एशिया कप: भारत ने जीते हैं छह खिताब, मुरलीधरन-जयसूर्या के नाम कमाल के रिकॉर्ड, जानिए इससे जुड़ी रोचक बातें

Asia Cup: एशिया कप में सर्वाधिक खिताब जीतने का रिकॉर्ड भारत के नाम है जिसने अब तक सर्वाधिक छह खिताब जीते हैं, श्रीलंका ने 5 और पाकिस्तान ने दो खिताब जीते हैं

By अभिषेक पाण्डेय | Published: September 14, 2018 11:49 AM2018-09-14T11:49:21+5:302018-09-14T11:49:21+5:30

Asia Cup: Interesting facts, History, stats, All you need to know | एशिया कप: भारत ने जीते हैं छह खिताब, मुरलीधरन-जयसूर्या के नाम कमाल के रिकॉर्ड, जानिए इससे जुड़ी रोचक बातें

रोहित शर्मा निभाएंगे एशिया कप में कप्तान की भूमिका

googleNewsNext

नई दिल्ली, 14 सितंबर: एशियाई टीमों के बीच श्रेष्ठता कायम करने की जंग 15 सितंबर से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में होगी। एशिया कप 2018 का आयोजन यूएई के दो शहरों दुबई और अबू धाबी में 15 सितंबर से 28 सितंबर तक होगा। 

इसमें भारत समेत कुल 6 टीमें हिस्सा लेंगी। भारत को ग्रुप-ए में पाकिस्तान और अफगानिस्तान के साथ शामिल किया गया है। वहीं ग्रुप-बी में श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान की टीमें हैं। दोनों ग्रुप की दो-दो टॉप टीमें सुपर फोर के लिए क्वॉलिफाई करेंगी, जिनकी विजेता टीमों के बीच 28 सितंबर को खिताबी भिड़ंत होगी।

2015 में आईसीसी ने हर साल रोटेशनल आधार पर एशिया कप का आयोजन वनडे और टी20 फॉर्मेट में किए जाने का फैसला किया था। इसीलिए 2016 में पहली बार एशिया कप को टी20 फॉर्मेट में आयोजित किया गया था। आइए जानें एशिया कप से जुड़ी रोचक बातें।

एशिया कप से जुड़ी रोचक बातें

सबसे ज्यादा रन: सनथ जयसूर्या-1220 रन (वनडे फॉर्मेट में), बाबर हयात-194 रन (टी20 फॉर्मेट)

सबसे ज्यादा विकेट: मुथैया मुरलीधरन-30 विकेट (वनडे), अमजद जावेद-12 (टी20)

सबसे कामयाब टीम: भारत-6 खिताब (5 वनडे, 1 टी20)

सबसे पहला टूर्नामेंट: 1984, शारजाह

टी20 टूर्नामेंट: 2016, बांग्लादेश

पहला विजेता: भारत (1984)

पिछला विजेता: भारत (2016)

अब तक किन टीमों ने जीते खिताब: भारत-6, श्रीलंका-5, पाकिस्तान-2

अब तक हुए कुल एशिया कप: 13

इस साल का एशिया कप: 14वां संस्करण, यूएई

अगला एशिया कप: 2020 (टी20 फॉर्मेट)

एशिया कप के अब तक के विजेता:

1984 (शारजाह), चैंपियन: भारत

1986 (श्रीलंका), चैंपियन: श्रीलंका 

1988 (बांग्लादेश), चैंपियन: भारत

1990/91 (भारत), चैंपियन: भारत

1995 (यूएई), चैंपियन: भारत

1997 (श्रीलंका), चैंपियन: श्रीलंका

2000 (बांग्लादेश), चैंपियन: पाकिस्तान

2004 (श्रीलंका), चैंपियन: श्रीलंका

2008 (पाकिस्तान), चैंपियन: श्रीलंका

2010 (श्रीलंका), चैंपियन: भारत

2012 (बांग्लादेश), चैंपियन: पाकिस्तान

2014 (बांग्लादेश), चैंपियन: श्रीलंका

2016 (बांग्लादेश), चैंपियन: भारत 

Open in app