Ashes Cricket Test 2023: पूर्व कप्तान रूट ने किया धमाल, एशेज टेस्ट में सबसे तेज 50 रन, 45 गेंद में फिफ्टी

Ashes Cricket Test 2023:  एशेज टेस्ट में सबसे तेज 50 रन बनाने का कारनामा किया। पहली पारी में दूसरा सबसे तेज है और कुल मिलाकर चौथा सबसे तेज फिफ्टी अपने नाम किया।

By सतीश कुमार सिंह | Published: July 20, 2023 09:07 PM2023-07-20T21:07:00+5:302023-07-20T21:20:40+5:30

Ashes Cricket Test 2023 joe root 52 off 45 balls fastest 50 in Ashes Tests second fastest in 1st inngs fourth fastest overall | Ashes Cricket Test 2023: पूर्व कप्तान रूट ने किया धमाल, एशेज टेस्ट में सबसे तेज 50 रन, 45 गेंद में फिफ्टी

file photo

googleNewsNext
Highlightsएशेज टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई टीम 5 मैचौं की सीरीज में 2-1 से आगे है। चौथे एशेज टेस्ट के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलियाई टीम 317 रन पर ढेर हो गई।चौथे टेस्ट के बाद इंग्लैंड का करारा हमला जारी है।

Ashes Cricket Test 2023: इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट ने कमाल कर दिया। चौथे एशेज टेस्ट में शानदार कारनामा अपने नाम किया। जो रूट ने 45 गेंदों में अर्धशतकीय पारी खेली। एशेज टेस्ट में सबसे तेज 50 रन बनाने का कारनामा किया। पहली पारी में दूसरा सबसे तेज है और कुल मिलाकर चौथा सबसे तेज फिफ्टी अपने नाम किया।

एशेज टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई टीम 5 मैचौं की सीरीज में 2-1 से आगे है। चौथे एशेज टेस्ट के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलियाई टीम 317 रन पर ढेर हो गई। चौथे टेस्ट के बाद इंग्लैंड का करारा हमला जारी है। इंग्लैंड ने पहली पारी में शानदार शुरुआत की है। दो विकेट खोकर 276 रन बना लिए है।

सलामी बल्लेबाज जाक क्राउले ने शानदार शतकीय प्रहार किया और 153 गेंद में 153 रन बनाकर खेल रहे है। पारी के दौरान 17 चौके और 2 छक्के लगा चुके हैं। मोइन अली ने 54 रन की पारी खेली।आस्ट्रेलियाई टीम गुरुवार को चौथे एशेज टेस्ट के दूसरे दिन सुबह पहली पारी में 317 रन पर सिमट गयी थी। 

क्राउले ने मोईन अली (54 रन) के साथ 152 गेंद में 121 रन की भागीदार की। इंग्लैंड को अगर सीरीज जीवंत रखनी है तो उसे इस मैच में जीत हासिल करनी होगी। उसने आस्ट्रेलिया को पहले ही चेता दिया था कि वह जल्द से जल्द नतीजा हासिल करने की कोशिश करेगा, क्योंकि शनिवार को बारिश की भविष्यवाणी की गयी है जिससे दिन का खेल खराब हो सकता है।

अगर इंग्लैंड इस मैच में जीत हासिल नहीं कर पाता है तो आस्ट्रेलिया एशेज खिताब बरकरार कर लेगा। आस्ट्रेलिया के लिए कप्तान पैट कमिंस काफी खर्चीले रहे। केवल मिशेल स्टार्क ही दो विकेट झटक सके। इंग्लैंड ने पहला सैकड़ा बनाने के लिए 22.1 ओवर लिये जबकि दूसरा सैकड़ा 13.2 ओवर में ही बना लिया।

सीरीज के लिए टेस्ट संन्यास से वापसी करने वाले अली ने साढ़े चार साल में अपना पहला अर्धशतक जमाया। उन्हें 53 रन पर जीवनदान मिला लेकिन 54 रन पर आउट हो गये। स्टार्क की गेंद पर उस्मान ख्वाजा ने डाइव करते हुए दोनों हाथों से उनका कैच लपका।

क्राउले ने 93 गेंद में अपना शतक पूरा किया जो इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज का टेस्ट इतिहास में दूसरा सबसे तेज सैकड़ा रहा। इससे पहले उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ इंग्लैंड के लिए 86 गेंद में सबसे तेज शतक बनाया था। 

Open in app