिलाड़ियों का नाम

इस लिस्ट में टॉप ग्रेड यानी A+ में तीन खिलाड़ियों को शामिल किया गया हैं। जिसमें भारतीय टीम क कप्तान विराट कोहली, उपकप्तान रोहित शर्मा और फॉस्ट बॉलर जसप्रीत बुमराह हैं। बता दें कि लिस्ट के मुताबिक A+ में शामिल खिलाड़ियों को साल में सात करोड़ रुपये मिलते हैं। 

'A' ग्रेड( 5 करोड़)  में धोनी सहित 11 क्रिकेटर शामिल 

'A' ग्रेड में विकेटकीपर ऋषभ पंत के साथ-साथ आर. अश्विन,  रविंद्र जडेजा, शिखर धवन,  भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, इशांत शर्मा, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, मोहम्मद शमी और महेन्द्र सिंह धोनी को रखा गया है। 'A' ग्रेड में शामिल खिलाड़ियों को साल में पॉंच करोड़ रुपये दिए जाते हैं। 

'B'ग्रेड' (3 करोड़) में हार्दिक पंड्या सहित 4 क्रिकेटर शामिल 

'B'ग्रेड में चार खिलाड़ी हैं। जिसमें केएल राहुल, हार्दिक पंड्या, उमेश यादव और युजवेंद्र चहल शामिल हैं। 'B'ग्रेड में शामिल खिलाड़ियों को साल में तीन  करोड़ रुपये मिलते हैं।

'C' ग्रेड(1करोड़)  में सात खिलाड़ियों का नाम

'C'ग्रेड में सात खिलाड़ियों का नाम है। जिसमें, अंबाती रायुडू, केदार जाधव, दिनेश कार्तिक, मनीष पांडे,  हनुमा विहारी, ऋद्धिमान साहा और खलील अहमद है। 'C'ग्रेड में शामिल खिलाड़ियों को साल में एक करोड़ रुपये मिलते हैं। 

भारतीय महिला क्रिकेट खिलाड़ियों के ग्रेड

BCCI ने भारतीय महिला क्रिकेट की खिलाड़ियों के भी ग्रेड की घोषणा की है। आइए जानें महिला क्रिकेट टीम में किसे किस ग्रेज में रखा गया है। 

A ग्रेड  (50 लाख) 

 A ग्रेड में 4 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। जिसमें भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज, स्मृति मंधाना, पूनम यादव और हरमनप्रीत कौर हैं। A ग्रेड में शामिल महिला खिलाड़ियों को साल में  50 लाख रुपये दिया जाता है। 

B ग्रेड  (30 लाख) 

B ग्रेड में 5 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। जिसमें, जेमिमा रोड्रिगेज, दीप्ति शर्मा, शिखा पांडे और एकता बिष्ट हैं। B ग्रेड में शामिल महिला खिलाड़ियों को साल में  30 लाख रुपये दिया जाता है। 

C ग्रेड  (10 लाख) 

C ग्रेड में 11 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। इसमें राधा यादव, पूजा वस्त्राकर , अनुजा पाटिल, मानसी जोशी, वेदा कृष्णमूर्ति, मोना मेशराम, पूनम राउत, अरुंधति रेड्डी, राजेश्वरी गायकवाड, तान्या भाटिया और डी हेमलता शामिल है। C ग्रेड में शामिल महिला खिलाड़ियों को साल में  10 लाख रुपये दिया जाता है।

Open in app