Ashes Cricket Test 2023: ऑस्ट्रेलिया के पास 221 की बढ़त, 8 विकेट शेष, एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट में कसे नकेल, इंग्लैंड 325 पर ढेर

Ashes Cricket Test 2023: इंग्लैंड को 325 रन पर समेट दिया। ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 91 रन की बड़ी बढ़त मिली थी। 5 मैचों की सीरीज में ऑस्ट्रेलिया 1-0 से आगे है।

By सतीश कुमार सिंह | Published: June 30, 2023 09:34 PM2023-06-30T21:34:12+5:302023-06-30T21:35:15+5:30

Ashes Cricket Test 2023 Australia lead 221 runs 8 wickets remaining tight control second Test England piled on 325 | Ashes Cricket Test 2023: ऑस्ट्रेलिया के पास 221 की बढ़त, 8 विकेट शेष, एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट में कसे नकेल, इंग्लैंड 325 पर ढेर

file photo

googleNewsNext
Highlightsदूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया की ओर से डेविड वार्नर ने 25 रन का योगदान दिया। मार्नस लाबुशेन ने 30 रन की पारी खेली। उस्मान ख्वाजा 58 रन पर खेल रहे हैं। 

Ashes Cricket Test 2023: ऑस्ट्रेलिया ने एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन शुक्रवार को इंग्लैंड पर नकेल कस दिए। ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 2 विकेट खोकर 130 रन बना लिए और अभी तक की बढ़त 221 रन की है। अभी भी 8 विकेट शेष है। 

इंग्लैंड को 325 रन पर समेट दिया। ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 91 रन की बड़ी बढ़त मिली थी। 5 मैचों की सीरीज में ऑस्ट्रेलिया 1-0 से आगे है। दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया की ओर से डेविड वार्नर ने 25 रन का योगदान दिया। मार्नस लाबुशेन ने 30 रन की पारी खेली। उस्मान ख्वाजा 58 रन पर खेल रहे हैं। 

इंग्लैंड को पहली पारी को 325 रन पर समेटने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने दो विकेट गंवाया। जोश टंग ने वार्नर (25 रन) को पगबाधा आउट किया। इससे पहले वार्नर और ख्वाजा ने बल्लेबाजी के लिए मुश्किल हालात का डटकर सामना किया। इन दोनों ने 24 ओवर में 63 रन की भागीदारी निभायी।

ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी स्पिनर नाथन लियोन दायीं पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण इस टेस्ट से बाहर हो गये है। वह गुरुवार को दूसरे दिन के खेल के दौरान चाय के सत्र के बाद गेंद के पीछे भागते हुए चोटिल हो गये थे। उन्होंने इससे पहले जैक क्राउली को आउट कर इंग्लैंड को पहली सफलता दिलाई थी।

वह शुक्रवार को बैसाखी के सहारे मैदान पर पहुंचे थे। वह टीम में कब वापसी करेंगे, इसका फैसला इस मैच के बाद होगा। ऑस्ट्रेलिया ने गुरुवार की रणनीति को आगे बढ़ते हुए रक्षात्मक क्षेत्ररक्षण तैनात कर बाउंसर फेंकना जारी रखा। आसमान में बादल छाये रहने के कारण परिस्थितियां गेंदबाजों के अनुकूल थी जिससे टीम ने नयी गेंद लेने से पहले ही इंग्लैंड की पारी समेट दी।

ऑस्ट्रेलिया की 416 रन की पहली पारी के जवाब में इंग्लैंड ने दिन की शुरुआत चार विकेट पर 278 रन पर की थी। दिन की दूसरी ही गेंद पर मिशेल स्टार्क ने कप्तान बेन स्टोक्स को चलता कर दिया। टीम ने 90 मिनट के अंदर 47 रन बनाकर अपने बचे हुए छह विकेट गंवा दिये। स्टोक्स अपने कल के 17 रन के स्कोर में काई इजाफा किये बगैर तीसरे स्लिप में कैमरून ग्रीन को कैच देक पवेलियन लौट गये।

हैरी ब्रुक ने अपने 45 रन का अर्धशतकीय पारी में बदला लेकिन इस दौरान पैट कमिंस की उछाल लेती गेंद उनकी हेलमेट से टकरा गयी। नौ टेस्ट में आठवां अर्धशतक लगाने वाले ब्रुक्स स्टार्क की बाउंसर गेंद पर बेसबॉल की तरह शॉट खेलकर कवर क्षेत्र में कमिंस को कैच दे बैठे।

स्टार्क के टेस्ट करियर का यह 313वां टेस्ट विकेट था और वह टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों की सूची में मिशेल जानसन के साथ पांचवें स्थान पर पहुंच गये। जॉनी बेयरस्टॉ (16 रन) जोश हेजलवुड की गेंद पर मिडऑन पर कमिंस को कैच देकर आउट हुए।

तो वही कामचाऊ गेंदबाज ट्रेविस हेड ने एक ही ओवर में ओली रोबिनसन (नौ) और स्टुअर्ट ब्रॉड (12) के विकेट चटकाये। कप्तान कमिंस ने जोश टंग (एक) को शॉट लेग के पास कैच कराकर इंग्लैंड की पारी को 325 रन पर समेट दिया। ऑस्ट्रेलिया को इससे पहली पारी में 91 रन की बड़ी बढ़त मिली। 

Open in app