Arun Lal Wedding: 66 की उम्र में भारतीय क्रिकेटर ने रचाई शादी, 28 साल छोटी लड़की को बनाया दुल्हन, फोटो वायरल

Arun Lal Wedding: भारत के पूर्व क्रिकेटर और अब बंगाल क्रिकेट टीम के मुख्य कोच अरुण लाल 28 साल छोटी बुलबुल साहा से शादी की। 

By सतीश कुमार सिंह | Published: May 2, 2022 09:44 PM2022-05-02T21:44:52+5:302022-05-02T21:46:14+5:30

Arun Lal bulbul saha Wedding married second time age 66 KISSING pic former India cricketer goes viral  | Arun Lal Wedding: 66 की उम्र में भारतीय क्रिकेटर ने रचाई शादी, 28 साल छोटी लड़की को बनाया दुल्हन, फोटो वायरल

38 साल की बुलबुल साहा टीचर हैं और कोलकाता की निजी स्कूल में पढ़ाती हैं।

googleNewsNext
Highlightsटीम इंडिया के लिए 16 टेस्ट और 13 वनडे खेले। घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों जगह एक कमेंटेटर के रूप में प्रमुखता से उभरे। दोनोंं की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

Arun Lal Wedding: भारत के पूर्व क्रिकेटर और अब बंगाल क्रिकेट टीम के मुख्य कोच अरुण लाल ने 66 साल की उम्र में दूसरी शादी की। यह समारोह एक निजी था, जो 2 मई 2022 को लाल के गृह शहर कोलकाता में हुआ। अरुण लाल 28 साल छोटी बुलबुल साहा से शादी की। 

अरुण लाल ने 1982 से 1989 के बीच टीम इंडिया के लिए 16 टेस्ट और 13 वनडे खेले। घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों जगह एक कमेंटेटर के रूप में प्रमुखता से उभरे। 2016 तक माइक के पीछे कमेंटेटर करते रहे। जब उन्हें जबड़े के कैंसर का पता चला था। दोनोंं की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

अरुण लाल अब कैंसर मुक्त हैं और 13 साल के लंबे अंतराल के बाद बंगाल के रणजी ट्रॉफी फाइनल 2019-20 के लिए क्वालीफाई करने के पीछे एक मुख्य कारण रहा है। 38 साल की बुलबुल साहा टीचर हैं और कोलकाता की निजी स्कूल में पढ़ाती हैं।

Open in app