अयाज मेमन का कॉलम: कप्तान बदला, पर फैसले का क्या?

कुल मिलाकर बीच स्पर्धा के दौरान कप्तान बदलने के बाद नए कप्तान के लिए नई चुनौतियों का सामना करना होना है। लिहाजा, कप्तान पर दबाव भी होता है।

By अयाज मेमन | Published: October 18, 2020 12:30 PM2020-10-18T12:30:07+5:302020-10-18T12:30:07+5:30

Ayaz Memon talks about kolkata knight riders new captain eoin morgan | अयाज मेमन का कॉलम: कप्तान बदला, पर फैसले का क्या?

(फोटो सोर्स- ट्विटर)

googleNewsNext
Highlightsमुकाबले से कुछ घंटो पहले ही दिनेश कार्तिक ने केकेआर की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया। आईपीएल के बीच में किसी कप्तान द्वारा कमान संभालने का यह पहला अवसर नहीं है। 2019 में रॉयल्स का नेतृत्व रहाणे से स्मिथ को सौंपा गया।

आईपीएल में बतौर कप्तान इयोन मोर्गन पहले मुकाबले में विफल रहे। मुंबई इंडियंस ने केकेआर के खिलाफ आठ विकेट से शानदार जीत दर्ज की। हालांकि, इस फैसले से मोर्गन की कप्तान पर संदेह पैदा नहीं किया जा सकता। मुकाबले से कुछ घंटो पहले ही दिनेश कार्तिक ने केकेआर की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया। 

जाहिर है मोर्गन को पूर्ण रूप से सेट होने में पर्याप्त समय नहीं मिल पाया। सफेद क्रिकेट के फॉर्मेट में मोर्गन को श्रेष्ठ कप्तान माना जाता है। लेकिन कार्तिक के फैसले पर सोचना भी जरूरी है। इस बारे में काफी बातें सुनने मिल रही हैं। सूत्रों के अनुसार केकेआर टीम प्रबंधन कार्तिक की कप्तानी को लेकर संतुष्ट नहीं था। कुछ हद तक नाराज भी था। 
हालांकि कार्तिक का कहना है कि बल्लेबाजी पर फोकस करने के लिए उन्होंने यह निर्णय लिया। चर्चाएं तो बहुत हैं लेकिन एक बात स्पष्ट है कि कप्तान प्रबंधन की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाए। शायद कार्तिक खुद की अपने प्रदर्शन से निराश हुए हो। आईपीएल के बीच में किसी कप्तान द्वारा कमान संभालने का यह पहला अवसर नहीं है। 2019 में रॉयल्स का नेतृत्व रहाणे से स्मिथ को सौंपा गया। 

इसी तरह 2013 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी रिकी पोंटिंग से रोहित शर्मा को प्राप्त हुआ। कप्तान बदलने के कारण चाहे जो हो, कोई भी सकारात्मक परिणाम का आश्वासन नहीं दे सकता। राजस्थान की ही बात करे तो टीम में इसके बाद विवाद रहा। हालांकि मुंबई इंडियंस इसके लिए अपवाद रहा। रोहित की कप्तानी में जबर्दस्त प्रदर्शन करते हुए टीम ने चार बार खिताब जीता। 

Open in app