IPL 2021 : अमित मिश्रा के सामने नहीं चलता 'हिटमैन' रोहित शर्मा का बल्ला, आंकड़े दे रहे हैं गवाही

DC vs MI Predicted Playing 11, IPL 2021 Latest Updates: रोहित शर्मा और अमित मिश्रा के बीच आईपीएल में काफी पहले से रोमांचक जंग होता चला आ रहा है।

By अमित कुमार | Published: April 20, 2021 10:22 PM2021-04-20T22:22:55+5:302021-04-20T22:24:40+5:30

Amit Mishra gets the better Rohit Sharma again dismisses him for 7th time in IPL | IPL 2021 : अमित मिश्रा के सामने नहीं चलता 'हिटमैन' रोहित शर्मा का बल्ला, आंकड़े दे रहे हैं गवाही

(फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

googleNewsNext
Highlightsमुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा अमित मिश्रा की गेंद पर आउट हुए।अमित मिश्रा ने रोहित को सातवीं बार आउट किया।अमित मिश्रा ने इसके साथ ही एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया।

DC vs MI Predicted Playing 11, IPL 2021 Latest Updates: मौजूदा समय में सीमित ओवरों के सबसे कामयाब बल्लेबाज रोहित शर्मा का रिकॉर्ड अमित मिश्रा के खिलाफ कुछ खास नहीं रही है। अमित मिश्रा अब आईपीएल में रोहित को सबसे ज्यादा आउट करने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने सातवीं बार हिटमैन का शिकार किया है। 

अमित मिश्रा ने इस मामले में उन्होंने सुनील नारायण का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने रोहित को 6 बार आउट किया है। अमित की दमदार गेंदबाजी की बदौलत मुंबई ने नौ विकेट पर 137 रन पर रोक दिया। मिश्रा ने 24 रन देकर चार विकेट चटकाए। आवेश खान ने उनका अच्छा साथ निभाते हुए 15 रन देकर दो विकेट हासिल किए जबकि आफ स्पिनर ललित यादव ने भी चार ओवर में 17 रन देकर एक विकेट चटकाया। 

मुंबई की ओर से कप्तान रोहित शर्मा ने सर्वाधिक 44 रन बनाए। उनके अलावा इशान किशन (26), सूर्यकुमार यादव (24) और जयंत यादव (23) ने भी उपयोगी पारियां खेली। मुंबई इंडियन्स के कप्तान रोहित ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया लेकिन टीम ने तीसरे ओवर में ही क्विंटन डिकॉक का विकेट गंवा दिया जिन्होंने एक रन बनाने के बाद मार्कस स्टोइनिस की गेंद पर विकेटकीपर कप्तान ऋषभ पंत को कैच थमाया। 

रोहित और सूर्यकुमार यादव ने इसके बाद पारी को आगे बढ़ाया। रोहित ने तीसरे ओवर में स्टोइनिस पर पारी का पहला चौका जड़ा और फिर रविचंद्रन अश्विन और कागिसो रबादा पर छक्के मारे। सूर्यकुमार ने भी अमित मिश्रा का स्वागत लगातार दो चौकों के साथ किया। मुंबई ने पावर प्ले में एक विकेट पर 55 रन बनाए। सूर्यकुमार हालांकि 15 गेंद में 24 रन बनाने के बाद आवेश खान की गेंद को थर्ड मैन पर खेलने की कोशिश में विकेटकीपर पंत को कैच दे बैठे। 

रोहित भी इसके बाद मिश्रा की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में लांग आन पर स्टीव स्मिथ को कैच दे बैठे। उन्होंने 30 गेंद का सामना करते हुए तीन चौके और तीन छक्के मारे। हार्दिक पंड्या भी मिश्रा के इसी ओवर में रोहित के शॉट को दोहराने की कोशिश में लांग आन पर स्मिथ के हाथों लपके गए। वह खाता भी नहीं खोल पाए। कृणाल पंड्या भी पांच गेंद में एक रन बनाने के बाद ललित यादव की गेंद को विकेटों पर खेल गए जबकि मिश्रा ने कीरोन पोलार्ड (02) को पगबाधा किया जिससे मुंबई का स्कोर एक विकेट पर 67 रन से छह विकेट पर 84 रन हो गया। 

मुंबई के रनों का शतक 15वें ओवर में पूरा हुआ। इशान किशन ने अश्विन पर छक्का और रबादा पर चौके के साथ रन गति में इजाफ करने का प्रयास किया लेकिन मिश्रा ने उन्हें बोल्ड कर दिया। उन्होंने 28 गेंद में एक चौके और एक छक्के से 26 रन बनाए। जयंत यादव ने भी 23 रन बनाने के बाद रबादा को उन्हीं ही गेंद पर कैच थमाया। (भाषा इनपुट के साथ)

Open in app